एक्सप्लोरर

योगी सरकार ने शुरू की 'बफर में सफर' योजना, जंगलों में अब मानसून में भी ले सकेंगे सफारी का आनंद

UP News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के भीरा और मोहम्मदी क्षेत्र में ईको टूरिज्म की नई संभावनाएं विकसित की जा रही हैं. यहां सेमराई झील, जो प्रवासी पक्षियों का बसेरा है.

Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश सरकार ने एक और बड़ी पहल करते हुए राज्य को ईको टूरिज्म का हब बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है. अब टाइगर रिजर्वों के बफर जोन में भी पर्यटक मानसून के दौरान जंगल सफारी का आनंद ले सकेंगे. इसके लिए ‘बफर में सफर’ नाम की नई योजना शुरू की गई है, जिससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा.

पर्यटन विभाग और वन विभाग की इस संयुक्त पहल के तहत प्रदेश के सोहागीबरवा, उत्तर खीरी और पीलीभीत में नए जंगल सफारी रूट विकसित किए जा रहे हैं. खास बात यह है कि पहले जहां मानसून में सफारी पर रोक लगती थी, अब बफर जोन में यह सुविधा लगातार जारी रहेगी. इससे ईको टूरिज्म को सालभर बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा.

भीरा और मोहम्मदी बनेंगे नए टूरिस्ट स्पॉट

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के भीरा और मोहम्मदी क्षेत्र में ईको टूरिज्म की नई संभावनाएं विकसित की जा रही हैं. यहां सेमराई झील, जो प्रवासी पक्षियों का बसेरा है को टूरिस्ट सर्किट में शामिल किया गया है. इसके साथ ही नेपाल सीमा से सटे कर्तनिया घाट के बफर जोन में भी जंगल सफारी की शुरुआत हो चुकी है.

स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

इस योजना में स्थानीय लोगों को नेचर गाइड, कैंटीन स्टाफ और खानसामा के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है. इससे न केवल उन्हें रोजगार मिलेगा बल्कि पर्यटकों को भी अच्छी सेवाएं मिलेंगी. इसके साथ ही दुधवा टाइगर रिजर्व में एक सूचना केंद्र की स्थापना की गई है, जो पर्यटकों को यहां की जैव विविधता, वन्य जीवों और पर्यावरण के बारे में जानकारी देगा.

पृष्ठभूमि में समझें योजना का महत्व

उत्तर प्रदेश में दुधवा, पीलीभीत और कतर्नियाघाट जैसे टाइगर रिजर्व पहले से ही पर्यटकों को आकर्षित करते रहे हैं. लेकिन बारिश के दिनों में जंगल सफारी बंद होने से पर्यटन रुक जाता था. अब ‘बफर में सफर’ योजना के तहत टाइगर रिजर्वों के बफर जोन को मानसून में भी खुला रखा जाएगा, जिससे ज्यादा पर्यटक आएंगे और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा.

उत्तर प्रदेश जल्द बनेगा ईको टूरिज्म का मॉडल राज्य

सरकार का मकसद है कि प्रदेश की प्राकृतिक धरोहर को बचाते हुए उसे रोज़गार और पर्यटन से जोड़ा जाए. इससे एक ओर जंगल बचे रहेंगे, दूसरी ओर गांव के युवाओं को रोजगार मिलेगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोच और योजनाओं की वजह से उत्तर प्रदेश जल्द ही देश और दुनिया में ईको टूरिज्म के मॉडल राज्य के तौर पर पहचाना जाएगा. यह योजना पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय विकास और पर्यटन को एक साथ जोड़ने वाली एक अनूठी पहल साबित हो रही है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
यूपी चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव, बनाई अब तक की सबसे बड़ी टीम
यूपी चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव, बनाई अब तक की सबसे बड़ी टीम
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
'99 चुनाव हार चुके हैं, आगे भी हारेंगे', राहुल गांधी के नेतृत्व पर बृजभूषण सिंह का निशाना
'99 चुनाव हार चुके हैं, आगे भी हारेंगे', राहुल गांधी के नेतृत्व पर बृजभूषण सिंह का निशाना

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget