एक्सप्लोरर

2050 तक सबसे ज्यादा यूज होने वाला घरेलू उपकरण बन जाएगा AC, 3 गुना तक बढ़ी डिमांड 

Air conditioner: मौसम में परिवर्तन और बढ़ती गर्मी की वजह से AC की डिमांड लगातार बढ़ रही है. 2050 तक ये सबसे ज्यादा यूज होने वाला घरेलू उपकरण बन सकता है.

AC का इस्तेमाल 2010 के बाद से 3 गुना तक बढ़ गया है. आज बढ़ती गर्मी और आय में हुई वृद्धि की वजह से लोग जमकर AC खरीद रहे हैं और प्रति 100 घरों में से 24 लोगों के पास आज AC कनेक्शन है.अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने मंगलवार को कहा कि स्पेस कूलिंग के कारण बिजली की खपत 2019 और 2022 के बीच 21% बढ़ गई है और आज लगभग 10% बिजली की मांग स्पेस कूलिंग आवश्यकताओं से आती है. यानि AC की डिमांड के साथ-साथ बिजली की खपत भी बढ़ रही है.

HT की रिपोर्ट के मुताबिक, आईईए के वर्ल्ड एनर्जी आउटलुक ने अनुमान लगाया है कि 2050 तक घरेलू एयर कंडीशनर का इस्तेमाल 9 गुना तक बढ़ सकता है जो टेलीविजन, रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन सहित अन्य सभी घरेलू उपकरणों के इस्तेमाल को पीछे छोड़ देगा.

80 करोड़ से ज्यादा लोगों तक पहुंचाई गई बिजली 

आईईए के अनुसार, 2010 के बाद से भारत ने 81 करोड़ लोगों तक बिजली पहुंचाई है जो यूरोपीय संघ और अमेरिका की संयुक्त आबादी से भी अधिक है.
वहीं, इसी अवधि में 655 मिलियन लोगों तक स्वच्छ खाना पकाने की सुविधा भी पहुंचाई गई है. हालांकि आज भी 43 करोड़ लोग पारंपरिक बायोमास का उपयोग करने वाले घरों में रहते हैं और वे इसी से अपनी जीविका चलाते हैं.

मौसम परिवर्तन और बढ़ती आय की वजह से बढ़ी डिमांड 

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 5 दशकों में भारत में 700 से अधिक लू की घटनाएं देखी गई है  जिसमें 17,000 से अधिक लोगों की जान गई है. बदलते मौसम और बढ़ती आय की वजह से एयर कंडीशनर का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है, जो 2010 के बाद से तीन गुना होकर प्रति 100 घरों में 24 यूनिट तक पहुंच गया है. आईईए के रिपोर्ट में ये कहा गया है कि इसका मतलब ये कतई नहीं है कि 24% घरों में एयर कंडीशनर हैं, बल्कि ये है कि उनके बीच, 100 घरों में 24 एसी हैं, जबकि कुछ के पास कई एसी होने की संभावना है. यानि एक से ज्यादा AC हैं.

यह भी पढ़ें:

FB और Insta बच्चों को बना रहा अडिक्टिव, मेटा पर 41 राज्यों ने ठोका मुकदमा, डिटेल जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब बदतमीजी बर्दाश्त नहीं करेगा AI, बातचीत ही बंद कर देगा चैटबॉट
अब बदतमीजी बर्दाश्त नहीं करेगा AI, बातचीत ही बंद कर देगा चैटबॉट
टीवी पर Siri से बात करने के लिए रिमोट की जरूरत नहीं, Apple ने बदला तरीका
टीवी पर Siri से बात करने के लिए रिमोट की जरूरत नहीं, Apple ने बदला तरीका
बड़े काम के हैं टीवी के साइड में लगे USB पोर्ट, ऐसे करें इनका इस्तेमाल
बड़े काम के हैं टीवी के साइड में लगे USB पोर्ट, ऐसे करें इनका इस्तेमाल
WhatsApp चैटिंग में ऑटोमेशन की एंट्री, मैसेज और मीडिया होंगे शेड्यूल
WhatsApp चैटिंग में ऑटोमेशन की एंट्री, मैसेज और मीडिया होंगे शेड्यूल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
Embed widget