एक्सप्लोरर

यूपी: ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कौशांबी में पेड़ पर लटकता मिला शव

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में ससुराल आए युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला. पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जाएगी. युवक ने आत्महत्या की या फिर किसी ने उसको फांसी के फंदे से लटका दिया ये जांच के बाद ही पता चल पाएगा.

कौशांबी. उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में सैनी कोतवाली क्षेत्र के कनवार गांव में ससुराल आए युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बबूल के पेड़ लटकता हुआ मिला. युवक की शादी एक साल पहले हुई थी और 27 जून को वह घर से अपनी ससुराल आया था. सुबह फांसी के फंदे पर शव को लटकता देख पूरे गांव में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पति की मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है.

बता दें कि सैनी कोतवाली क्षेत्र के कनवार के मजरा बगहा की निशा देवी की शादी साल भर पहले फतेहपुर जिले के छीमी पुरइन निवासी सियाराम के साथ हुई थी. पिछले महीने ही निशा की छोटी बहन की शादी थी. वह अपने मायके चली आई थी. 27 जून को सियाराम भी ससुराल में आया था. बुधवार की रात को भोजन करने के बाद वह सो गया. सुबह उसका शव गांव के बाहर बबूल के पेड़ से लटकता हुआ मिला.

शव की सूचना मिलते ही पत्नी और ससुराल के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए. मामले की सूचना पुलिस को दी गई. थोड़ी देर बाद सैनी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवाया. परिजनों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

यूपी: ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कौशांबी में पेड़ पर लटकता मिला शव

पूरे मामले को लेकर सिराथू सीओ रामवीर सिंह ने बताया कि युवक ससुराल आया था. उसका शव पेड़ से लटकता हुआ मिला. पुलिस आवश्यक करवाई कर रही है और पूरे मामले की गहन जांच की जाएगी. युवक ने आत्महत्या की या फिर किसी ने उसको फांसी के फंदे से लटका दिया ये जांच के बाद ही पता चल पाएगा. ससुराल आए युवक की मौत के बाद इलाके में चर्चा का बाजार गरम है.

यह भी पढ़ें:

यूपी: मुजफ्फरनगर में अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस की छापेमारी में 10 लाख की शराब बरामद, 3 गिरफ्तार

चंपावत में नकली नोटों की खेप बरामद, गिरफ्त में तीन आरोपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget