एक्सप्लोरर

योगी सरकार कराएगी दुधवा महोत्सव, पहली बार जंगल में होगा आवासीय सांस्कृतिक उत्सव

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब पर्यटन को नए रंग देने जा रही है. पहली बार प्रदेश में जंगल के बीचों-बीच एक भव्य और अनोखा महोत्सव आयोजित किया जाएगा.

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब पर्यटन को नए रंग देने जा रही है. पहली बार प्रदेश में जंगल के बीचों-बीच एक भव्य और अनोखा महोत्सव आयोजित किया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लखीमपुर खीरी जिले के दुधवा टाइगर रिजर्व में इसी साल नवंबर में “दुधवा महोत्सव-25” का आयोजन किया जाएगा. यह महोत्सव राज्य का पहला आवासीय, सांस्कृतिक और वन्यजीव आधारित उत्सव होगा, जिसमें देश-विदेश से दो हजार से अधिक पर्यटकों के शामिल होने की संभावना है

तीन दिन चलेगा महोत्सव

तीन दिन चलने वाले इस महोत्सव में पर्यटक न सिर्फ जंगल की खूबसूरती का आनंद उठा सकेंगे, बल्कि थारू जनजाति की अनोखी संस्कृति, खानपान, हस्तशिल्प और जीवनशैली को भी करीब से जान पाएंगे.

महोत्सव को तीन भागों में बांटा

पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने जानकारी दी कि यह महोत्सव राज्य की सांस्कृतिक और प्राकृतिक विविधता को दुनिया के सामने लाने का जरिया बनेगा. दुधवा महोत्सव को तीन हिस्सों में बांटा गया है—मेन स्टेज, टेक्नो स्टेज और फोटोग्राफी व लाइफस्टाइल ज़ोन.

ये कलाकार होंगे शामिल

महोत्सव में शुभा मुद्गल, कैलाश खेर, कौशिकी चक्रवर्ती, राम संपत, न्यूक्लिया, टिएस्टो, जैसे नामी कलाकार प्रस्तुति देंगे. वहीं, फोटोग्राफी और लाइफस्टाइल जोन में शेनाज़ ट्रेज़री, बानी जे, सुधीर शिवराम जैसे चर्चित नाम शामिल होंगे.

यहां ठहरेंगे पर्यटक

पर्यटकों के ठहरने के लिए तीन श्रेणियों में 200 से अधिक कैम्पिंग टेंट्स लगाए जाएंगे. खास बात यह है कि वे स्थानीय थारू परिवारों के साथ होमस्टे का भी अनुभव ले सकेंगे, जिससे उन्हें ग्रामीण जीवन की झलक मिलेगी.

ये होंगे आकर्षण

वन्यजीव सफारी, गाइडेड टूर और जैव विविधता का अनुभव इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण होगा. साथ ही, सरकार स्थानीय कलाकारों और हस्तशिल्पियों को मंच देगी और ब्रांडेड मर्चेंडाइज़ जैसे टी-शर्ट्स, मग्स और जैकेट्स से उन्हें आमदनी का जरिया भी उपलब्ध कराएगी.

इन जीवों की प्रजातियाँ हैं प्रमुख

बता दें कि दुधवा टाइगर रिजर्व उत्तर भारत के प्रमुख वन्यजीव स्थलों में से एक है. यह नेपाल सीमा से सटा हुआ है और यहां बाघ, हाथी, गैंडे, दलदली हिरण और सैकड़ों पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती हैं. इस महोत्सव से न केवल दुधवा का नाम राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचेगा, बल्कि इससे स्थानीय ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा.योगी सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश के कम प्रसिद्ध लेकिन समृद्ध प्राकृतिक क्षेत्रों को पर्यटन के नक्शे पर लाया जाए, जिससे रोजगार और पहचान दोनों बढ़ें.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद कातिल मुस्कान की पुराने गाने सुनने की फरमाइश, साहिल सुनता है प्रेम गीत
जेल में बंद कातिल मुस्कान की पुराने गाने सुनने की फरमाइश, साहिल सुनता है प्रेम गीत
'वह कभी देश हित के लिए...', इमरान मसूद पर बोले सांसद करण भूषण सिंह
'वह कभी देश हित के लिए...', इमरान मसूद पर बोले सांसद करण भूषण सिंह
आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget