एक्सप्लोरर

ये नौकरियां हैं सबसे सेफ, AI से भी कोई खतरा नहीं, मशीनें नहीं कर पाएंगी ये काम

AI Job Impact: आजकल हर दिन एआई के कारण लोगों की नौकरियां जाने की खबर आती है. इसी बीच एक रिपोर्ट आई है, जिसमें बताया गया है कि किन कामों पर एआई का सबसे कम असर होगा.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • एआई कंपनी एंथ्रोपिक की रिपोर्ट ने नौकरी पर संभावित असर को दर्शाया है।
  • शारीरिक मेहनत, मौके पर मौजूदगी, सीधे बातचीत वाली नौकरियां सुरक्षित रहेंगी।
  • डिजिटल काम एआई कर सकती है, पर सर्विसिंग और बातचीत वाले नहीं।
  • कुक, मैकेनिक, बारटेंडर, लाइफगार्ड जैसी 30% नौकरियां अभी सुरक्षित हैं।

AI Job Impact: आजकल हर जगह आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) को बोलबाला है. पिछले कुछ समय में एआई के कारण लाखों लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है और आए दिन ऐसे वार्निंग आती है कि यह नई टेक्नोलॉजी लाखों और नौकरियां खा जाएंगी. इसी बीच एक रिपोर्ट आई है, जिसमें उन नौकरियों के बारे में बताया गया है, जिन पर एआई का कोई असर नहीं होगा. एआई के एकदम एडवांस होने के बाद भी ये नौकरियां पूरी तरह सेफ रहेंगी.

इन कामों पर नहीं होगा एआई का असर

एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने हाल ही में एक रिसर्च की थी. इसमें यह जानने की कोशिश की गई कि भविष्य में किन कामों पर एआई का सबसे कम असर होगा. इसमें पता चला कि जिन कामों में फिजिकल मेहनत, मौके पर मौजूद रहकर काम करने और लोगों के साथ सीधी बातचीत की जरूरत होती है, वहां पर इस टेक्नोलॉजी का सबसे कम असर होगा. रिसर्च में कहा गया है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किए जा सकने वाले सारे काम एआई कर सकती है, लेकिन मशीन ठीक करने और लोगों के साथ बातचीत कर उन्हें सर्विस देने जैसे काम अभी एआई से नहीं किए जा सकते. 

ये नौकरियां हैं एआई से सुरक्षित

एंथ्रोपिक ने अपनी रिपोर्ट में 6 ऐसे प्रोफेशन बताए हैं, जिनको अभी एआई से सबसे कम खतरा है. इन प्रोफेशन में कुक, मोटरसाइकिल मैकेनिक, बार टेंडर, लाइफगार्ड, डिशवॉशर और ड्रेसिंग रूम अटेंडेट शामिल हैं. इन सारे प्रोफेशन में फिजिकल मेहनत की जरूरत होती है और काम करने वाले को मौके पर मौजूद रहना पड़ता है. किसी मशीन या डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए ये काम नहीं किए जा सकते. 

रिपोर्ट में ये बातें आई आई सामने

एंथ्रोपिक की रिपोर्ट में कहा गया है कि किसी भी नौकरी पर एआई का असर इस पर निर्भर करता है कि उसके कितने काम एआई से हो सकते हैं. अगर ज्यादा काम कंप्यूटर या डिजिटल प्लेटफॉर्म वाले हैं तो एआई इन कामों को आसानी से कर सकती है. वहीं अगर फिजिकली मौजूद रहकर और लोगों से मिलकर किए जाने वाले काम हैं तो उन पर एआई का खतरा नहीं है. करीब 30 प्रतिशत नौकरियां ऐसी हैं, जिन्हें अभी एआई से रिप्लेस किए जाने का नहीं सोचा जा सकता.

ये भी पढ़ें-

सिर्फ रोशनी ही नहीं करती फोन की टॉर्च लाइट, धड़कन मापने से लेकर जान बचाने तक आ सकती है काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget