एक्सप्लोरर

शॉपिंग प्लेटफॉर्म से डिवाइस खरीदने में होगी टेंशन, खराब सामान बदलने के लिए काटने होंगे सर्विस सेंटर के चक्कर

Replacement Policy: अमेज़न और फ्लिपकार्ट के जरिए डिजिटल प्रॉडक्ट खरीदने वाले यूज़र्स के लिए एक बड़ी ख़बर सामने आई है. अब ये कंपनियां 7 दिनों तक सामान को बदलने की सुविधा नहीं देगी.

Amazon and Flipkart Replacement Policy: अगर आप भारत के दो सबसे बड़े ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेज़न या फ्लिपकार्ट से सामान खरीदते हैं, तो ये ख़बर आपके लिए काफी काम की साबित हो सकती है. दरअसल, इन दोनों बड़ी कंपनियों ने अपनी रिप्लेसमेंट पॉलिसी में कुछ बड़े बदलाव किए हैं, जिसकी वजह से यूजर्स को सामान खरीदने के बाद उसे बदलने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

अमेज़न और फ्लिपकार्ट ने किया बड़ा बदलाव

दरअसल, अमेज़न और फ्लिपकार्ट दोनों कंपनियों ने डिजिटल प्रॉडक्ट पर मिलने वाली 7 दिनों की रिप्लेसमेंट पॉलिसी को अब बंद कर दिया है. दोनों कंपनियां यूज़र्स को अभी तक हरेक सामान पर 7 दिनों तक के अंदर रिप्लेसमेंट कराने की सुविधा देते थे, जिसकी मदद से अगर यूजर्स के पास पहुंचे सामान में कुछ कमी या खराबी निकलती है तो वो शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर शिकायत दर्द कराकर उसे बदलने की या वापस करने की रिक्वेस्ट डाल देते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. अब अगर यूज़र्स के पास कोई खराब सामान डिलिवर हुआ है, तो उसे बदलने के लिए यूजर्स को उस सामान की कंपनी के सर्विस सेंटर में जाना होगा.

इसका मतलब है कि अब यूजर्स को घर बैठे सामान बदलने की सुविधा नहीं मिलेगी. अगर अमेज़न या फ्लिपकार्ट से खरीदे गए किसी भी डिजिटल प्रॉडक्ट में कोई कमी या खराबी होती है, उसे बदलने के लिए यूज़र्स को कंपनी के सर्विस सेंटर पर ही जाना होगा. इस वजह से इन दोनों कंपनियों ने अपने-अपने प्लेटफॉर्म पर 7 Days Replacement को बदलकर 7 Days Service Centre Replacement कर दिया है.

अब सामान बदलना होगा मुश्किल

इसका मतलब है कि अब अगर आप अमेज़न या फ्लिपकार्ट से कोई भी डिजिटल प्रॉडक्ट जैसे स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स आदि खरीदते हैं, तो आप पहले इन प्रॉडक्ट्स की कंपनी का नजदीकी सर्विस सेंटर का पता जरूर कर लें, क्योंकि अगर डिलिवर हुए प्रॉडक्ट में कुछ खराबी हुई, तो आपको उसे बदलने के लिए खुद वो सामान लेकर सर्विस सेंटर तक जाना होगा.

यह भी पढ़ें: ChatGPT में आया एक नया और बेहद खास फीचर, अब आपकी बातचीत को भी याद रखेगा चैटजीपीटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OPPO K14 Plus में 8,000mAh बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस, सेल हुई शुरू
OPPO K14 Plus में 8,000mAh बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस, सेल हुई शुरू
Google Maps में Offline रास्ता कैसे सेव करें? बिना Internet भी मिलेगी मदद
Google Maps में Offline रास्ता कैसे सेव करें? बिना Internet भी मिलेगी मदद
फोन बेचने से पहले ये 5 जरूरी काम करना न भूलें, वरना...
फोन बेचने से पहले ये 5 जरूरी काम करना न भूलें, वरना...
डेबिट-क्रेडिट कार्ड खोते ही करें ब्लॉक, डिजिटल फ्रॉड से ऐसे बचें
डेबिट-क्रेडिट कार्ड खोते ही करें ब्लॉक, डिजिटल फ्रॉड से ऐसे बचें

वीडियोज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
ट्रंप के फैसले से कांग्रेस नाराज, बोली- 'भारत के पास कई विकल्प, लेकिन...'
ट्रंप के फैसले से कांग्रेस नाराज, बोली- 'भारत के पास कई विकल्प, लेकिन...'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले आशुतोष रांका का पुलिस को मैसेज- 'आपको पता है कि...'
CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले आशुतोष रांका का पुलिस को मैसेज- 'आपको पता है कि...'
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget