एक्सप्लोरर

दूर रखें QR कोड को अब आसानी से आपका फोन कर लेगा स्कैन, पास जाने या Zoom-in की नहीं होगी जरूरत

दुकान में कई बार QR कोड हमारी पहुंच से दूर रखा होता है. दूर होने पर इसे स्कैन करने में परेशानी होतो है. लेकिन अब जल्द इस समस्या से छुटकारा मिलने वाला है.

Auto Zoom-in Feature for QR Scanner in Phones: आप सभी UPI पेमेंट जरूर करते होंगे. पेमेंट के दौरान आपको कई बार ये समस्या जरूर आई होगी कि जब आप दुकान से कोई सामान लेकर इसका भुगतान करने की कोशिश करते हैं तो मोबाइल दूर रखें QR कोड को स्कैन नहीं करता. इसके लिए आपको या तो QR कोड को अपने पास मंगाना पड़ता है या फिर जूम इन का इस्तेमाल करना पड़ता है. लेकिन जल्द ये सब समस्या खत्म होने वाली है. दरअसल, गूगल एंड्रॉइड स्मार्टफोन में QR कोड स्कैनिंग को फास्ट और इजी बना रहा है ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े.

QR कोड स्कैनर को बेहतर बना रहा गूगल 

कंपनी मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करते हुए कैमरा फ्रेम में क्यूआर कोड का पता लगाने, ज़ूम इन करने और इसे स्वचालित रूप से पढ़ने के लिए नए फीचर पर काम कर रही है. फिलहाल ये अपडेट कुछ डेवेलपर्स के लिए उपलब्ध है जो लेटेस्ट API का हिस्सा है. एंड्रॉइड विशेषज्ञ मिशाल रहमान ने एक्स पोस्ट में बताया कि ऑटो-ज़ूम फ़ंक्शन नए बंडल किए गए एमएल किट बारकोड स्कैनिंग एपीआई लाइब्रेरी संस्करण 17.2.0 में उपलब्ध है जिसे ऐप्स में बनाया जा सकता है. साथ ही अनबंडल संस्करण 18.3.0 में भी इसे लाया जा सकता है जिसे Google Play Services डाउनलोड कर सकता है. एकऔर पोस्ट में उन्होंने लिखा कि ऐसा लगता है कि मेरी धारणा सही थी. Google पहले से ही इस नए ऑटो-ज़ूम फीचर के साथ एंड्रॉइड के क्यूआर कोड स्कैनर को अपग्रेड करने की तैयारी कर रहा है. 

फिलहाल गूगल इस फीचर पर काम कर रहा है. हो सकता है कंपनी पहले इसे पिक्सल डिवाइसेस के लिए लॉन्च करे. इस विषय में सटीक जानकारी आने वाले समय में ही मिल पाएगी. फिलहाल यही अपडेट है कि कंपनी QR कोड स्कैनर को बेहतर बनाने पर काम कर रही है.

यह भी पढ़ें: Bharatnet package को कैबिनेट से मंजूरी, फर्स्ट फेज में होगा 1.3 ट्रिलियन रुपये का निवेश

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्क्रीन बंद, इंटरनेट चालू? Smart TV के पीछे चल रहा ये सिस्टम
स्क्रीन बंद, इंटरनेट चालू? Smart TV के पीछे चल रहा ये सिस्टम
एयर फ्रायर साफ कर रहे हैं तो न करें ये गलती, खराब हो जाएगा हीटिंग सिस्टम
एयर फ्रायर साफ कर रहे हैं तो न करें ये गलती, खराब हो जाएगा हीटिंग सिस्टम
Samsung के इन स्मार्टफोन्स पर 3000 रुपये तक का Price Hike, जानें नई कीमत
Samsung के इन स्मार्टफोन्स पर 3000 रुपये तक का Price Hike, जानें नई कीमत
TV को बना लिया Computer Monitor? पहले जान लें क्या हैं नुकसान
TV को बना लिया Computer Monitor? पहले जान लें क्या हैं नुकसान

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
ममता कुलकर्णी ने उतारा भगवा चोला? 'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर थिरकीं
ममता कुलकर्णी ने उतारा भगवा चोला? 'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर थिरकीं
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
EC विवादः कांग्रेस का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, कहा- ‘अप्रूवर बन जाइए, नहीं तो...’
EC विवादः कांग्रेस का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, कहा- ‘अप्रूवर बन जाइए, नहीं तो...’
UP में अब अंग्रेजी नहीं हिन्दी में लिखे जाएंगे दवाइयों के नाम! डॉक्टर्स को निर्देश
UP में अब अंग्रेजी नहीं हिन्दी में लिखे जाएंगे दवाइयों के नाम! डॉक्टर्स को निर्देश
Embed widget