एक्सप्लोरर

Explained: क्या चीन 5G दौड़ से बाहर हो जाएगा? अमेरिका ने Huawei को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया

अमेरिका ने चीन की कंपनी हुआवे और ZTE को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया है. अमेरिकी सरकार ने अपनी टेलीकॉम कंपनियों को 5G सेवा में इस्तेमाल किए गए हुवावे और ZTE के उपकरण हटाने का भी आदेश दिया है.

कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुए हालात ने 5G तकनीक को लेकर पहले से ही निशाने पर चीन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप लगातार 5G तकनीक के उपकरण मुहैया करवाने वाली चीन की कंपनी हुआवे पर चीनी सेना के लिए काम करने का आरोप लगाते रहे हैं. अमेरिका के फेडरल कम्युनिकेशन कमिशन ने मंगलवार को चीन की कंपनी हुआवे और जेडटीई को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताकर ट्रंप के दावे पर कहीं ना कहीं मुहर लगा दी. अमेरिका के इस फैसले के बाद चीन पर 5G तकनीक विकसित करने की रेस से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है.

फेडरल कम्युनिकेशन ने क्या फैसला लिया

अमेरिका के फेडरल कम्युनिकेशन कमिशन ने चीन की कंपनी हुआवे और ZTE को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए 5-0 से मतदान हुआ है. इसके साथ ही ट्रंप सरकार ने 5G तकनीक के लिए अमेरिकी कंपनियों को मिलने वाले 8.3 अरब डॉलर के फंड पर रोक लगा दी है.

एफसीसी ने साफ किया है कि अमेरिका की टेलीकॉम कंपनियों को पहले अपने इन्फ्रास्ट्रक्चर से चीन की कंपनियों हुआवे और जेडटीई के उपकरण हटाने होंगे. अमेरिका सरकार का साफ कहना है कि वह किसी भी तकनीक के लिए देश की सुरक्षा के साथ समझौता नहीं करेंगे.

अपने सहयोगी देशों से अपील करता रहा है अमेरिका

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले साल से ही हुआवे के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है. अमेरिकी राष्ट्रपति यूरोप के देशों से 5G तकनीक के लिए हुआवे से उपकरण नहीं खरीदने की अपील करते रहे हैं. पिछले साल अमेरिकी सरकार ने 2021 तक के लिए हुआवे पर प्रतिबंध लगा दिए थे. इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने इंग्लैंड और जर्मनी के राष्ट्र प्रमुख से कहा था कि आप चीन की कंपनी से 5G तकनीक ना लें. ट्रंप ने चीन की कंपनियों से उपकरण नहीं लेने वाले देशों को 5G तकनीक विकसित करने के मामले में मदद का भरोसा भी दिलाया था.

भारत सरकार भी दे सकती है हुआवे को झटका

पिछले साल भारत सरकार ने चीन की कंपनी हुआवे को 5G के ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए अनुमति दी थी. इसके बाद से ही 5G तकनीक के मामले में हुआवे को भारत में सबसे प्रबल दावेदार के तौर पर देखा जा रहा था. लेकिन चीन के साथ ताजा विवाद के बाद भारत सरकार ने कड़ा रूख अपना लिया है. ऐसा माना जा रहा है कि चीनी ऐप्स को बैन करने के बाद भारत सरकार 5G तकनीक के लिए चीन की कंपनियों को बैन करने पर जल्द ही फैसला ले सकती है.

भारत सरकार ने फिलहाल के लिए 5G की नीलामी को एक साल के लिए टाल रखा है. लेकिन चीन से बिगड़ते रिश्तों का खामियाजा हुआवे को भुगतना पड़ सकता है. अमेरिकी के दबाव के बीच भारत सरकार हुआवे को बैन करने की तरफ आगे बढ़ सकती है.

इससे पहले हुआवे सिंगापुर में 5G की रेस की बाहर हो चुका था. सिंगापुर की सरकार ने 5G तकनीक के लिए हुआवे की बजाए नोकिया और एरिक्शन को मौका देने का फैसला किया था. सुरक्षा कारणों के मद्देनज़र ऑस्ट्रेलिया ने भी 5G के ट्रॉयल से हुआवे को बाहर रखा था.

इन देशों में शुरू हो चुकी है 5G सेवा

अब तक अमेरिका, दक्षिण कोरिया, बिट्रेन और चीन में 5G सेवा की शुरुआत हो चुकी है. चीन में 5G सेवा की शुरुआत पिछले साल नवंबर में हुई थी. चीन में 5G तकनीक का 50 फीसदी हिस्सा हुआवे ने ही तैयार किया है. चीन में 5G सेवा शुरू होने के बाद काफी तेजी से इस तकनीक के साथ यूजर्स के जुड़ने के दावे सामने आए थे. चीन की तरफ से दावा किया गया 2020 तक चीन में 10 करोड़ यूजर्स 5G तकनीक का इस्तेमाल करेंगे.

सस्ते हैं हुआवे के उपकरण

फिलहाल दुनियाभर में नौ कंपनियां हुआवे, नोकिया, सैमसंग, जेडटीई, क्वॉलकॉम, एरिक्सन, सिस्को सिस्टम, अल्टीयोस्टार और फाइबर होम 5G तकनीक विकसित करने को लेकर उपकरण मुहैया करवाती हैं. ये कंपनियां 5G रेडियो हार्डवेयर और टेलीकॉम carrier के लिए 5G सिस्टम तैयार करती है. इन सभी कंपनियों में हुआवे के उपकरण सबसे सस्ते हैं. इसी वजह से माना जा रहा था कि चीन की कंपनी हुआवे 5G तकनीक विकसित करने के मामले में दुनिया में सबसे आगे निकल सकती है. लेकिन अब राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर जिस तरह के सवाल खड़े हुए हैं उसको देखते हुए माना जा सकता है कि अब देश सिर्फ कम कीमत की वजह से चीन की कंपनियों पर दांव ना लगाएं.

बैन किए गए 59 चीनी ऐप गूगल-प्ले स्टोर से तुरंत हटाने के निर्देश, 48 घंटे में मांगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे
वीडियो, गेमिंग और डाउनलोडिंग के लिए 3GB डेटा, किस कंपनी का प्लान चुनें?
वीडियो, गेमिंग और डाउनलोडिंग के लिए 3GB डेटा, किस कंपनी का प्लान चुनें?
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget