एक्सप्लोरर

Apple iPhone में अक्सर आती हैं ये समस्याएं, यहां मिलेगा एक-एक दिक्कत का समाधान

भले ही आईफोन प्रीमियम फोन हो लेकिन ऐसा नहीं है कि एपल आईफोन में कोई समस्या नहीं है. इस खबर में हमने आईफोन की कुछ कॉमन प्रॉब्लम और उनके सॉल्यूशन के बारे में बताया है.

iPhone Common Problem: आईफोन एक प्रीमियम फोन है. इसकी कीमत काफी ज्यादा है, लेकिन इसमें भी यूजर्स को दिक्कत का सामना करना पड़ता ही है. हालांकि इन समस्याओं का समाधान भी किया जा सकता है. समस्या की बात करें तो कुछ यूजर्स जल्दी बैटरी खत्म होने की समस्या की शिकायत करते हैं तो कुछ स्लो इंटरफेस से  परेशान हैं. यहां हमने आईफोन की कुछ कॉमन प्रॉब्लम और उनके सॉल्यूशन के बारे में बताया है.

1. ज्यादा बैटरी की खपत

आईफोन को लेकर यूजर्स की सबसे बड़ी शिकायत जल्दी बैटरी खत्म होना है. इस समस्या के समाधान के लिए बैकग्राउंड एप रिफ्रेश का विकल्प ऑफ कर दें. इससे बैकग्राउंड में चल रहे एप डाटा का इस्तेमाल नहीं करेंगे और बैटरी परफॉर्मेंस बेहतर मिलेगी. यह ऑप्शन आपको आईफोन की सेटिंग में जेनरल के अंदर मिलेगा. इसके अलावा आप जेनरल में बैटरी यूसेज को चेक कर सकते हैं कि कौन सा एप सबसे ज्यादा बैटरी खपत कर रहा है.

2. स्लो इंटरफेस

अगर आपका आईफोन और आईपैड स्लो हो गया है तो आप जनरल में जाकर सेटिंग पर क्लिक करें. यहां स्टोरेज मैनेज करें. इससे आईफोन में लैग खत्म हो जाएगा. स्लो होने पर आप अनचाहे एप को डिलीट करें, और अगर आप अपना फोन डाटा क्लाउड पर रखें तो बेहतर होगा. इसके साथ ही अगर आपने पैरलैक्स वॉलपेपर को इनेबल किया हुआ है तो उसे डिसेबल कर दें.

3. कनेक्टिविटी की समस्या

एपल आईफोन में अक्सर लोगो को कनेक्टिविटी की समस्या आती है. किसी आईफोन में वाईफाई कनेक्ट नहीं हो होता है तो किसी में ​ब्लूटूथ. ऐसे में, आप अपने फोन को 30 सेकेंड तक एयरप्लेन मोड में रखें और फिर फोन को ऑन कर कनेक्ट करें. अगर इसके बाद भी दिक्कत आती है तो सेटिंग में जाकर नेटवर्क को एक बार रीसेट कर दें.

4. फेल टेक्स मैसेज

एपल यूजर्स आईमैसेजिंग के उपयोग के दौरान मसेज सेंट फेल होने की दिक्कत का सामना भी करते हैं. अगर आप इंटरनेट या वाईफाई का इस्तेमाल कर रहे हैं और इसके बावजूद भी आईमैसेज में मैसेज फेल की समस्या दिखाई दे रही है तो इसे रिसेट करें. अगर फिर भी समस्या बनी रहती है तो अपने आईफोन को एक बार फोर्स रीस्टार्ट कर दें. 

5. सिंक में हो रही है समस्या

अगर आपको सिंक में समस्या आ रही है तो सबसे पहले यह चेक करें कि इंटरनेट सही तरह से काम कर रहा है या नहीं. अगर इंटरनेट सही तरह से काम कर रहा है तो यह जांच लें कि आपका आईफोन अपडेटेड है या नहीं. अगर सबकुछ ठीक है फिर भी समस्या आ रही है तो आप अपने एपल अकाउंट को रीमूव करें. फिर फोन को रीस्टार्ट कर अकाउंट को फिर से इनेबल करें. 

6. एप क्रैश

अगर आपके आईफोन में बार बार एप क्रैश हो रही है तो इसकी वजह सॉफ्टवेयर अपडेट न होना हो सकता है. ऐसे में, सॉफ्टवेयर को अपडेट करें, और इसके बाद भी क्रैश होता है तो उस एप की रिपोर्ट करें.

यह भी पढ़ें: लेनेवो ने लॉन्च किया 11 इंच का 5G टैबलेट, सेल्फ स्टडी के लिए एकदम परफेक्ट, कीमत सिर्फ इतनी है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण
टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण
अब AI Agent करेगा UPI Payment, जानें कैसे बदलेगा GPay-PhonePe Transaction?
अब AI Agent करेगा UPI Payment, जानें कैसे बदलेगा GPay-PhonePe Transaction?
Screenless Wearable का ट्रेंड, स्मार्टवॉच से क्यों अलग हैं ये गैजेट्स?
Screenless Wearable का ट्रेंड, स्मार्टवॉच से क्यों अलग हैं ये गैजेट्स?
HEPA Filter से CADR तक, Air Purifier खरीदने से पहले समझें हर पॉइंट
HEPA Filter से CADR तक, Air Purifier खरीदने से पहले समझें हर पॉइंट

वीडियोज

अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा खुलासा !
घर का सपना होगा साकार! लखनऊ में 3600 प्लॉट की लॉटरी
SCO Summit में Shehbaz Sharif की 'नौटंकी'..'नॉनस्टॉप'
पिघलते ग्लेशियर से नेपाल में फिर जलप्रलय का खतरा?
GDP के आंकड़ों के पीछे सच क्या?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना! बोलीं- सत्ता के लिए नहीं, 'लोगों के लिए जाऊंगी वापस'
बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना! बोलीं- सत्ता के लिए नहीं, 'लोगों के लिए जाऊंगी वापस'
जौहर पर स्वरा भास्कर की टिप्पणी से भड़की करणी सेना, कहा- 'हिम्मत है तो...'
जौहर पर स्वरा भास्कर की टिप्पणी से भड़की करणी सेना, कहा- 'हिम्मत है तो...'
ईरान के शादी वाले घर में जाकर गिरा अमेरिकी ड्रोन, 5 लोगों की मौत, दर्जनों घायल
ईरान के शादी वाले घर में जाकर गिरा अमेरिकी ड्रोन, 5 लोगों की मौत, दर्जनों घायल
एमएस धोनी मानहानि केस में सामने आई 3 नहीं मांग, मद्रास हाई कोर्ट ने क्या कहा
एमएस धोनी मानहानि केस में सामने आई 3 नहीं मांग, मद्रास हाई कोर्ट ने क्या कहा
'रानी पद्मावती को कायर नहीं कहा', जौहर विवाद के बाद स्वरा भास्कर ने दी सफाई
'रानी पद्मावती को कायर नहीं कहा', ट्रोलिंग के बाद स्वरा भास्कर ने दी सफाई
'होर्मुज पर हमारा कब्जा', ईरान पर अमेरिकी हमलों के बीच ट्रंप का दावा
'होर्मुज पर हमारा कब्जा', ईरान पर अमेरिकी हमलों के बीच ट्रंप का दावा
पूर्व डिप्टी CM दिनेश शर्मा के आवास के सामने धंसी सड़क, हुआ खतरनाक गढ्ढा
पूर्व डिप्टी CM दिनेश शर्मा के आवास के सामने धंसी सड़क, हुआ खतरनाक गढ्ढा
घर के किचन गार्डन में भी उगाई जा सकती है मटर, ये रहा तरीका
घर के किचन गार्डन में भी उगाई जा सकती है मटर, ये रहा तरीका
Embed widget