एक्सप्लोरर

फोनपे ऐप चलाने में बिजनेसमैन को हुई परेशानी, ऑनलाइन मांगी हेल्प तो गंवा बैठा पैसे

25 जुलाई को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गई थी और बेलथांगडी पुलिस ने 31 जुलाई को एफआईआर दर्ज की थी.

अगर आप ऑनलाइन या मोबाइल ऐप इस्तेमाल करते हैं तो ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है. ऑनलाइन स्कैम के मामले बढ़ रहे हैं. अजनबियों पर भरोसा न करके ऐसे घोटालों से सुरक्षित रहना चाहिए. एक लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि स्कैमर्स अब लोगों से अपने फोन या लैपटॉप पर स्क्रीनशेयरिंग ऐप इंस्टॉल करने के लिए कह रहे हैं और फिर मिनटों में उनके बैंक अकाउंट खाली कर रहे हैं. एक ऐसा ही स्कैम (phonepe app scam) एक बिजनेसमैन के साथ हो गया. अपने PhonePe अकाउंट को संचालित करने के लिए हेल्प मांगने के बाद स्क्रीनशेयरिंग ऐप डाउनलोड करने पर उस कारोबारी को 50,000 रुपये से ज्यादा का चूना लग गया.

गूगल से सर्च कर एक नंबर पर मिलाया था कॉल

खबर के मुताबिक, कर्नाटक के एक गांव के रहने वाले एक बिजनेसमैन को अपने PhonePe ऐप को चलाने में परेशानी हो रही थी. इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, यहां आपको बता दें, बिजनेसमैन का अकाउंट एक्सिस बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड से लिंक्ड था. परेशानी के हल के लिए बिजनेसमैन ने गूगल में सॉल्यूशन की तलाश कि लिए सर्फिंग शुरू की. इस दौरान उन्हें एक नंबर 08918924399 मिला. इस पर कारोबारी ने 9 जुलाई को सुबह कॉल किया. पहली बार में सामने वाले ने कॉल काट दिया. फिर सामने वाले ने कारोबारी को दूसरे नंबर से कॉल बैक किया. यह नंबर था-01725644238.

ऐसे पैसे हो गए साफ

कारोबारी ने आए हुए कॉल पर मौजूद अजनबी (धोखेबाज) को अपनी PhonePe ऐप से जुड़ी परेशानी बताई और उससे उसके दो बैंक अकाउंट्स के बारे में पूछा गया. डिटेल देने के बाद बिजनेसमैन को रस्ट डेस्क इंस्टॉल करने के लिए कहा गया. यह एक स्क्रीन-शेयरिंग ऐप है. बिजनेसमैन झांसे में आकर इसे इन्स्टॉल कर लिया. धोखेबाज ने स्क्रीनशेयर ऐप के जरिए नजर रखते हुए पीड़ित को फोनपे ऐप खोलने के लिए कहा और उसके दोनों क्रेडिट कार्ड के आगे और पीछे के हिस्से को स्कैन कर लिया. इसके बाद पीड़ित के बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड से 29,998 रुपये और एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से 27,803 रुपये कट गए.

किसी अजनबी पर भरोसा न करें

रिपोर्ट के मुताबिक, 25 जुलाई को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गई थी और बेलथांगडी पुलिस ने 31 जुलाई को एफआईआर दर्ज की थी. ऐसे स्कैम (phonepe app Scam) से बचने के लिए किसी अजनबी पर भरोसा न करें. कंपनी के अधिकारी से ईमेल या कंपनी के ऑफिशियल नंबर के जरिए संपर्क किया जा सकता है. यहां ध्यान रखें कि कंपनी के अधिकारी आपसे कभी भी कोई ऐप डाउनलोड करने या अपने फोन की स्क्रीन उनके साथ शेयर करने की अपील नहीं करते हैं.

यह भी पढ़ें

Truecaller पर भारत में आया AI असिस्टेंट फीचर, स्पैम मैसेज का भी लग जाएगा पता, जानें पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget