एक्सप्लोरर

रेलवे ट्रैक पर मिली रिश्तेदारी में गए युवक की लाश, पिता बोले- की गई बेटे की हत्या

चुन्नीलाल रिश्तेदारी में पुरंदरपुर के अगया निवासी चंद्रशेखर के घर शादी समारोह में गया था। उसके साथ गांव के ही कृष्णा व दुर्गेश भी थे। शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अचानक वह लापता हो गया।

गोरखपुर, एबीपी गंगा। महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के अगया गांव में रिश्तेदार के घर शादी समारोह में आए एक युवक का शव अगया रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हाल में मिला। उसका सिर और धड़ अलग-अलग स्थान पर था। शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक की ओर गई महिलाओं ने शव देखकर शोर मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। हत्या के बाद से ही रिश्तेदार घर छोड़कर फरार हैं। पुरानी रंजिश को लेकर हत्या का आरोप लगाते हुए पिता ने छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी।

लापता हो गया युवक

नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव सोनपरी के टोला सिंहपुर निवासी राधेश्याम का बेटा 22 वर्षीय चुन्नीलाल शटरिंग का काम करता था। गुरुवार को वह रिश्तेदारी में पुरंदरपुर के अगया निवासी चंद्रशेखर के घर शादी समारोह में गया था। उसके साथ गांव के ही कृष्णा व दुर्गेश भी थे। शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अचानक वह लापता हो गया।

पिता ने लगाया हत्या का आरोप

शुक्रवार भोर में अगया गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर चुन्नीलाल की लाश मिली। सिर धड़ से अलग था। पुरंदरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पिता राधेश्याम मौके पर पहुंच गए। उन्होंने थाने में तहरीर दी कि पुरानी रंजिश को लेकर अगया गांव निवासी सागर, कृष्णा, दुर्गेश, चंद्रशेखर, गणेश और पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव के थरौली टोला निवासी झिनकू ने हत्या को अंजाम दिया है।

रेलवे ट्रैक पर मिली रिश्तेदारी में गए युवक की लाश, पिता बोले- की गई बेटे की हत्या

मुकदमा दर्ज

पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या व आपराधिक षडयंत्र का मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ दिलीप शुक्ला का कहना है कि नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिथौरागढ़ को CM धामी की सौगात, 284 करोड़ की 67 योजनाएं शुरू
पिथौरागढ़ को CM धामी की सौगात, 284 करोड़ की 67 योजनाएं शुरू
पिथौरागढ़ में CM धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, उत्साह के साथ जनता ने किया स्वागत
पिथौरागढ़ में CM धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, उत्साह के साथ जनता ने किया स्वागत
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
सपा-कांग्रेस की सीट शेयरिंग के बीच ओपी राजभर ने खेला बड़ा खेल, बढ़ी BJP की मुश्किल!
सपा-कांग्रेस की सीट शेयरिंग के बीच ओपी राजभर ने खेला बड़ा खेल, बढ़ी BJP की मुश्किल!

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget