एक्सप्लोरर

Apple iPhone 17 Pro Max को मिलेगी कड़ी टक्कर, Samsung Galaxy S25 Ultra से होगा इसका तगड़ा मुकाबला, देखें कंपेरिजन

Apple iPhone 17 Pro Max के लॉन्च होने में अब हफ्ते भर से भी कम का समय बचा है. इस फोन को बाजार में पहले से मौजूद Samsung Galaxy S25 Ultra से कड़ी टक्कर मिलेगी.

Apple iPhone 17 Pro Max vs Samsung Galaxy S25 Ultra: iPhone 17 Series की लॉन्चिंग में अब गिनती के दिन बाकी रह गए हैं. iPhone 17 Pro Max इस सीरीज का सबसे महंगा फोन होने वाला है. इसमें कई ऐसे फीचर्स मिलने वाले हैं, जो आजतक किसी भी आईफोन में नहीं दिए गए हैं. हालांकि, इस फोन को बाजार में कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ेगा. मार्केट में पहले से मौजूद सैमसंग का फ्लैगशिप मॉडल Samsung Galaxy S25 Ultra ऐप्पल के अपकमिंग मॉडल को कड़ा मुकाबला देगा. आइए दोनों के फीचर्स का कंपेरिजन देखते हैं.

डिस्प्ले

9 सितंबर को लॉन्च होने वाली आईफोन 17 प्रो मैक्स में 6.9 इंच का लिक्विड रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 1-120 Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. दूसरी तरफ सैमसंग का इसी साल फरवरी में लॉन्च हुआ Galaxy S25 अल्ट्रा मॉडल भी 6.9 इंच की डायनामिक AMOLED x2 1-120 Hz स्क्रीन के साथ आता है. 

प्रोसेसर

ऐप्पल पिछले कुछ सालों से अपने फ्लैगशिप मॉडल्स में A-सीरीज चिप दे रही है. इस बार भी 17 प्रो मैक्स में A19 Pro चिप मिलने की उम्मीद है. वहीं सैमसंग का फ्लैगशिप मॉडल Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ था. दोनों ही प्रोसेसर शानदार है और मल्टीटास्टिंग को आसानी से हैंडल कर सकते हैं.

कैमरा

दोनों ही फोन शानदार कैमरा कैपेबिलिटी देंगे. आईफोन 17 प्रो मैक्स के रियर में 48+48+48MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा. वहीं फ्रंट में कंपनी पहली बार 24MP का लेंस देने जा रही है. इस मामले में सैमसंग भी कहीं पीछे नहीं है. 25 अल्ट्रा मॉडल 200MP  वाले प्राइमरी लेंस वाले क्वॉड कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च हुई थी. इसके फ्रंट में 12MP लेंस मिलता है.

बैटरी

ऐप्पल अपने मॉडल की बैटरी को लेकर ज्यादा चर्चा नहीं करती है, लेकिन माना जा रहा है कि इस बार 17 प्रो मैक्स में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी दी जा सकती है. इस मॉडल में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जिसके चलते फोन की मोटाई भी थोड़ी बढ़ी है. सैमसंग की बात करें तो 25 अल्ट्रा में भी 5000mAh की बैटरी दी गई है. चार्जिंग स्पीड के मामले में यहां सैमसंग बाजी मार लेगी.

कीमत 

कीमत के मामले में भी दोनों फोन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर गैलेक्सी S25 अल्ट्रा की कीमत 1,29,900 रुपये है. वहीं आईफोन 17 प्रो मैक्स की कीमत का अभी ऐलान नहीं हुआ है. 

ये भी पढ़ें-

GST की दरों में बदलाव के बाद iPhone से लेकर Samsung तक के स्मार्टफोन सस्ते होंगे या महंगे? जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये AI कंपनी दिमाग पढ़ने के बदले देगी पैसे! जानिए क्या है पूरा मामला
ये AI कंपनी दिमाग पढ़ने के बदले देगी पैसे! जानिए क्या है पूरा मामला
Jio का OTT धमाका! नए प्लान में मिलेगा डबल फायदा, जानें क्या है खास
Jio का OTT धमाका! नए प्लान में मिलेगा डबल फायदा, जानें क्या है खास
घर के लिए Wi-Fi 6 लेना चाहिए, या Wi-Fi 7 का इंतजार करें?
घर के लिए Wi-Fi 6 लेना चाहिए, या Wi-Fi 7 का इंतजार करें?
बारिश में इंटरनेट स्लो? जानें बूंदे कैसे रोक देती हैं इंटरनेट स्पीड
बारिश में इंटरनेट स्लो? जानें बूंदे कैसे रोक देती हैं इंटरनेट स्पीड

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget