एक्सप्लोरर

ठप हो गया Airtel का नेटवर्क! देशभर में यूजर्स को हो रही परेशानी

Airtel Outage: सोमवार को भारत के कई हिस्सों में एयरटेल यूजर्स को अचानक नेटवर्क बाधा का सामना करना पड़ा. बड़ी संख्या में ग्राहकों ने मोबाइल डेटा और वॉइस कॉल सर्विसेज के काम न करने की शिकायत दर्ज की.

Airtel Outage: सोमवार को भारत के कई हिस्सों में एयरटेल यूजर्स को अचानक नेटवर्क बाधा का सामना करना पड़ा. बड़ी संख्या में ग्राहकों ने मोबाइल डेटा और वॉइस कॉल सर्विसेज के काम न करने की शिकायत दर्ज की. आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector के अनुसार, शाम 4:04 बजे तक ही 2,300 से अधिक रिपोर्ट्स एयरटेल की सेवाओं में व्यवधान को लेकर सामने आईं. यह समस्या न केवल मोबाइल डेटा बल्कि वॉइस कॉल और SMS सेवाओं को भी प्रभावित कर रही थी.

कंपनी का बयान

एयरटेल ने बयान जारी करते हुए कहा – "हम वर्तमान में नेटवर्क आउटेज की समस्या का सामना कर रहे हैं. हमारी टीम इस पर तेजी से काम कर रही है ताकि सेवाओं को जल्द से जल्द बहाल किया जा सके. इसके कारण हुई असुविधा के लिए हम ईमानदारी से क्षमा चाहते हैं."

यूजर्स की नाराज़गी

कई ग्राहकों ने सोशल मीडिया पर नाराज़गी जताई. उन्होंने बताया कि न केवल कॉल्स और SMS लंबे समय तक प्रभावित रहे, बल्कि 4G नेटवर्क पर डेटा कटने की भी समस्या आई जबकि उन्होंने 5G प्लान लिया हुआ है. इस वजह से लोगों ने एयरटेल की नेटवर्क क्वालिटी और इंफ्रास्ट्रक्चर पर सवाल उठाए. इसके अलावा यूजर्स को एयरटेल की सेवाओं का लाभ उठाने में भी काफी दिक्कते आ रही हैं. हालांकि, कंपनी ने जल्द ही इसे ठीक करने की बात कही है लेकिन ऐसी समस्याओं से यूजर्स को काफी परेशानी होती है जिससे कई बार लोगों को नुकसान भी होता है.

भरोसेमंद सेवाओं की मांग

लगातार आ रही ऐसी तकनीकी दिक्कतों ने ग्राहकों को निराश किया है. ज्यादातर यूजर्स का कहना है कि वे अब और बेहतर और स्थिर नेटवर्क कनेक्टिविटी की उम्मीद करते हैं ताकि इस तरह की दिक्कतें भविष्य में न हों. कंपनी नेटवर्क सुधारने की ओर ध्यान नहीं दे रही है जिससे यूजर्स काफी परेशान रहते हैं. कंपनी को चाहिए कि वह ऐसी दिक्कतों यूजर्स को न झेलनी पड़ें.

यह भी पढ़ें:

छोटे जीव, बड़ा संकट! जेलिफ़िश ने ठप कर दिया फ्रांस का परमाणु पावर प्लांट, जानें कैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हीटिंग से सेफ्टी तक, सर्दियों में रूम हीटर खरीदने से पहले जानें ये बातें
हीटिंग से सेफ्टी तक, सर्दियों में रूम हीटर खरीदने से पहले जानें ये बातें
दिवाली से पहले घर की हवा को लेकर हैं परेशान? इन Air Purifier पर नजर डालें
दिवाली से पहले घर की हवा को लेकर हैं परेशान? इन Air Purifier पर नजर डालें
Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?
Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget