एक्सप्लोरर

Smartphone को बार-बार Charge करने की झंझट खत्म, सेटिंग्स में ये बदलाव कर बढ़ाएं Battery लाइफ

Tech Tips And Tricks: अगर आप भी अपने फोन की बैटरी लाइफ बढ़ाना चाहते हैं तो यहां ऐसे कुछ तरीकों के बारे में बताया गया है जिन्हें आप आजमा सकते हैं.

Ways To Increase Battery Life: लोगों को अपने स्मार्टफोन के बारे में सबसे बड़ी शिकायतों में से एक यह है कि बैटरी कम समय तक चलती है. कई लोगों के लिए इसे केवल दिन भर चलाना भी एक चुनौती हो सकती है. कई लोग सवाल भी करते हैं कि अपने फोन की बैटरी (Phone Battery) को लंबे समय तक कैसे चलाएं? ऐसी कई चीजें हैं जो आपके एंड्रॉइड फोन पर बैटरी लाइफ (Android Phone Battery Life) को खराब कर सकती हैं. थिनर बॉडी, फुल ब्राइटनेस, तेज प्रोसेसर, बैकग्राउंड सॉफ्टवेयर और तेज इंटरनेट कनेक्शन सभी फोन की बैटरी पर अपना प्रभाव डालते हैं, जिन फोन्स की बैटरी स्टोरेज कम होती है उनको बार-बार चार्ज करने की जरूरत होती है. अगर आप भी अपने फोन की बैटरी लाइफ बढ़ाना चाहते हैं तो यहां ऐसे कुछ तरीकों के बारे में बताया गया है जिन्हें आप आजमा सकते हैं.

Smartphone की Battery लाइफ बढ़ाने के कारगर तरीके

1. पावर सेविंग मोड चालू करें

क्या आपको लगता है कि आप ऐसी स्थिति में फंसने वाले हैं, जहां आपको अपने फोन की बैटरी अधिक समय तक चलाने की जरूरत है? अपने फोन में पावर सेवर मोड में स्विच करें, जो ऑटोमेटिक उन कार्यों में कटौती करता है जो बैटरी लाइफ को खा सकते हैं.

2. अपना नेटवर्क डेटा देखें

आपकी बैटरी पर नेटवर्क डेटा जोर डालता है, इसलिए जब भी संभव हो वाई-फाई का उपयोग करें. घर पर या पब्लिकली अपने वाई-फाई को चालू रखना और नेटवर्क से कनेक्ट करना याद रखें. आप अपने फोन के क्विक सेटिंग पैनल से मोबाइल डेटा सर्विस को बंद करके अपने फोन को सेल्युलर डेटा का उपयोग करने से रोक सकते हैं. आप सभी डेटा नेटवर्क सर्विस को डिसेबल करने और वाई-फाई पर स्विच करने के लिए एरोप्लेन मोड का भी उपयोग कर सकते हैं.

3. डार्क मोड आजमाएं

डार्क मोड आंखों के लिए अच्छा है, लेकिन यह असल में आपकी बैटरी के लिए कुछ भी नहीं करता है जब तक कि आपके डिवाइस में OLED या AMOLED डिस्प्ले न हो. ज्यादातर पुराने फोन एलसीडी स्क्रीन का उपयोग करते हैं, लेकिन सैमसंग, वनप्लस और गूगल के फ्लैगशिप फोन ने इस नई डिस्प्ले तकनीक का उपयोग करना शुरू कर दिया है.

4. एक्टिव ट्रैकिंग को रेस्ट दें

ब्लूटूथ, एनएफसी, फोन विजिविलिटी सुविधाएं सहायक होती हैं, लेकिन जैसे ही आपका फोन कनेक्ट और अपडेट करने के लिए पिंग करता है आपकी बैटरी खत्म हो जाती है. अगर आप बैटरी को बचाकर रखना चाहते, तो उन्हें तब तक बंद कर दें जब तक आपको उनकी जरूरत न हो.

5. ब्राइटनेस को कम करें

जरूरत न हो तो फोन की ब्राइटनेस को लो रखें. अपनी डिस्प्ले सेटिंग में जाएं और स्क्रीन ब्राइटनेस कम करें. ये न सिर्फ आपकी आंखों के लिए बल्कि बैटरी लाइफ के लिए भी अच्छा काम करेगा.

6. अपने फोन को साइलेंट रखें

अगर फोन लगातार बीप कर रहा है और नोटिफिकेशन से गूंज रहा है और बैटरी खत्म हो रही है. इसलिए इसे बंद कर दें. आपके फोन को बजने के लिए एक आंतरिक मोटर को ट्रिगर करना पड़ता है जो ऊर्जा का उपयोग करता है. ध्वनि और वाइब्रेशन सेटिंग में जाएं और वाइब्रेशन की तीव्रता को कम करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRAI ने शुरू की नई नंबर सीरीज! ठगी वाले कॉल से बचने में मिलेगी मदद
TRAI ने शुरू की नई नंबर सीरीज! ठगी वाले कॉल से बचने में मिलेगी मदद
Xप्लेन: अगर AI कंट्रोल से बाहर हो जाए तो किसके सिर फूटेगा ठीकरा?
अगर AI कंट्रोल से बाहर हो जाए तो किसके सिर फूटेगा ठीकरा?
iPhone 18 Pro Max vs Pixel 11 Pro XL: किसमें होगा ज्यादा दम?
iPhone 18 Pro Max vs Pixel 11 Pro XL: किसमें होगा ज्यादा दम?
कैसे मिलता है VIP मोबाइल नंबर? जानें क्या होता है प्रोसेस और कीमत
कैसे मिलता है VIP मोबाइल नंबर? जानें क्या होता है प्रोसेस और कीमत

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget