एक्सप्लोरर

बेहद ही स्लिम होगा Apple का सबसे महंगा फोन, डिजाइन से लेकर फीचर्स तक, iPhone 17 की कई डिटेल्स लीक

iPhone 17 Series Leaked Details: आईफोन 16 की लॉन्चिंग को लेकर कहा जा रहा है कि इस साल सिंतबर में इसे लॉन्च किया जा सकता है, लेकिन इससे पहले ही आईफोन 17 की लीक डिटेल्स सामने आ गई है.

iPhone 17 Series Leaked Details: यूजर्स बड़ी बेसब्री से आईफोन 16 के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, इस साल सितंबर महीने में कंपनी इसे दुनिया के सामने पेश कर सकती है. हालांकि इसको लेकर लॉन्च होने की कोई सटीक तारीख सामने नहीं आई है. वहीं दूसरी ओर एप्पल के आईफोन 17 को लेकर कई सारी लीक डिटेल्स सामने आ रही हैं. 

टिप्स्टर आइस यूनिवर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आईफोन 17 सीरीज में चार मॉडल शामिल हो सकते हैं, जिसमें आईफोन 17, 17 Pro, 17 Pro Max और नया 17 स्लिम शामिल होंगे. नए अपडेट में सामने आया है कि आईफोन 17 सीरीज में आईफोन 17 प्लस की जगह 17 स्लिम मिलेगा. 

आईफोन 17 की लीक हुई डिटेल्स 

इस रिपोर्ट के मुताबिक, आईफोन 17 और 17 प्रो में 6.27-इंच की स्क्रीन दी जाएगी, वहीं स्लिम और प्रो मैक्स में 6.65-इंच और 6.86-इंच की स्क्रीन मिलेगी. इसके अलावा 17 सीरीज के सभी मॉडल्स में 120Hz प्रमोशन रिफ्रेश रेट और LTPO तकनीक को सपोर्ट करेंगे. वहीं अगर डिजाइन की बात करें तो इसमें पहले की तरह डायनामिक आइलैंड डिजाइन ही रहेगा. 

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल 48MP कैमरा सिस्टम होगा, जिसमें प्राइमरी, टेलीफोटो और अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ टाइम-ऑफ-फ्लाइट सेंसर भी शामिल होगा. वहीं इस सीरीज के बेस मॉडल में डबल कैमरा सिस्टम होने की उम्मीद जताई जा रही है.

अगर हम इसके परफॉरमेंस की बात करें तो आईफोन 17 और 17 स्लिम में A19 बायोनिक चिप दी जाएगी. वहीं प्रो मॉडल्स में ज्यादा एडवांस A19 प्रो चिप दिए जाने की उम्मीद है. इसके अलावा इसमें सेलुलर कनेक्टिविटी के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन मॉडेम दिए जाने की उम्मीद जताई जा रही है. 

आईफोन 17 की कीमत 

टिप्स्टर आइस यूनिवर्स की रिपोर्ट की माने तो आईफोन 17 की शुरुआत 799 डॉलर (66,850 रुपये ) बताई जा रही है. वहीं आईफोन 17 प्रो की कीमत 1099 डॉलर (91,950 रुपये ) और प्रो मैक्स की कीमत 1199 डॉलर (1,00,306 रुपये) होने की उम्मीद है. जबकि आईफोन 17 स्लिम की कीमत 1299 डॉलर (1,08,672 रुपये)  के आसपास हो सकती है, जिसके चलते आईफोन 17 सीरीज का ये सबसे महंगा फोन होगा. लीक हुई जानकारी के मुताबिक ये फोन 2025 में लॉच होने का जिक्र किया गया है.  

यह भी पढ़ें:-

चुनावी रेस से बाहर होने पर Elon Musk ने यूं उड़ाया Joe Biden का मजाक, बदल दी X की प्रोफाइल फोटो 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या खरीदना चाहिए Wi-Fi वाला AC, जानें क्या हैं इसके फायदे?
क्या खरीदना चाहिए Wi-Fi वाला AC, जानें क्या हैं इसके फायदे?
बजट में 5G फोन! 2026 के सबसे सस्ते ऑप्शन, जानें कौन सा है बेस्ट?
बजट में 5G फोन! 2026 के सबसे सस्ते ऑप्शन, जानें कौन सा है बेस्ट?
Nothing के इस फोन पर 39 हजार का डिस्काउंट, कैसे मिलेगी बेस्ट डील?
Nothing के इस फोन पर 39 हजार का डिस्काउंट, कैसे मिलेगी बेस्ट डील?
एक प्लान से चलेंगे 4 SIM, Calling और 5G डेटा फ्री! जानें पूरा फायदा
एक प्लान से चलेंगे 4 SIM, Calling और 5G डेटा फ्री! जानें पूरा फायदा

वीडियोज

Ragini एक पैर खराब, फिर भी पढ़ाई का जुनून, रागिनी ने DM से मांगी साइकिल
श्मशान की नरभक्षी अघोरी 'साक्षात'!
यूपी की सियासत में 'AI वॉर'...मर्यादा तार-तार
ईरानी बच्चों के जान के दुश्मन ट्रंप?
सड़कों के गड्ढों में फंसा 'विकास'! पहली बारिश में गंगा एक्सप्रेसवे बेहाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश ड्रोन से करेगा भारत की जासूसी? बॉर्डर के नजदीक शुरू किया ट्रेनिंग स्कूल
बांग्लादेश ड्रोन से करेगा भारत की जासूसी? बॉर्डर के नजदीक शुरू किया ट्रेनिंग स्कूल
Punjab SIR में राघव चड्ढा के दावे पर AAP की पहली प्रतिक्रिया, पूछा- कहना क्या चाहते हो?
Punjab SIR में राघव चड्ढा के दावे पर AAP की पहली प्रतिक्रिया, पूछा- कहना क्या चाहते हो?
कांग्रेस की 'टुकड़े-टुकड़े' वाली सोच, राम मंदिर CEO पर मचे बवाल के बीच BJP का पलटवार
कांग्रेस की 'टुकड़े-टुकड़े' वाली सोच, राम मंदिर CEO पर मचे बवाल के बीच BJP का पलटवार
PCB चीफ मोहसिन नकवी ने 7 खिलाड़ी और 2 कोच बदलने पर तोड़ी चुप्पी
PCB चीफ मोहसिन नकवी ने 7 खिलाड़ी और 2 कोच बदलने पर तोड़ी चुप्पी
अजय देवगन की 'दृश्यम द कन्क्लूजन' के ट्रेलर को CBFC से मिली मंजूरी, जानें- कब और कहां होगा रिलीज?
'दृश्यम द कन्क्लूजन' के ट्रेलर को CBFC से मंजूरी, जानें- कब होगी रिलीज?
जोधपुर निकाय चुनाव: टिकट नहीं मिला तो गजेंद्र शेखावत से लिपटकर कार्यकरता
जोधपुर निकाय चुनाव: टिकट नहीं मिला तो गजेंद्र शेखावत से लिपटकर कार्यकरता
PM मोदी-पेजेशकियन की मीटिंग से भड़का US, बोला- 'ईरान की मदद की तो...'
PM मोदी-पेजेशकियन की मीटिंग से भड़का US, बोला- 'ईरान की मदद की तो...'
पाकिस्तान में ‘कब्र बेच रहे लोग की दुकान’! फैंसी डिजाइन और कीमत 4 लाख
पाकिस्तान में ‘कब्र बेच रहे लोग की दुकान’! फैंसी डिजाइन और कीमत 4 लाख
Embed widget