एक्सप्लोरर

Siri पर हो रहे काम को लेकर खुश नहीं हैं Apple के सीईओ Tim Cook, अब लिया यह बड़ा फैसला

Apple अब तक AI की रेस में पिछड़ती हुई नजर आ रही है. कंपनी सिरी को नए फीचर्स से लैस नहीं कर पाई है. इसके परेशान टिम कुक ने बड़ा फैसला लेते हुए कई AI हेड को हटा दिया है.

Apple में Siri पर हो रहे काम को लेकर कंपनी के सीईओ Tim Cook खासे परेशान हैं. अब उन्होंने एक बड़ा फैसला लेते हुए सिरी की टीम को लीड करने वाले अधिकारी को हटा दिया है. दरअसल, पिछले काफी समय से कंपनी सिरी में नए फीचर्स नहीं जोड़ पाई है. कंपनी को उस समय शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा, जब वह अनाउंसमेंट के बाद भी सिरी को लेटेस्ट फीचर्स से लैस नहीं कर पाई. अब कुक ने Vision Pro के क्रिएटर को सिरी की कमान सौंपी है. आइए, इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

कुक ने AI हेड को हटाया

रिपोर्ट्स के अनुसार, टिम कुक को अब कंपनी के AI हेड John Giannandrea पर भरोसा नहीं रहा है. इसलिए उन्होंने विजन प्रोडक्ट्स ग्रुप के वाइस प्रेसिंडेंट माइक रॉकवेल को यह भूमिका सौंपी है. अब रॉकवेल सिरी वर्चुअल असिस्टेंट के इंचार्ज होंगे. वो अब कंपनी के सॉफ्टवेयर प्रमुख Craig Federighi को रिपोर्ट करेंगे. इस तरह Giannandrea के पास सिरी में कोई भूमिका नहीं रहेगी. हालांकि, अभी तक कंपनी ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है. अगले हफ्ते तक कंपनी आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी अपने कर्मचारियों को दे सकती है. रॉकवेल की जगह अब Paul Meade लेंगे, जो ऐपल के हेडसेट बनाने वाली डिविजन की कमान संभालेंगे.

मुकाबले में पिछड़ रही है Apple

पिछले कुछ समय से ऐपल मुश्किलों का सामना कर रही है और वह मुकाबले में अपने कंपीटिटर से पीछे है. अभी तक कंपनी ने ऐसा कोई ऐलान नहीं किया है, जिससे वह मुकाबले में आगे निकलती दिख सके. ऐपल इंटेलीजेंस लाने में भी कंपनी ने देर कर दी और इसे भी खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है. चीन में भी कंपनी को आईफोन की बिक्री में गिरावट देखने को मिल रही है. इन सब कारणों से इस साल ऐपल के शेयर में 14 प्रतिशत तक की गिरावट आ चुकी है.

ये भी पढ़ें-

UPI यूजर्स सावधान! 1 अप्रैल से इन नंबरों पर बंद हो जाएगी सर्विस, नहीं हो पाएगी पेमेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Redmi 17C से OnePlus N6x तक, किस फोन में मिलती है बेहतर टेक्नोलॉजी?
Redmi 17C से OnePlus N6x तक, किस फोन में मिलती है बेहतर टेक्नोलॉजी?
Earbuds खरीदने का सही समय! 5-7 हजार के अंदर ये मॉडल हैं खास
Earbuds खरीदने का सही समय! 5-7 हजार के अंदर ये मॉडल हैं खास
AI खतरे पर अलर्ट, OpenAI से सॉफ्टबैंक तक उठी न्यूक्लियर लेवल सुरक्षा की मांग
AI खतरे पर अलर्ट, OpenAI से सॉफ्टबैंक तक उठी न्यूक्लियर लेवल सुरक्षा की मांग
OPPO F35 Series लॉन्च, 8,000mAh बैटरी से 144Hz AMOLED तक क्या है खास?
OPPO F35 Series लॉन्च, 8,000mAh बैटरी से 144Hz AMOLED तक क्या है खास?

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
Drishyam 3 BO Day 4: 'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
Embed widget