एक्सप्लोरर

देर रात दोस्त के साथ घूम रहे युवक की चाकुओं से गोदकर की गई हत्या, खाली प्लॉट में मिला शव 

यूपी के बरेली जिले में एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है. फिलहाल, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

Murder in Bareilly: बरेली के किला थानाक्षेत्र के अशरफ खां इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 22 वर्षीय दर्शन उर्फ सागर नाम के युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. हत्या की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस हत्या करने वाले आरोपियों की तलाश कर रही है. बताया जा रहा है कि सागर देर रात अपने दोस्त के साथ घर से बाहर घूम रहा था जिसके बाद आज सुबह उसका खून से लथपथ शव खाली पड़े प्लॉट में मिला. जबकि, उसका दोस्त अभी भी लापता है. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना 
फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. अशरफ खां इलाके में 22 वर्षीय सागर नाम के युवक का शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी थी. घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी, सीओ सिटी सेकेंड और किला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. स्थानीय लोगों की मदद से शव की शिनाख्त कराई गई तो पहचान सागर नाम के युवक के रूप में हुई. जिसके बाद पुलिस ने तत्काल सागर के परिजनों को घटना की जानकारी देकर मौके पर बुलाया. 

दोस्त भी है लापता
परिजनों ने पुलिस को बताया कि सागर रात साढ़े 9 बजे अपने दोस्त के साथ घूमने निकला था. लेकिन, देर रात तक घर वापस नहीं लौटा. जब वो देर रात तक वापस नहीं लौटा तो उन्होंने रात भर उसकी तलाश की लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं हो पाई. अब पुलिस के जरिए उसकी हत्या की सूचना मिली है. परिजनों को ये भी पता चला है कि सागर देर रात जिस दोस्त के साथ घर से बाहर घूम रहा था वो भी लापता है. पुलिस ने परिजनों से तहरीर लेकर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है. फिलहाल, पुलिस को घटना के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है.

जल्द होगी हत्यारों की गिरफ्तारी 
हत्या की वारदात के बाद एसपी सिटी रविन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों से घटना की जानकारी ली. एसपी सिटी रविंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है. हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है. मौके से दो चाकू बरामद हुए हैं. घटना में शामिल लोगों को जल्द पकड़ कर जेल भेज दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: 

UP Bakra Eid Guidelines: सीएम योगी बोले- किसी भी सार्वजनिक स्थल पर बर्दाश्त नहीं होगी कुर्बानी

इंदिरा गांधी की 'इमरजेंसी' पर फिल्म बनाएंगी कंगना रनौत, प्रयागराज का दौरा करेंगी, सियासी बवाल शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'न सरकार की कृपा है, न मेरी अनुकंपा...' लखनऊ में CM योगी का बड़ा बयान
'न सरकार की कृपा है, न मेरी अनुकंपा...' लखनऊ में CM योगी का बड़ा बयान
गोंडाः CEC के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, इस्तीफा और गिरफ्तारी की मांग
गोंडाः CEC के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, इस्तीफा और गिरफ्तारी की मांग
'रामलला के दर्शन से वोट बैंक खिसकने का डर', अखिलेश पर डिप्टी CM मौर्य का निशाना
'रामलला के दर्शन से वोट बैंक खिसकने का डर', अखिलेश पर डिप्टी CM मौर्य का निशाना
‘2027 में सपा की लुटिया डूबने वाली है’, अखिलेश पर ब्रजेश पाठक का निशाना
‘2027 में सपा की लुटिया डूबने वाली है’, अखिलेश पर ब्रजेश पाठक का निशाना

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Embed widget