एक्सप्लोरर

Android 14 हुआ लाइव, फिलहाल सिर्फ इन डिवाइस पर चलेगा, जानिए क्या कुछ मिलेगा नया

Android 14 Beta 1: गूगल ने फरवरी में Android 14 का प्रीव्यू जारी किया था. अब कंपनी ने इसका बीटा वर्जन लाइव कर दिया है. इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम का फाइनल रोलआउट अगस्त में होगा.

Android 14 Beta 1 Released: गूगल ने Android 14 का बीटा वर्जन कुछ यूजर्स के लिए जारी कर दिया है. ये रिलीज दो महीने के लिए ओपन किया गया है. इसके बाद कंपनी इसपर काम करेगी और फाइनली अगस्त महीने में ये ऑपरेटिंग सिस्टम सभी लोगों के लिए जारी हो जाएगा. नया वर्जन बेहतर प्राइवेसी, सिस्टम नैविगेशन, परफॉरमेंस और बहुतकुछ लेकर आता है. जानिए नए अपडेट में आपको क्या कुछ देखने को मिलेगा और किन डिवाइसेस पर ये बीटा वर्जन सपोर्ट करेगा.

इन डिवाइसेस पर चलेगा एंड्रॉइड 14 का बीटा वर्जन

  • Pixel 4a
  • Pixel 5a
  • Pixel 5
  • Pixel 6a
  • Pixel 6
  • Pixel 6 Pro
  • Pixel 7
  • Pixel 7 Pro

एंड्रॉइड 14 में मिलेगा ये सब नया

-एंड्रॉइड 14 में आपको जो सबसे बड़ा अपडेट देखने को मिलेगा वो होगा बैक एरो (Back Arrow) का. यानि जब आप किसी पेज से बाहर आने के लिए हाथ से स्क्रीन पर टैप करेंगे तो आपको एक बैक एरो बना दिखाई देगा. इस बैक एरो का कलर आपके वॉलपेपर से मिलता हुआ होगा ताकि आपको एक अच्छा विजुअल एक्सपीरियंस मिले. 

-एंड्रॉइड 14 में आप किसी ऐप को लिमिटेड फोटो एक्सेस दे पाएंगे. वर्तमान में अगर आप किसी ऐप को गैलरी का एक्सेस देते हैं तो वो आपकी सारी फोटो एक्सेस कर सकता है. लेकिन नए अपडेट में आप इसे लिमिटेड कर पाएंगे. 

-एंड्रॉइड 14 फोन में आपको ग्राफिक्स से जुड़ा अपडेट भी देखने को मिलेगा और ऐप्स आपको अलग से नजर आएंगे. इसके अलावा आपको एनहांस लैंग्वेज सेटिंग मिलेगी जो ऑटोमेटेकली किसी ऐप की लैंग्वेज को आपके प्रिफर्ड लैंगुएज के हिसाब से सेट कर देगी. यानी अगर आप हिंदी ज्यादा पसंद करते हैं और आपने हिंदी लैंग्वेज प्रिफरेंस में सेव किया है तो नए अपडेट में ऐप की लैंग्वेज ऑटोमेटेकली हिंदी हो जाएगी. 

-नए अपडेट में शेयरशीट को भी पहले से बेहतर बनाया गया है और आप इसे कस्टमाइज कर पाएंगे. 

यह भी पढ़ें: Airtel 5G Plus ने 500 का आंकड़ा किया पार, लद्दाख में भी शुरू कर दी सर्विस, देखिए सभी शहरों की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

USB Port का हर रंग देता है खास संकेत, ऐसे पहचानें टेक्नोलॉजी
USB Port का हर रंग देता है खास संकेत, ऐसे पहचानें टेक्नोलॉजी
अब WhatsApp से भरें बिजली-पानी का Bill, नया फीचर लॉन्च
अब WhatsApp से भरें बिजली-पानी का Bill, नया फीचर लॉन्च
Canva को टक्कर देने आया Google Pics, ऐसे करेगा काम
Canva को टक्कर देने आया Google Pics, ऐसे करेगा काम
एक क्लिक में खुलेंगे Chrome के सारे Tabs, ऐसे करें इस्तेमाल
एक क्लिक में खुलेंगे Chrome के सारे Tabs, ऐसे करें इस्तेमाल

वीडियोज

Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi
Nishu Azad Controversy: जहां लगनी थी हत्या की धारा.. वहां 73 दिन बाद कार्रवाई पर उठ रहे सवाल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
बाघ ने आदमी पर किया जानलेवा हमला, कुत्ते ने बचाई जान, वीडियो वायरल
बाघ ने आदमी पर किया जानलेवा हमला, कुत्ते ने बचाई जान, वीडियो वायरल
USB Port का हर रंग देता है खास संकेत, ऐसे पहचानें टेक्नोलॉजी
USB Port का हर रंग देता है खास संकेत, ऐसे पहचानें टेक्नोलॉजी
Embed widget