एक्सप्लोरर

बरेली: शौच के लिए गई किशोरी की रेप के बाद हत्या, पुलिस ने मामा से की पूछताछ

बरेली में किशोरी की हत्या के मामले में यह भी सामने आया है कि किशोरी को खेत में उसके प्रेमी के साथ उसके मामा और अन्य परिजनों ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था जिसके बाद उन लोगों ने किशोरी और उसके प्रेमी को बुरी तरह पीटा।

बरेली, एबीपी गंगा। आंवला इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बेहोशी की हालत में किशोरी एक खेत में मिली। परिजनों ने रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब बीती रात किशोरी शौच के लिए खेत गई थी।

परिजनों का आरोप है कि किशोरी बीती रात को खेत में शौच के लिए गई थी तभी गांव के ही युवक ने उसे सरसो के खेत में खींच लिया और उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर किशोरी को बुरी तरह मारा पीटा गया और गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया गया।

बरेली: शौच के लिए गई किशोरी की रेप के बाद हत्या, पुलिस ने मामा से की पूछताछ

मामले में एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है की किशोरी के परिजनों ने 100 नम्बर पर फोन करके रात करीब 9 बजे पुलिस को सूचना दी कि किशोरी के साथ खेत में रेप किया गया और विरोध करने पर उसकी हत्या करने की कोशिश की गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को खेत में बेहोशी की हालत में पाया और उसे पहले आंवला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिला अस्पताल में रात भर चले इलाज के बाद शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई।

बरेली: शौच के लिए गई किशोरी की रेप के बाद हत्या, पुलिस ने मामा से की पूछताछ

पुलिस अधिकारी का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर रेप और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी का कहना है की सूत्रों के अनुसार किशोरी को खेत में उसके प्रेमी के साथ उसके मामा और अन्य परिजनों ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था जिसके बाद उन लोगों ने किशोरी और उसके प्रेमी को बुरी तरह पीटा।

पुलिस इस मामले को ऑनर किलिंग से भी जोड़कर देख रही है। जिस वजह से पुलिस ने किशोरी के मामा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस हत्याकांड का खुलासा होने की उम्मीद है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget