एक्सप्लोरर

Flying Beast News: यूट्यूबर Gaurav Taneja को मिली जमानत, धारा 144 के उल्लंघन में हुए थे अरेस्ट

Flying Beast Arrested: यूट्यूबर Gaurav Taneja को रविवार को जमानत मिली. नोएडा पुलिस ने उन्हें धारा 144 और धारा 188 के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया था.

Flying Beast Bail News: उत्तर प्रदेश स्थित नोएडा में धारा 144 और महामारी एक्ट के तहत धारा 188 के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किए गए यूट्यूबर गौरव तनेजा को रविवार को जमानत मिल गई. गौरव तनेजा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर Flying Beast नाम से मशहूर हैं. पुलिस ने गौरव तनेजा को उनके जन्मदिन के दिन इकट्ठा हुई भीड़ की वजह से नियमों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया था.

बता दें YouTuber गौरव तनेजा  को धारा 188 के तहत गिरफ्तार किया गया. गौरव के अनुरोध पर उनके फॉलोवर्स नोएडा में एक मेट्रो स्टेशन पर बड़ी संख्या में इकट्ठे हो गए थे. 

गौरव तनेजा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट किया था जिसमें फॉलोवर्स को मेट्रो स्टेशन पर इकट्ठा होने के लिए कहा था. इसके बाद सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन पर हजारों की संख्या में लोग जमा हो गए, जिससे भगदड़ मच गई. गौरव तनेजा के इंस्टाग्राम पर 33 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

यूट्यूबर गौरव तनेजा और उनकी पत्नी ने जारी किया बयान

यूट्यूबर गौरव तनेजा और उनकी पत्नी रितु राठी ने गिरफ्तारी पर अपना बयान जारी किया है. उन्होंने कहा, 'गौरव की गिरफ्तारी के बारे में बहुत सारी गलत सूचनाएं इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. इस घटना के संबंध में सोशल मीडिया पर बहुत सारी आपत्तिजनक पोस्ट, तस्वीरें और मीम्स वायरल हैं.' उन्होंने अपने बयान में आगे कहा, 'गौरव के पास मेट्रो कोच बुक करने की परमिशन थी लेकिन इसके बावजूद भी नोएडा पुलिस ने आईपीसी की धारा 188 और 341 के तहत मामला दर्ज किया. पुलिस ने गौरव तनेजा को हिरासत में लिया और फिर कुछ घंटों के भीतर रिहा कर दिया.' कपल ने कहा है कि इस संबंध में उपयुक्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Twitter पर ट्रेंड कर रहे थे Gaurav Taneja
उनकी पत्नी रितु राठी ने एक इंस्टा पोस्ट में कहा था कि उन्होंने एक पूरी मेट्रो बुक की थी जिसमें वे तनेजा का जन्मदिन मनाएंगे और केक काटेंगे. उन्होंने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, "हम एनएमआरसी द्वारा दी गई मेट्रो की क्षमता के भीतर ही रहेंगे लेकिन हम सबसे मिलेंगे जरूर."

गौरव तनेजा को पहले कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए नोएडा में लगाए गए निषेधाज्ञा के उल्लंघन के लिए हिरासत में लिया गया. गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद ही गौरव तनेजा ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे थे.

यह भी पढ़ें:

Uttarakhand coronavirus Update: उत्तराखंड में 24 घंटे में मिले कोरोना के 67 नए संक्रमित, 361 केस हैं एक्टिव

Chamoli News: चमोली में बाढ़ से टूटा नंदनगर का पुल, मुख्यधारा से टूटा कई गांवों का कनेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget