एक्सप्लोरर

Coronavirus की महामारी के बीच गूगल ने शिक्षा के लिए उठाया अनोखा कदम

कोरोना वायरस के कारण दुनिया के ज्यादातर देशों में बंदी के हालात पैदा हो गए हैं.स्कूल, कॉलेज, शॉपिंग मॉल और सिनेमा हॉल को बंद करने का फैसला किया गया है.इस बीच गूगल ने घर बैठे छात्रों को पढ़ाने की सुविधा के लिए एप लांच किया है.

दुनिया में कोरोना वायरस से पैदा हुई महामारी को देखते हुए गूगल ने एक नई पहल शुरू की है. उसने शिक्षकों और शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए Teach from Home नाम का एक टूल लांच किया है. इस टूल की मदद से स्कूल, कोचिंग बंदी के दौरान शिक्षक पढ़ाई का काम जारी रख सकेंगे.

गूगल ने कोरोना वायरस से पैदा हुई चुनौतियों को देखते हुए डिस्टेंस एजुकेशन की रुकावटों को दूर करने का भी फैसला किया है. जिसके तहत दुनिया भर में काम कर रही शैक्षणिक संस्थाओं की मदद की जाएगी. गूगल 10 मिलियन डॉलर डिस्टेंस लर्निंग फंड के तहत खर्च करेगी. इस रकम से दुनिया भर में उन संस्थाओं की मदद की जाएगी जो बच्चों को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने के काम में लगी हैं.

क्या है Teach from Home ?

Teach from Home सूचना, ट्रेनिंग और ज्ञान का केंद्र है. इसकी मदद से शिक्षक क्लास रूम से दूर रहते हुए भी बच्चों को पढ़ा सकते हैं. डिस्टेंस एजुकेशन के तहत ऑनलाइन पढ़ाई, छात्रों को अध्ययन सामग्री मुहैया कराना और शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े लोगों के बीच समन्वय स्थापित करना उद्देश्य है. Teach from Home एप को यूनेस्को की मदद से तैयार किया गया है. ये फिलहाल अंग्रेजी में उपलब्ध है. एप को डाउनलोड करने पर टूल किट्स मिलेंगे. ये टूल किट्स जर्मन, अरबी, फ्रेंच, इटालियन समेत सात भाषाओं में उपलब्ध होंगे. आगे गूगल अभी और भाषाओं में विस्तार करेगा. ये एप एक तरह का क्लास रूम का काम करेगा. जहां शिक्षक अपने छात्रों से ऑनलाइन रू-ब-रू होकर अपने विचार साझा कर सकेंगे. छात्र भी शिक्षकों से सवाल, जवाब कर सकेंगे.

10 मिलियन डॉलर की मदद करेगा गूगल

कोरोना वायरस से पैदा हुई परिस्थितियों के मद्देनजर गूगल 10 मिलियन डॉलर की रकम खर्च करने जा रहा है. ये रकम दुनिया भर में शिक्षा के प्रचार प्रसार से जुड़ी उन संस्थाओं को मिलेगी जो शिक्षकों को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने में लगे हैं.

प्रथम चरण में गूगल खान एकेडमी को एक मिलियन डॉलर की मदद करने जा रहा है. कोरोना वायरस के कारण बंद पड़े स्कूलों के छात्रों को खान एकेडमी दूरस्थ शिक्षा के अवसर मुहैया कराएगी. इसके अलावा गूगल 15 भाषाओं में  शिक्षा के साधन को बढ़ावा देने के लिए खान एकेडमी का सहयोग करेगा. इसके माध्यम से एक महीने में 18 मिलियन छात्रों तक पहुंच बनाने का लक्ष्य रखा गया है.

जबलपुर में सामने आए कोरोना वायरस के 4 मरीज, एक ही परिवार से हैं तीन लोग कोरोना वायरस से बचे रहने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI का ज्यादा इस्तेमाल बना देगा आपको रोबोट! स्टडी में हैरान करने वाला खुलासा
AI का ज्यादा इस्तेमाल बना देगा आपको रोबोट! स्टडी में हैरान करने वाला खुलासा
4.5mm पतला होगा Apple का पहला Foldable iPhone, Samsung को देगा टक्कर!
4.5mm पतला होगा Apple का पहला Foldable iPhone, Samsung को देगा टक्कर!
WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे
WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे
टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण
टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण

वीडियोज

अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा खुलासा !
घर का सपना होगा साकार! लखनऊ में 3600 प्लॉट की लॉटरी
SCO Summit में Shehbaz Sharif की 'नौटंकी'..'नॉनस्टॉप'
पिघलते ग्लेशियर से नेपाल में फिर जलप्रलय का खतरा?
GDP के आंकड़ों के पीछे सच क्या?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम धर्मगुरु पर भड़के कांग्रेस के सीएम, कहा-'महिलाएं सिर्फ...'
मुस्लिम धर्मगुरु पर भड़के कांग्रेस के सीएम, कहा-'महिलाएं सिर्फ...'
कांग्रेस के हुए आसिम वकार, खुद बताया क्यों छोड़ी ओवैसी की AIMIM
कांग्रेस के हुए आसिम वकार, खुद बताया क्यों छोड़ी ओवैसी की AIMIM
3 ताकतवर देशों की लिस्ट में भारत, अमेरिका बाहर, किसने किया ये ऐलान
3 ताकतवर देशों की लिस्ट में भारत, अमेरिका बाहर, किसने किया ये ऐलान
एमएस धोनी मानहानि केस में सामने आई 3 नई मांग, मद्रास हाई कोर्ट ने क्या कहा
एमएस धोनी मानहानि केस में सामने आई 3 नई मांग, मद्रास हाई कोर्ट ने क्या कहा
अनुष्का-विराट क्यों हुए लंदन शिफ्ट? माधुरी दीक्षित के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस एंजॉय नहीं कर सकते’
अनुष्का-विराट क्यों हुए लंदन शिफ्ट? माधुरी दीक्षित के पति ने बता दी असल वजह
'E20 पूरी तरह सेफ, नहीं मिली एक भी शिकायत', किस राज्य के CM ने दिया ये बयान
'E20 पूरी तरह सेफ, नहीं मिली एक भी शिकायत', किस राज्य के CM ने दिया ये बयान
दिशा सालियान केस: HC के आदेश पर छलके पिता के आंसू, कहा- सच्चाई की जीत हुई
दिशा सालियान केस: HC के आदेश पर छलके पिता के आंसू, कहा- सच्चाई की जीत हुई
बिहार में लाइब्रेरियन भर्ती का रास्ता साफ, 5 अक्टूबर तक करें आवेदन 
बिहार में लाइब्रेरियन भर्ती का रास्ता साफ, 5 अक्टूबर तक करें आवेदन 
Embed widget