एक्सप्लोरर

5G तो लॉन्च हो गया... लेकिन ये किस-किस मोबाइल में चलेगा उसकी लिस्ट यहां देख लीजिए, इस कम्पनी का सिर्फ 1 फ़ोन है 5G सपोर्टेड

जानिए उन सभी स्मार्टफोन के बारे में जो इस वक्त भारत में 5G नेटवर्क को सपोर्ट करते हैं. सैमसंग से लेकर ओप्पो-वीवो तक, सभी की जानकारी यहां मिलेगी. 

5G Supported Smartphones: जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी बढ़ रही है वैसे-वैसे लोगों को मिलने वाली सेवाएं भी बेहतर हो रही हैं. भारत की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी जियो और भारती एयरटेल ने इस साल अक्टूबर से देश के कुछ प्रमुख शहरों में 5G नेटवर्क की सेवा शुरू कर दी है. 5G नेटवर्क का लाभ लेने के लिए दो बातें सबसे महत्वपूर्ण हैं. पहला ये कि आपके इलाके में 5G नेटवर्क उपलब्ध हो और दूसरा आपका फोन 5G सपोर्टेड हो.

टेलीकम्युनिकेशन कंपनियां ये बात कई बार कह चुकी हैं कि 4G के मुकाबले 5G में यूजर्स को 30 से 40 फ़ीसदी अच्छी स्पीड, कॉलिंग एक्सपीरियंस आदि देखने को मिलेगा. अगर आप भी 4जी से 5जी में स्विच होने जा रहे हैं तो आज जानिए कि भारत में इस वक्त कितने ऐसे स्मार्टफोन हैं जो 5G नेटवर्क को सपोर्ट करते हैं. एक तो ऐसी कम्पनी है जिसका सिर्फ एक स्मार्टफोन 5g को सपोर्ट करता है.

वर्ल्ड फेमस एप्पल

एप्पल ने हाल ही में अपने आईफोन के लिए आईओएस 16.2 अपडेट लॉन्च किया था जिसके बाद कंपनी के कई आईफोन 5G नेटवर्क को सपोर्ट करने लगे हैं. इसमें आईफोन 12 सीरीज, आईफोन 13 सीरीज और हाल ही में लॉन्च हुई आईफोन 14 सीरीज शामिल है. इसके साथ ही iPhone SE Gen थर्ड जनरेशन में भी 5G नेटवर्क का लाभ आप उठा सकते हैं.

सैमसंग

सैमसंग ने कई ऐसे स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं जो पहले से ही 5G सपोर्ट सॉफ्टवेयर के साथ आते हैं. इसमें गैलेक्सी एस21 सीरीज, गैलेक्सी एस22 सीरीज, गैलेक्सी जेड फोल्ड 2, जेड फोल्ड 3, जेड फोल्ड 4, जेड फ्लिप 3, जेड फ्लिप 4 और गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा शामिल हैं

गूगल पिक्सल

गूगल पिक्सल 6 सीरीज और पिक्सल 7 सीरीज में 5G नेटवर्क का लाभ यूजर ले पाएंगे लेकिन, इसके लिए कंपनी को एक सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करना है जो कंपनी जल्द लॉन्च करने वाली है.

नथिंग

नथिंग कंपनी की ओर से लांच किया गया नथिंग फोन वन एकमात्र ऐसा फोन है जो एयरटेल और जियो दोनों के 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है.

वनप्लस

वनप्लस ने हाल ही में अपने स्मार्टफोन के लिए 5G सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया था जिसके बाद वनप्लस 10 सीरीज़, वनप्लस 9 सीरीज़ और वनप्लस 8 सीरीज़ 5G सपोर्टेड हैं. इसके साथ ही वनप्लस नॉर्ड, नॉर्ड 2, नॉर्ड 2T, नॉर्ड सीई, नॉर्ड सीई 2, नॉर्ड सीई लाइट 2 भी  5G सपोर्ट के साथ रेडी हैं.

शाओमी/रेडमी/पोको

शाओमी की बात करें तो शाओमी mi10 सीरीज, शाओमी 11 सीरीज, शाओमी 12 सीरीज के स्मार्टफोन 5G सपोर्ट के लिए तैयार हैं.  रेडमी की बात करें 
तो Redmi Note 11T 5G, Redmi Note 10T, Redmi Note 11 Pro Plus, Redmi 11 Prime और Redmi K50i  5G सपोर्ट के साथ आते हैं. पोको की एम सीरीज और एफ सीरीज 5G सपोर्टेड हैं. इसके साथ ही पोको X4 प्रो 5G के साथ रेडी है.

रियल मी

रियल मी की 10 सीरीज, 8 और 9 सीरीज, रियल मी एक्स, रियल मी नारजो सीरीज और  रियल मी जीटी सीरीज के कुछ स्मार्टफोन 5G सपोर्टेड हैं.

ओप्पो

ओप्पो की बात करें तो ओप्पो रेनो 5G प्रो, रेनो 6, रेनो 6 Pro, रेनो 7, रेनो 7 pro, रेनो 8, रेनो 8 Pro फ़िलहाल 5G रेडी हैं. इसके अलावा 5G के लिए अपडेट किए गए Oppo F19 Pro+, Oppo F21 Pro, Oppo F21s Pro, Oppo K10, Oppo A74, और Oppo A53s हैं.

वीवो 

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी वीवो की बात करें तो वीवो एक्स50 प्रो, एक्स 60, एक्स 60 प्रो, एक्स60 प्रो+, एक्स70, एक्स70 प्रो, एक्स70 प्रो+, एक्स80 और एक्स80 प्रो अब 5जी के लिए तैयार हैं. वीवो वी20 प्रो, वी21, वी21ई, वी23, वी23 प्रो, वी23ई, वी25 और वी25 प्रो भी 5जी के लिए तैयार हैं. अन्य अपडेट किए गए मॉडल में वीवो टी1, वीवो टी1 प्रो और वीवो वाई72 शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: iPhone की डील देखने वालों के लिये है ये खबर, सिर्फ इस कलर के आईफोन मिल रहे हैं सबसे सस्ते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google Pixel 11 या iPhone 17! दोनों में कौन है ज्यादा पावरफुल, पढ़ें कंपैरिजन
Google Pixel 11 या iPhone 17! दोनों में कौन है ज्यादा पावरफुल, पढ़ें कंपैरिजन
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
Spam Calls हमेशा आपके नंबर पर कैसे पहुंच जाती हैं? जानें इसकी टेक्निक
Spam Calls हमेशा आपके नंबर पर कैसे पहुंच जाती हैं? जानें इसकी टेक्निक
US सरकार की ओर से अब प्राइवेट कंपनियां करेंगी साइबर अटैक
US सरकार की ओर से अब प्राइवेट कंपनियां करेंगी साइबर अटैक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget