एक्सप्लोरर

CAA विरोध: पोस्टर मामले में योगी सरकार ने दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट, मांगा और समय

सरकार की तरफ से एक हलफनामा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को दिया गया, जिसमें मामला सुप्रीम कोर्ट में होने की वजह से अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने के लिए और मोहलत दिए जाने की बात कही गई।

प्रयागराज, एबीपी गंगा। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ राजधानी लखनऊ में हिंसा के आरोपियों के पोस्टर लगाए जाने को लेकर यूपी सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अनुपालन रिपोर्ट दाखिल नहीं की। यूपी सरकार ने हाईकोर्ट से कुछ और दिन की मोहलत मांगी है। सरकार की तरफ से एक हलफनामा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को दिया गया, जिसमें मामला सुप्रीम कोर्ट में होने की वजह से अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने के लिए और मोहलत दिए जाने की बात कही गई।

यूपी सरकार की तरफ से एडिशनल एडवोकेट जनरल नीरज त्रिपाठी ने रजिस्ट्रार जनरल के पास हलफनामा दाखिल किया। हलफनामे में कहा गया कि सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला अभी नहीं आ सका है, इसलिए हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं किया जा सका है। अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने के लिए सरकार सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने तक का वक्त दिए जाने की मोहलत चाहती है। रजिस्ट्रार जनरल अब यूपी सरकार के इस हलफनामे को मामले पर फैसला सुनाने वाली चीफ जस्टिस की अगुआई वाली डिवीजन बेंच को सौंपेंगे। डिवीजन बेंच ही इस मामले में कोई फैसला लेगी।

गौरतलब है कि लखनऊ में हिंसा के आरोपियों के पोस्टर लगाए जाने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुओ मोटो लेते हुए सुनवाई की थी। हाईकोर्ट ने पोस्टर लगाए जाने को गलत मानते हुए इसे हटाए जाने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट ने लखनऊ के पुलिस कमिश्नर और डीएम को पोस्टरों को हटाए जाने को कहा था और साथ ही डीएम को आदेश के अनुपालन की कार्यवाही रिपोर्ट 16 मार्च को हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को सौंपने का आदेश दिया था।

हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ यूपी सरकार सुप्रीम कोर्ट चली गई थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट से यूपी सरकार को कोई फौरी राहत नहीं मिली है और मामला बड़ी बेंच को रेफर हो गया है। हाईकोर्ट के आदेश और सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिलने के बावजूद लखनऊ में लगे पोस्टर अभी तक हटाए नहीं गए। ऐसे में यूपी सरकार ने आज अनुपालन रिपोर्ट दाखिल नहीं की और इसे दाखिल करने के लिए और मोहलत दिए जाने की मांग की।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Embed widget