एक्सप्लोरर

Android 15 में मिलेगा एक ऐसा फीचर्स, जो रखेगा यूज़र्स की आंखों का ख्याल

Google OS: गूगल मई में एक नया ऑपरेटिंग सिस्टम पेश करने वाला है, जिसमें यूज़र्स के लिए कई खास फीचर्स लॉन्च किए जाएंगे. आइए हम आपको एंड्रॉयड 15 के एक खास फीचर के बारे में बताते हैं.

Android 15 Update: गूगल मई में अपना एक वार्षिक इवेंट Google I/0 2024 का आयोजन करने वाला है. इस इवेंट में गूगल बहुत सारे शानदार प्रॉडक्ट्स और सर्विस को लॉन्च करने वाला है. इस दौरान यूज़र्स को सबसे ज्यादा इंतजार एंड्रॉयड के अपकमिंग वर्ज़न Android 15 का है. 

गूगल लॉन्च करेगा नया ऑपरेटिंग सिस्टम

यह एंड्रॉयड डिवाइस का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम है, जिसका इंतजार एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूज़ करने वाले दुनियाभर के यूज़र्स कर रहे हैं. Android 15 में बहुत सारे नए फीचर्स मिलने वाले हैं. उन्हीं में एक फीचर डार्क मोड वाला है, जिसमें नया ओएस यूज़र्स के मोबाइल में डार्क मोड सपोर्ट ना होने के बाद भी ऐप्स को डार्क मोड में ही ओपन करता है. 

जब से डार्क मोड वाला फीचर शुरू हुआ है, तब से ज्यादातर यूज़र्स डार्क मोड को काफी पसंद करने लगे हैं. गूगल ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम Android 10 के जरिए पहली बार डार्क मोड टॉगल की शुरुआत की थी और अब यह यूज़र्स की एक बहुत अहम जरूरत बन चुका है.

डार्क मोड इस्तेमाल करने वालों के लिए आएगा नया फीचर

हालांकि, अभी भी यूज़र्स अपने स्मार्टफोन के सभी ऐप्स को डार्क मोड का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं, क्योंकि उन ऐप्स में इन-बिल्ट डार्क मोड का सपोर्ट नहीं होता है. हालांकि, अब ऐसा नहीं है. गूगल अपने लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 15 में एक ऐसा फीचर शामिल करने जा रहा है, जिसके जरिए यूज़र्स अपने फोन में मौजूद ऐप्स को डार्क मोड में यूज़ करने के लिए फोर्स कर पाएंगे.

यहां तक कि अगर किसी ऐप में इन-बिल्ट डार्क मोड सपोर्ट नहीं होगा, फिर भी यूज़र्स उन ऐप्स को एंड्रॉयड 15 अपडेट के बाद डार्क मोड में इस्तेमाल कर पाएंगे. आपको बता दें कि डार्क मोड में फोन या ऐप्स का इस्तेमाल करने से यूज़र्स की आंखों पर जोर नहीं पड़ता है और आंखों की परेशानी वाले यूज़र्स के लिए डार्क मोड काफी अच्छा माना जाता है. इसके अलावा भी गूगल अपने इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम में कुछ खास फीचर्स लेकर आने वाला है.

यह भी पढ़ें:

Google Pixel 8a का प्रमोशनल वीडियो हुआ रिलीज, वीडियो में दिखी कई AI फीचर्स की झलक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Phone Safety Tips: फोन चोरी होने पर भी चोर नहीं कर पाएगा स्विच ऑफ, अभी ऑन करें यह सेटिंग
फोन चोरी होने पर भी चोर नहीं कर पाएगा स्विच ऑफ, अभी ऑन करें यह सेटिंग
Motorola Signature 27 Launch : 7 साल तक चलेगा Motorola का नया फोन? 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च
7 साल तक चलेगा Motorola का नया फोन? 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च
GTA 6 Scam Alert : GTA 6 के चक्कर में कहीं न कर बैठें बड़ी गलती! फर्जी डाउनलोड लिंक से खतरा
GTA 6 के चक्कर में कहीं न कर बैठें बड़ी गलती! फर्जी डाउनलोड लिंक से खतरा
BGMI Air Launch : गेमर्स के लिए खुशखबरी! BGMI Air की भारत में लॉन्च डेट आई सामने
गेमर्स के लिए खुशखबरी! BGMI Air की भारत में लॉन्च डेट आई सामने

वीडियोज

UP Politics 2027: यूपी की लड़ाई...'श्रीकृष्ण' पर आई! | BJP | SP | BSP | Akhilesh Yadav | Breaking
UP Elections 2027: 22 में श्रीराम, 27 में श्रीकृष्ण बनाएंगे काम? | CM Yogi | Akhilesh Yadav
Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
PM मोदी का बिहार दौरा फिक्स, CM सम्राट ने की बैठक, कुछ होने वाला है बड़ा?
PM मोदी का बिहार दौरा फिक्स, CM सम्राट ने की बैठक, कुछ होने वाला है बड़ा?
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
'रामायण' ने बिगाड़ा 'जेलर 2' का खेल, जानें थर्सडे को रजनीकांत की फिल्म ने कितना कमाया?
'रामायण' ने बिगाड़ा 'जेलर 2' का खेल, जानें थर्सडे को रजनीकांत की फिल्म ने कितना कमाया?
‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget