एक्सप्लोरर

AI से मिलेंगे शानदार मौके, लेकिन प्राइवेसी के लिए है रिस्क भी: अमिताभ कांत

जी20 में भारत के शेरपा अमिताभ कांत (Amitabh Kant) ने कहा कि देशों को नई टेक्नोलॉजी को लेकर संतुलित नजरिया अपनाना होगा.

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) रोमांचक नए अवसर मुहैया कराती है, लेकिन साथ ही यह निजता और ‘फेक न्यूज’ के संबंध में नए जोखिम भी पैदा करती है. जी20 में भारत के शेरपा अमिताभ कांत (Amitabh Kant) ने सोमवार को यह बात कही. वह यहां जी20 देशों के प्रधान लेखापरीक्षा संस्थानों (साई20) के दूसरे शिखर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. कांत ने कहा कि दुनिया आज टेक्नोलॉजी के जरिये आपस में जुड़ी हुई है. इससे कामकाज बेहतर हुआ है और सूचना को ज्यादा तेजी और कुशलता के साथ प्रसारित किया जा सकता है.

प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा के लिए खतरा

खबर के मुताबिक, अमिताभ कांत ने साथ ही जोड़ा कि ये नई टेक्नोलॉजी अपने साथ नए जोखिम भी लाती हैं. प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा के लिए खतरा इनमें प्रमुख चिंताएं हैं. उन्होंने कहा कि देशों को नई टेक्नोलॉजी को लेकर संतुलित नजरिया अपनाना होगा. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कंपनी ओपनएआई (OpenAI) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सैम ऑल्टमैन (OpenAI CEO Sam Altman) हाल ही में भारत के दौर पर थे. ऑल्टमैन जी20 में भारत के शेरपा अमिताभ कांत से भी मिले थे. 

जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की क्षमता पर चर्चा

अमिताभ कांत (Amitabh Kant) के साथ मुलाकात में ऑल्टमैन ने जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) की क्षमता पर भी विचार-विमर्श किया था. इस मीटिंग में इस बात पर बात हुई थी कि कैसे उभरती हुई अर्थव्यवस्थाएं अपने लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए जेनेरेटिवएआई का फायदा ले सकती हैं. पीएम मोदी ने हाल में कहा था कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) तकनीक देश के टेक इकोसिस्टम को और भी व्यापक बना सकता है. 

AI का इस्तेमाल

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल प्रोडक्शन, फाइनेंशियल सर्विसेस, हेल्थ केयर, कम्यूनिकेशन, ऑर्गनाइजेशन, कंप्यूटर साइंस, मैनुफैक्चरिंग, गेम डिजाइन, रोबोटिक्स, सुरक्षा, विमानन, रिसर्च आदि. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की विभिन्न उप-शाखाओं में शामिल हो सकते हैं, जैसे कि मशीन लर्निंग, न्यूरल नेटवर्क, बिजनेस इंटेलीजेंस, सेल्फिश इंटेलीजेंट, ऑटोनोमस इंटेलीजेंस आदि. यह तकनीक काम को बेहद आसान बना देता है. समय बचाता है.

यह भी पढ़ें

PM Modi ने कहा- AI देश की टेक इकोसिस्टम को व्यापक बनाने में कारगर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget