एक्सप्लोरर

UP में RO-ARO की परीक्षा से पहले योगी सरकार की बड़ी तैयारी, सभी जिलों के लिए सीएम योगी ने दिए ये निर्देश

UP में RO-ARO परीक्षा के लिए 63 जिलों में 1,750 परीक्षा केंद्र तैयार किए जा चुके हैं, जिनमें 7.63 लाख अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था हो गई है.

UP RO-ARO Exam 2025: उत्तर प्रदेश सरकार 27 जुलाई को समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) की भर्ती परीक्षा आयोजित करने जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर परीक्षा की तैयारियों को लेकर पूरे प्रदेश में जोर-शोर से काम किया जा रहा है. सरकार का साफ निर्देश है कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश न रहे. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सुरक्षा व्यवस्था इतनी मजबूत हो कि “कोई परिंदा भी पर न मार सके.”

यह परीक्षा प्रदेश के 75 जिलों में लगभग 2 हजार से अधिक केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में लगभग 10 लाख 76 हजार 4 अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है. परीक्षा केंद्रों के चयन को लेकर भी सरकार ने विशेष सतर्कता बरती है. हर जिले में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला विद्यालय निरीक्षक और तकनीकी शिक्षा अधिकारी जैसे वरिष्ठ अफसर शामिल हैं.

Char Dham Yatra 2025: चारधाम में पाकिस्तान से आ सकेंगे हिंदू? धामी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

सरकार ने परीक्षा केंद्रों को दो श्रेणियों में विभाजित किया है. श्रेणी ‘ए’ में सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय और पॉलिटेक्निक संस्थान रखे गए हैं. जबकि श्रेणी ‘बी’ में उन निजी संस्थानों को चुना जाएगा जिन्होंने पहले की परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन किया है. परीक्षा केंद्र बस अड्डा, रेलवे स्टेशन या कोषागार से अधिकतम 10 किलोमीटर के दायरे में होंगे ताकि परीक्षार्थियों को आने-जाने में दिक्कत न हो.

अब तक मिले आंकड़ों के मुताबिक, 63 जिलों में 1,750 परीक्षा केंद्र तैयार किए जा चुके हैं, जिनमें 7.63 लाख अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था हो गई है. बाकी जिलों में भी तेजी से काम चल रहा है. जरूरत पड़ने पर परीक्षा को दो पालियों में भी कराया जाएगा.

केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, पुलिस बल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं. परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, पुलिस बल, फ्लाइंग स्क्वॉड और जांच टीमें तैनात रहेंगी. साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू रहेगी, जिससे कोई भी गड़बड़ी या अनुचित गतिविधि न हो सके.

गौरतलब है कि बीते वर्षों में उत्तर प्रदेश में नकल माफिया और परीक्षा में धांधली को रोकने के लिए योगी सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं. हाल ही में आयोजित की गई कई भर्ती परीक्षाएं पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न हुई थीं, जिससे युवाओं का सरकारी भर्तियों पर भरोसा बढ़ा है. अब समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा को भी उसी सफलता के साथ कराने का लक्ष्य रखा गया है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का श्रमिकों को दिवाली से पहले तोहफा, न्यूनतम मजदूरी के साथ DA की नई दरें लागू
योगी सरकार का श्रमिकों को दिवाली से पहले तोहफा, न्यूनतम मजदूरी के साथ DA की नई दरें लागू
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
UP TGT आरक्षण विवाद पर आयोग का आया जवाब, आरोपों को बताया निराधार
UP TGT आरक्षण विवाद पर आयोग का आया जवाब, आरोपों को बताया निराधार
'सपा पार्टी नहीं, एक परिवार का समूह', मंत्री कपिल देव अग्रवाल का अखिलेश पर निशाना
'सपा पार्टी नहीं, एक परिवार का समूह', मंत्री कपिल देव अग्रवाल का अखिलेश पर निशाना

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget