एक्सप्लोरर

Aadhar कार्ड को सेफ रखने के लिए रखें इन बातों का ध्यान, लापरवाही उड़ा देगी नींद

आधार कार्ड हमारी एक डिजिटल आईडी है. इसे सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है. अगर आप आधार कार्ड को लेकर लापरवाही बरतते हैं तो इसका गलत इस्तेमाल हो सकता है.

आधार कार्ड हमारी आईडेंटिटी के तौर पर काम करता है. ये डिजिटल या ऑफलाइन हमारी आईडेंटिटी को अलग-अलग जगह दर्शाता है. आधार कार्ड आज एक बेस डॉक्यूमेंट बन गया है जो हमारी जिंदगी से जुड़ी हर चीज के साथ अटैच है. स्कूल में बच्चों का एडमिशन कराना हो या कोई बड़ा लेनदेन हो, हर जगह आधार कार्ड की जरूरत बतौर आईडेंटिटी हमें पड़ती है. इंटरनेट के आने के बाद से डिजिटल फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. फ्रॉड करने वाले लोग आधार कार्ड की जानकारी हासिल कर लोगों के अकाउंट से पैसा साफ कर रहे हैं. ऐसे में ये जरूरी है कि आप अपने आधार कार्ड को सुरक्षित रखें. आज इस लेख के माध्यम से जानिए कि आप अपने आधार कार्ड को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं.

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण या यूआईडीएआई ने शुक्रवार को आधार कार्ड के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर साझा किया है. ये नंबर 24*7 एक्टिव है जिस पर आप आधार कार्ड से जुडी कोई भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं.

ये गलती कभी न करें
हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि आधार ओटीपी को कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर न करें. कई बार लोग आधार कार्ड को डाउनलोड करने के लिए सार्वजनिक कंप्यूटर का उपयोग करते हैं और फिर अपना डाटा क्लियर करना भूल जाते हैं. ऐसे में आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे बचने के लिए हमेशा आधार को यूआईडीएआई की वेबसाइट से डाउनलोड करें और पर्सनल कंप्यूटर पर ही ये काम करें. अगर ऐसा संभव नहीं है तो तब सार्वजनिक कंप्यूटर का उपयोग करें और काम खत्म होने के बाद सभी निजी जानकारी कंप्यूटर से हटा दें.

बायोमेट्रिक को कर सकते हैं लॉक
आप चाहें तो अपने बायोमेट्रिक डाटा को लॉक कर सकते हैं. इसके लिए आपको आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. यहां माय आधार के ऑप्शन को चुने और आधार सेवाओं पर लॉक माय बायोमैट्रिक पर क्लिक करें. इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, बॉक्स को चुने और आधार कार्ड और कैप्चा डालकर मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भरें. ओटीपी को डालने के बाद इनेबल लॉकिंग फीचर पर क्लिक करें जिसके बाद आपका बायोमैट्रिक डाटा लॉक हो जाएगा. आप जब चाहें इस डाटा को अनलॉक भी कर सकते हैं.

हेल्पलाइन नंबर

अगर आपको लगता है कि आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है या किसी दूसरे व्यक्ति के आधार कार्ड का गलत तरीके से इस्तेमाल कहीं किया जा रहा है तो आप इसकी शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1947 पर कर सकते हैं. यह नंबर 24*7 एक्टिव है. आप चाहे तो यूआईडीएआई की ईमेल आईडी help@uidai.gov.in पर भी संपर्क कर सकते हैं.

वर्चुअल आइडेंटिफायर (VID)

अगर आप अपनी आधार डीटेल्स किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहती तो आप वर्चुअल आइडेंटिफायर यानि VID यूआईडीएआई की वेबसाइट से जनरेट कर सकते हैं. आप इसका इस्तेमाल किसी भी जगह ऑथेंटिकेशन के लिए कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें:

एक रुपया नहीं होगा खर्च! Spotify प्रीमियम अगले तीन महीनों के लिए मिलेगा फ्री, लेकिन आज ही करें एनेबल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget