एक्सप्लोरर

अब होगी दिल खोलकर बातें, Jio ने लॉन्च किए अपने नए प्लान्स, 60 देशों में मिलेगा अनलिमिटेड कॉल्स और इंटरनेट का मजा

Jio Recharge Plan: कंपनी ने यह प्लान यूपीआई, कनाडा, सऊदी अरब, थाईलैंड, यूरोप और कैरिबियन द्वीपों के लिए लॉन्च किए हैं.

Jio Recharge Plan: रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने हालही में अपने नए रिचार्ज प्लान्स को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने अपने नए इंटरनेशनल रोमिंग पैक को लॉन्च किए हैं. बता दें कि कंपनी ने यह प्लान यूपीआई, कनाडा, सऊदी अरब, थाईलैंड, यूरोप और कैरिबियन द्वीपों के लिए लॉन्च किए हैं. इसके साथ ही इन प्लान में यूजर्सको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ही ज्यादा डेटा भी ऑफर किया जाएगा. ऐसे में अब विदेशों में भी दिल खोलकर बातें हो सकती हैं. इस प्लान के साथ ही मुफ्त इन-फ्लाइट सुविधा भी प्रदान कराई जा रही है. यह प्लान 60 देशों के लिए लॉन्च किया गया है. साथ ही इस प्लान में फ्री एसएमएस की सुविधा भी दी जा रही है.

कनाडा के लिए जियो का नया प्लान

आपको बता दें कि जियो ने कनाडा के लिए अपना एक नया रोमिंग प्लान लॉन्च किया है. इस प्लान की कीमत 1691 रुपये है. इसमें यूजर्स को 100 मिनट कॉलिंग के साथ 50 मैसेज और 5GB डेटा प्रदान कराया जा रहा है. इस प्लान की वेलिडिटी 14 दिनों की है.


अब होगी दिल खोलकर बातें, Jio ने लॉन्च किए अपने नए प्लान्स, 60 देशों में मिलेगा अनलिमिटेड कॉल्स और इंटरनेट का मजा

वहीं जियो के 2881 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 150 मिनट कॉलिंग के साथ फ्री 100 SMS मिलते हैं. इसकी वेलिडिटी 30 दिनों की है.

थाईलैंड के लिए जिया का प्लान

थाईलैंड के लिए भी जियो ने अपना नया 1551 रुपये वाला प्लान लॉन्च किया है. इस प्लान की वेलिडिटी 14 दिनों की है. इसमें यूजर्स को 100 मिनट कॉलिंग के साथ फ्री मैसेजिंग और 6GB डेटा भी ऑफर किया जाता है.

वहीं जियो के 2851 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 30 दिनों की वेलिडिटी मिलती है. इसमें 150 मिनट कॉलिंग के साथ 12GB डेटा और 100 SMS ऑफर किए जाते हैं.

UAE के लिए जियो का नया प्लान

यूएई के लिए जियो ने 898 रुपये वाला नया प्लान उतारा है जिसकी वेलिडिटी 7 दिनों की है. इस प्लान में यूजर्स को 100 मिनट की इनकमिंग कॉलिंग के साथ 100 मिनट आउटगोइंग कॉलिंग की सुविधा मिल जाती है. साथ ही इसमें 100 SMS के साथ 1GB डेटा भी ऑफर किया जाता है.

इसके अलावा जियो के 1598 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 14 दिनों की वेलिडिटी मिलती है. इस प्लान में 150 मिनट कॉलिंग, अनलिमिटेड फ्री इनकमिंग SMS के साथ 100 SMS मिलते हैं. इसमें 3GB इंटरनेट डेटा भी दिया जाता है.

इसके 2998 रुपये वाले रोमिंग प्लान में वेलिडिटी बढ़कर 21 दिनों की हो जाती है. इस प्लान में 250 मिनट इनकमिंग, 7GB इंटरनेट डेटा, 100 आउटगोइंग SMS, अनलिमिटेड इनकमिंग SMS जैसी सुविधाएं मिलती हैं.

​सउदी अरब के लिए Jio का नया प्लान​

जियो ने सउदी अरब के लिए 891 रुपये वाला प्लान उतारा है जिसकी वेलिडिटी 7 दिनों की है. इस प्लान में यूजर्स को 100 मिनट कॉलिंग, अनलिमिटेड फ्री इनकमिंग मैसेजिंग और 1GB डेटा मिलता है.

वहीं इसके 1291 रुपये वाले प्लान में 14 दिनों की वेलिडिटी मिलती है. इसमें 100 मिनट कॉलिंग, अनलिमिटेड फ्री इनकमिंग मैसेजिंग, 50 आउटगोइंग मैसेज के साथ 2GB डेटा ऑफर किया जाता है.

यूरोप के 32 देशों के भी नया प्लान

जियो ने यूरोप के 32 देशों के लिए भी एक नया रोमिंग प्लान लॉन्च किया है. जियो के 2899 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 30 दिनों की वेलिडिटी मिलती है. इस प्लान में 100 मिनट कॉलिंग, अनलिमिटेड फ्री मैसेजिंग के साथ 5GB डेटा मिलता है.

यह भी पढ़ें:

Pavel Durov Arrested: जियोपॉलिटिक्स प्रेशर या कुछ और? Telegram ऐप के CEO पावेल डुरोव पेरिस में गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI Electronic Nose: 10 साल के बच्चे ने बनाई AI इलेक्ट्रॉनिक नाक, जीता बेस्ट इन्वेंशन अवॉर्ड
10 साल के बच्चे ने बनाई AI इलेक्ट्रॉनिक नाक, जीता बेस्ट इन्वेंशन अवॉर्ड
OpenAI ने धीमी की AI मॉडल्स की ट्रेनिंग, हैकिंग के बाद बढ़ाई सुरक्षा
OpenAI ने धीमी की AI मॉडल्स की ट्रेनिंग, हैकिंग के बाद बढ़ाई सुरक्षा
Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान
पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान
DoT SIM Card limit: अब अपने नाम पर नहीं रख पाएंगे 9 से ज्यादा सिम, तय हो गई लिमिट
अब अपने नाम पर नहीं रख पाएंगे 9 से ज्यादा सिम, तय हो गई लिमिट

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget