एक्सप्लोरर

JioStar ने लॉन्च किया नया स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म JioHotstar, फिल्मों से लेकर स्पोर्ट्स तक सब एक जगह, ये हैं सब्सक्रिप्शन प्लान

स्ट्रीमिंग के दीवानों के लिए खुशखबरी है. जियोस्टार ने एक नया प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार लॉन्च किया है. इस पर फिल्मों से लेकर स्पोर्ट्स तक का मजा मिलेगा. इसके सब्सक्रिप्शन प्लान भी सामने आ चुके हैं.

रिलायंस इंडस्ट्रीज और वॉल डिज्नी कंपनी की कंबाइन मीडिया कंपनी JioStar ने एक नया स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म JioHotstar लॉन्च कर दिया है. Disney+ Hotstar और JioCinema को मिलाकर यह नया प्लेटफॉर्म शुरू किया जा रहा है. इसमें यूजर्स को शोज, मूवीज और स्पोर्ट्स आदि का मजा मिलेगा. कंपनी ने इसके सब्सक्रिप्शन प्लान का भी ऐलान कर दिया है. आइए जानते हैं कि इसके लिए यूजर्स को कितना पैसा चुकाना पड़ेगा. 

मौजूदा यूजर्स का क्या होगा?

JioHotstar लॉन्च होने के बाद कई यूजर्स के मन में सवाल होगा कि उनके मौजूदा प्लान का क्या होगा? कंपनी ने इसका जवाब देते हुए बताया है कि जियो सिनेमा और डिज्नी प्लस हॉटस्टार के मौजूदा ग्राहक बिना किसी झंझट के जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन सेटअप कर पाएंगे. JioStar के CEO एंटरटेनमेंट केविन वाज ने कहा कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार के मौजूदा ग्राहकों को नए प्लेटफॉर्म में कोई बदलाव नहीं नजर आएगा. मौजूदा सब्सक्राइबर का सब्सक्रिप्शन मौजूदा कीमतों पर ही जारी रहेगा. दूसरी तरफ जियो सिनेमा के सब्सक्राइबर्स को जियो हॉटस्टार प्रीमियम पर माइग्रेट किया जाएगा. वाज ने कहा कि जियो सिनेमा के सब्सक्राइबर को ऑटोमैटिकल प्रीमियम एक्सेस दे दी जाएगी.

हर महीने कुछ घंटे मिलेंगे फ्री

कंपनी ने कहा है कि नए प्लेटफॉर्म पर हर महीने यूजर्स को सीमित घंटों के लिए फ्री स्ट्रीमिंग का मौका मिलेगा. इस दौरान वो हॉलीवुड फिल्मों को छोड़कर बाकी सभी कंटेट देख पाएंगे. यूजर्स को इस प्लेटफॉर्म पर डिज्नी, NBCUniversal Peacock, वार्नर ब्रोस, डिस्कवरी HBO और पैरामाउंट आदि का कंटेट देखने को मिलेगा. इसके अलावा प्लेटफॉर्म पर ICC के बड़े इवेंट, IPL, WPL, प्रीमियम लीग, विबलडन, प्रो कबड्डी लीग और इंडियन सुपर लीग आदि को भी स्ट्रीम किया जाएगा. इसका मतलब है कि यूजर्स एक ही जगह पर हर प्रकार के कंटेट का मजा ले पाएंगे.

क्या रहेगी प्लान की कीमत?

JioHotstar के तीन तरह के प्लान रहेंगे. सबसे सस्ता मोबाइल प्लान होगा, जिसे केवल एक डिवाइस पर ही स्ट्रीम किया जा सकेगा और इसमें 720P का रेजॉल्यूशन मिलेगा. इसका तीन महीने का सब्सक्रिप्शन 149 रुपये और एक साल का सब्सक्रिप्शन 499 रुपये में मिलेगा. दूसरा सुपर प्लन है. इसमें एक साथ दो डिवाइस पर इसे एक्सेस किया जा सकेगा और यूजर्स को 1080P का रेजॉल्यूशन मिलेगा. यह तीन महीने के लिए 299 रुपये और एक साल के लिए 899 रुपये में मिलेगा. तीसरा और सबसे महंगा प्लान प्रीमियम एड  फ्री प्लान है. इसे एक साथ 4 डिवाइस पर एक्सेस किया जाएगा और इसमें कोई विज्ञापन नहीं दिखेगा. यूजर्स इसमें 4K स्ट्रीमिंग का आनंद ले पाएंगे. इसके लिए तीन महीने का प्लान 499 रुपये और सालभर का प्लान 1,499 रुपये में मिलेगा.

ये भी पढ़ें-

Online Dating के नाम पर कोई नहीं लगा पाएगा चूना, Meta ला रही नया फीचर, ऐसे करेगा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget