एक्सप्लोरर

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- पूरी दुनिया को पर्यावरण संरक्षण की नई राह दिखा रहा भारत

Yogi Adityanath News: सीएम योगी ने कहा कि भारत की परंपरा सदैव से पर्यावरण हितैषी रही है और उत्तर प्रदेश में लगातार इस दिशा में कार्य हो रहे हैं.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरी दुनिया को पर्यावरण संरक्षण की नई राह दिखाने का कार्य कर रहा है. मुख्यमंत्री ने सोमवार को केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव के साथ लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित दो दिवसीय 'राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन-2023' का उद्घाटन करने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ''विकास आज की आवश्यकता है, लेकिन पर्यावरण और प्रकृति के प्रति दायित्वों से भी हम मुक्त नहीं हो सकते.''

गौरतलब है कि 'राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन-2023' का आयोजन भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा सम्मिलित रूप से किया गया है. मुख्‍यमंत्री ने लोगों को सावधान करते हुए कहा, ''मनुष्य ने अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए प्रकृति का अति दोहन करके जिन दुष्परिणामों को आमंत्रित किया है, आज हम सब उसके भुक्तभोगी बन रहे हैं.'' उन्‍होंने कहा, ''जलवायु परिवर्तन आज दुनिया के सामने एक बड़ी चुनौती है. विगत सालों में असमय अतिवृष्टि के रूप में हम सबने इसके दुष्परिणामों को देखा है.''

133 करोड़ पौधे लगाने का कार्य हुआ है- योगी
योगी ने कहा कि भारत की परंपरा सदैव से पर्यावरण हितैषी रही है और उत्तर प्रदेश में लगातार इस दिशा में कार्य हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि महीने में प्रदेशभर में 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे. मुख्‍यमंत्री ने कहा कि 2017 के बाद से अब तक प्रदेश में 133 करोड़ पौधे लगाने का कार्य हुआ है. यही कारण है कि आज प्रदेश की जनता में भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर सकारात्मक भाव पैदा हुआ है. आदित्यनाथ ने दो दिवसीय सम्मेलन में देशभर से आए प्रतिनिधियों का स्वागत किया. मुख्‍यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आम नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण का भाव पैदा हुआ है और आज हम 100 साल से पुराने वृक्षों को विरासत वृक्ष के रूप में मान्यता देकर उनका संरक्षण कर रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि प्रदेश में ऐसे कई वृक्ष हैं, जिनके नीचे बैठकर क्रांतिकारियों ने देश की आजादी की रणनीति तय की.

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव के लिए BJP कैसे चुनेगी प्रत्याशी? यहां पढ़ें पूरी प्रकिया

इस अवसर पर भूपेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्पों को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भारत का 'विकास इंजन' बन रहा है. यादव ने कहा कि यहां आयोजित सम्मेलन का दो दिवसीय आयोजन पर्यावरण के क्षेत्र में मील का पत्थर बनेगा. मुख्‍यमंत्री की सराहना करते हुए केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के वन्य व प्रकृति प्रेमी होने और उनकी सक्रियता के कारण राज्य के रानीपुर अभयारण्य को पिछले साल देश के बाघ अभयारण्य में सम्मिलित किया गया. उन्‍होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बाघ अभयारण्य की संख्या बढ़कर तीन हो गई है, इसमें दुधवा, पीलीभीत और रानीपुर सम्मिलित हैं.

बाघों की संख्या बढ़कर 804 हो गई है- भूपेन्द्र यादव
भूपेन्द्र यादव ने कहा कि गंगा और शिवालिक क्षेत्र के बाघ अभयारण्य में बाघों की संख्या साल 2018 में 646 थी, लेकिन प्रदेश सरकार के प्रयासों से यह अब बढ़कर 804 हो गई है. उन्होंने मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश का देश का शीर्ष एथेनॉल उत्पादक राज्य होने के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश 'उत्तम प्रदेश' बन रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget