एक्सप्लोरर

Xstream Premium: एयरटेल ने लॉन्च किया धांसू प्लान, सिर्फ 149 रुपये में मिलेगा 15 से ज्यादा OTT का सब्सक्रिप्शन

Xstream Premium : एयरटेल (Airtel) ने अपनी एक्सस्ट्रीम प्रीमियम (Xstream Premium) सर्विस को लॉन्च कर दिया है. यहां आपको एक बार सब्सक्रिप्शन लेने पर 15 अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिल जाएगा.

AIrtel Launch Xstream Premium : अगर आपको ओटीटी (OTT) पर मूवी, वेब सीरीज देखना पसंद है या फिर आप अलग-अलग ओटीटी के लिए अलग-अलग प्लान लेकर बैठे हैं तो यह खबर आपके काम की है. दरअसल एयरटेल (Airtel) एक कमाल की सर्विस लेकर आया है. इससे न सिर्फ आपका पैसा बचेगा, बल्कि आपको सभी ओटीटी एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल जाएंगे. जी हां, एयरटेल ने अपनी एक्सस्ट्रीम प्रीमियम (Xstream Premium) सर्विस को लॉन्च कर दिया है. यहां आपको एक बार सब्सक्रिप्शन लेने पर 15 अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन मिल जाएगा. खास बात ये है कि आपको महीने के सिर्फ 149 रुपये ही देने होंगे. अगर आप 1 साल वाला पैक लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए सिर्फ 1499 रुपये देने होंगे. एयरटेल के इस प्लान में और  भी बहुत कुछ है. आइए आपको बताते हैं विस्तार से.

क्या खास है इस सर्विस में

इसे लॉन्च करते हुए कंपनी ने बताया कि नई सर्विस का फायदा सिर्फ एयरटेल ग्राहकों को ही मिलेगा. इस नए प्लान के तहत एयरटेल के कस्टमर्स सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म को मिलाकर 10,500 से अधिक मूवी और शो देख सकेंगे. इस सर्विस के तहत आपको SonyLIV, ErosNow, Lionsgate Play, Hoichoi, ManoramaMax, Shemaroo, Ultra, HungamaPlay, EPICon, Docubay, DivoTV, Klikk, Nammaflix, Dollywood, Shorts TV जैसे कुछ और ओटीटी प्लेटफॉर्म एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम में मिलेंगे.

Xstream Premium को कैसे करें यूज

यहां आपको बता दें कि आपको अलग-अलग ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप एयरटेल यूजर्स हैं और इस सर्विस को एक्टिवेट करा चुके हैं तो आपको एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम को अपने मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप पर ऐप या वेब के जरिए और टीवी पर एक्सस्ट्रीम सेट-टॉप बॉक्स के जरिए लॉगिन करने का ऑप्शन मिलेगा. इसके बाद आप अपनी पसंद और अपने हिसाब से शो देख सकेंगे.

गेम चेंजर होगा यह इनोवेशन

इसे लॉन्च करते हुए एयरटेल डिजिटल के सीईओ आदर्श नायर ने कहा कि, ‘एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम भारत में ओटीटी कंटेंट को डेमोक्रेटिक बनाने के लिए एक गेम-चेंजिंग इनोवेशन है. एक इंटीग्रेट डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में, ये कस्टमर्स और ओटीटी प्लेयर्स के लिए बेहतरीन ऑफर है’. एयरटेल इस सर्विस के जरिए 20 मिलियन सब्सक्रिप्शन को टारगेट कर रहा है.

ये भी पढ़ें

Amazon Deal: Valentines’ Day पर गिफ्ट करने के लिये ये हैं टॉप 10 गैजेट्स

Redmi Note 11, 11s Launch: 108MP कैमरा और पावरफुल फीचर्स वाले नए फोन लॉन्च, दो दिन चलेगी बैटरी, कीमत ₹13,499 से शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wi-Fi का सिग्नल फुल, फिर भी इंटरनेट स्लो? जानें क्या है वजह
Wi-Fi का सिग्नल फुल, फिर भी इंटरनेट स्लो? जानें क्या है वजह
स्मार्ट गीजर और नॉर्मल गीजर में क्या अंतर? खरीदने से पहले जानें
स्मार्ट गीजर और नॉर्मल गीजर में क्या अंतर? खरीदने से पहले जानें
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget