एक्सप्लोरर

होम बटन समेत और भी बहुत कुछ, iPhone 16e की लॉन्चिंग के साथ ही बंद हो गईं Apple की ये चीजें

Apple ने हाल ही में iPhone 16e को लॉन्च किया था. इसकी लॉन्चिंग के साथ ही कंपनी ने अपने कई पुराने आईफोन, कुछ फीचर्स और स्पेसिफिकेशन को बंद कर दिया है.

Apple ने हाल ही में iPhone 16e को लॉन्च किया है. इसमें फेसआईडी जैसे फीचर्स के साथ मॉडर्न लुक दिया गया है. इस आईफोन की लॉन्चिंग के साथ ही Apple के कई फीचर्स और प्रोडक्ट्स बंद हो गए हैं. इनमें होम बटन और छोटे साइज के आईफोन समेत दूसरी कई चीजें शामिल हैं. आइए, इन पर एक नजर डालते हैं.

ये तीन फोन हुए बंद

किफायती आईफोन iPhone 16e की लॉन्चिंग के बाद ऐपल ने तीन आईफोन मॉडल बंद कर दिए हैं. इस लिस्ट में iPhone SE, iPhone 14 और iPhone 14 Plus शामिल हैं. इस तरह iPhone 16e कंपनी का सबसे सस्ता और लेटेस्ट मॉडल बन गया है.

रेड कलर में नहीं आता कोई भी प्रोडक्ट

2006 में ऐपल ने RED के साथ पार्टनरशिप की थी. इसके तहत अफ्रीका में टीबी और मलेरिया जैसी बीमारियों के खिलाफ मुहिम चला रहे द ग्लोबल फंड के लिए पैसा जुटाया जाता था. इस पार्टनरशिप के तहत ऐपल अपने कुछ प्रोडक्ट्स रेड कलर में पेश करती थी. अब तीन आईफोन मॉडल बंद होने के बाद कंपनी के पास रेड कलर में कोई प्रोडक्ट नहीं है. नया आईफोन भी केवल ब्लैक और व्हाइट कलर में उतारा गया है.

नए आईफोन में नहीं मिलती 64GB स्टोरेज

iPhone 16e में 64GB वेरिएंट लॉन्च नहीं किया गया है. इसका मतलब है कि अब कंपनी के सारे आईफोन कम से कम 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ शुरु होते हैं. इसका कीमत पर भी असर पड़ता है और ग्राहकों को ज्यादा पैसे चुकाने होंगे.

ऐपल के पास नहीं कोई भी छोटे आकार का आईफोन

iPhone SE बंद होने के बाद अब ऐपल के पास छोटी स्क्रीन वाला कोई भी आईफोन उपलब्ध नहीं है. अब कंपनी के पास सबसे छोटी स्क्रीन वाले आईफोन का डिस्प्ले 6.1 इंच का है, जबकि आईफोन 16 प्रो मैक्स में 6.9 इंच का डिस्प्ले है.

लाइटनिंग पोर्ट भी गायब

ऐपल के सारे नए आईफोन अब USB-C पोर्ट के साथ आते हैं. iPhone SE 3 में लाइटनिंग पोर्ट मिलता था, जो अब बंद हो चुका है. यूरोप समेत दुनिया के कई हिस्सों में अब नए डिवाइस के साथ USB-C पोर्ट अनिवार्य किया जा रहा है. इसका असर ऐपल पर भी हुआ है और उसने लाइटनिंग पोर्ट को USB-C पोर्ट से बदल दिया है.

होम बटन को भी कहा अलविदा

ऐपल ने iPhone 16e की लॉन्चिंग के साथ होम बटन को भी अलविदा कह दिया है. इसका मतलब है कि अब Apple होम बटन वाला कोई भी नया iPhone नहीं बेचेगी. पहला आईफोन लॉन्च होने के बाद ऐसा पहली बार होने जा रहा है. इस तरह 18 साल बाद आईफोन से टच आईडी वाला फीचर बंद हो गया है.

ये भी पढ़ें-

मोबाइल का ट्रांसपेरेंट सिलिकॉन कवर हो गया पीला? इन तरीकों से करें सफाई, वापस आ जाएगी नए जैसी चमक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget