एक्सप्लोरर

AI की मदद लेकर खेला जा रहा ये गंदा खेल, 2 करोड़ से ज्यादा लोग इसमें लिप्त

पिछले कुछ समय से AI का गलत इस्तेमाल कर फेक वीडियो और फोटो बनाने का चलन तेजी से बढ़ गया है. इस बीच एक हैरान करने वाली रिपोर्ट सामने आई है.

AI यानि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आप सभी अब तक जरूर वाकिफ हो गए होंगे. आपने कई तरह के AI टूल्स तो यूज भी कर लिए होंगे. AI जहां एकओर हमारे लिए फायदेमंद है तो वहीं, दूसरी ओर इसके गंभीर नुकसान भी हैं. नुकसान को देखते हुए ही AI पर कानून बनाने की बात लंबे समय से चल रही है. AI का इस्तेमाल गलत कामों में किया जा रहा है और इसका रेश्यो दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है. इस बीच एक हैरान करने वाली रिपोर्ट सामने आई है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ समय में ऐसे ऐप्स और वेबसाइट की संख्या बढ़ी है जो AI का इस्तेमाल कर तस्वीरों और वीडियो से कपडे को हटाते हैं.

ग्रफिका नाम की एक सोशल नेटवर्क एनालिसिस कंपनी ने ये जानकारी शेयर की है कि 24 मिलियन लोग यानि 2.4 करोड़ लोग सितंबर महीने में उस वेबसाइट पर गए हैं जो AI की मदद लेकर कपड़ों को रिमूव करने की सर्विस प्रदान करती है. इनमें से ज्यादातर न्यूडिफाई नाम की सर्विस के मार्केटिंग के लिए पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल किया जा रहा है.

गंदे काम को सोशल मीडिया पर किया जा रहा प्रोमोट

रिपोर्ट के मुताबिक, एक्स और रेड्डिट पर ऐसे लिंक्स की संख्या में इजाफा हुआ है जो यूजर्स को फोटो और वीडियो से कपड़े रिमूव करने की सुविधा देते हैं. विशेषकर ज्यादा सर्विसेस केवल महिलाओं के फोटो पर काम करती हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि महिलाओं की तस्वीरों को सोशल मीडिया से चुपचाप लिया जाता है और फिर उन्हें अनड्रेस कर शेयर किया जाता है. ऐसे लिंक्स की संख्या में 2400 प्रतिशत का इज़ाफ़ा हुआ है.

स्कूली बच्चे भी कर रहे यूज 

इस तरह के ऐप्स और वेबसाइट से किसी का भी डीपफेक पोर्नोग्राफी वीडियो बनाया जा सकता है. प्राइवेसी एक्सपर्ट्स एआई तकनीक में प्रगति के कारण डीपफेक पोर्नोग्राफ़ी की बढ़ती पहुंच के बारे में चेतावनी दे रहे हैं. इलेक्ट्रॉनिक फ्रंटियर फाउंडेशन में साइबर सुरक्षा के निदेशक ईवा गैल्परिन ने कहा कि इस तरह के ऐप्स और वेबसाइट का इस्तेमाल स्कूली बच्चे से लेकर आम लोग हर दिन कर रहे हैं जो चिंता की बात है. 

यह भी पढ़ें:

Oneplus 12 और 12R की भारत में इस दिन होगी एंट्री, जानिए कितनी हो सकती है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपके Power Bank में जरूर होने चाहिए ये 4 सेफ्टी फीचर्स! एक छोटी गलती बना सकती है बड़ा खतरा
आपके Power Bank में जरूर होने चाहिए ये 4 सेफ्टी फीचर्स! एक छोटी गलती बना सकती है बड़ा खतरा
50,000 से भी ज्यादा की छूट! Samsung Galaxy S25 Ultra पर आ गया सबसे बड़ा डिस्काउंट
50,000 से भी ज्यादा की छूट! Samsung Galaxy S25 Ultra पर आ गया सबसे बड़ा डिस्काउंट
खुलने वाला है ऐप्पल का पिटारा, फोल्डेबल फोन के अलावा लॉन्च होंगे 10 से ज्यादा नए डिवाइस
खुलने वाला है ऐप्पल का पिटारा, फोल्डेबल फोन के अलावा लॉन्च होंगे 10 से ज्यादा नए डिवाइस
DSLR खरीदने से पहले रुकिए! Mirrorless Camera के ये 5 बड़े फायदे जानकर बदल जाएगा आपका फैसला
DSLR खरीदने से पहले रुकिए! Mirrorless Camera के ये 5 बड़े फायदे जानकर बदल जाएगा आपका फैसला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget