एक्सप्लोरर

एमएसएमई के बूते ही 5,000 अरब डॉलर की होगी देश की अर्थव्यवस्था: योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी की मंशा देश की अर्थव्यवस्था को 5,000 अरब डॉलर पर पहुंचाने की है।

लखनऊ, भाषा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा देश की अर्थव्यवस्था को 5,000 अरब डॉलर पर पहुंचाने की है और इसमें सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होगी। ऐसे में इस क्षेत्र में उत्तर प्रदेश अहम भूमिका निभा सकता है।

उन्होंने कहा कि सर्वाधिक मानव संसाधन होने के नाते उत्तर प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था एक दूसरे की पूरक हैं। राज्य सरकार एमएसएमई सेक्टर को हर सम्भव प्रोत्साहन देगी। एमएसएमई सेक्टर उत्तर प्रदेश के चहुंमुखी विकास का इंजन साबित हो सकता है।

गुरुवार को यहां गोमतीनगर स्थित एक होटल में एमएसएमई सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि एमएसएमई की कई खूबियां हैं। मसलन इस क्षेत्र में न्यूनतम पूंजी में स्थानीय स्तर पर अधिकतम रोजगार का सृजन होता है। सरकार का भार कम होने और कम निवेश के नाते इनको कर्ज देने वाले बैंकों का जोखिम भी कम होता है। उत्तर प्रदेश में इसकी समृद्ध परंपरा रही है लेकिन प्रोत्साहन न मिलने और बाजार के अनुसार बदलाव न होने से यह परंपरा दम तोड़ने लगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एमएसएमई सेक्टर अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है। ये उद्यम समावेशी विकास के इंजन हैं। कृषि क्षेत्र के बाद सबसे अधिक लोग इन्ही उद्यमों में रोजगार पाते हैं। इन उद्यमों में अपेक्षाकृत कम पूंजी की लागत पर रोजगार के अधिक अवसर पैदा होते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इन उद्यमों के माध्यम से, ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में रोजगार पैदा होते हैं। देश के सर्वाधिक एमएसएमई उद्यम उत्तर प्रदेश में हैं।

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की ‘एक जनपद, एक उत्पाद’ योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह योजना एमएसएमई सेक्टर के लिए वरदान साबित हो सकती है, क्योंकि प्रदेश के सभी 75 जनपदों में कोई न कोई विशिष्ट उत्पाद अवश्य मौजूद है। उन्होंने मुरादाबाद के पीतल, अलीगढ़ के हार्डवेयर इण्डस्ट्री, फिरोजाबाद के कांच और भदोही की कालीन का जिक्र करते हुए कहा कि आवश्यकता इस बात की है कि इन उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग ठीक से की जाए। इस योजना में कम लागत से ज्यादा रोजगार के अवसर सृजित किये जा सकते हैं। ‘एक जनपद, एक उत्पाद’ योजना के तहत अब तक बड़े पैमाने पर लोगों को ऋण वितरित किये गये हैं। लाभार्थियों को टूल किट भी प्रदान किये गये हैं।'

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्थापित किया जा रहा डिफेंस इण्डस्ट्रियल कारिडोर, एमएसएमई सेक्टर के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। इस कारिडोर के तहत 6 नोड्स चिन्हित किये गये हैं, जिनमें लगभग 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश सम्भावित है। राज्य सरकार तेजी से इस कारिडोर की स्थापना के लिए भूमि बैंक तैयार कर रही है। उत्तर प्रदेश के एमएसएमई सेक्टर के उद्यमियों के लिए यह कारिडोर वरदान साबित हो सकता है।

एमएसएमई मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी ने कहा कि कृषि के बाद रोजगार देने वाला यह सबसे बड़ा क्षेत्र है। इसके विकास में सबसे बड़े बाधक बैंकर्स हैं, जिनसे अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाता है। सरकार वित्त मंत्रालय से मिलकर इसका स्थाई हल खोज रही है। एक बार यह तय हो जाने पर पात्रता रखने वाले इस क्षेत्र के उद्यमी को लोन न देने वाले बैंक की जवाबदेही तय की जाएगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान ने सनी बनकर हिंदू लड़की से रचाई शादी, वाराणसी में लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार
सलमान ने सनी बनकर हिंदू लड़की से रचाई शादी, वाराणसी में लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार
आगरा की सड़कों पर जानलेवा सफर! गड्ढे में समाया यात्रियों से भरा ऑटो
आगरा की सड़कों पर जानलेवा सफर! गड्ढे में समाया यात्रियों से भरा ऑटो
राहुल गांधी ने बढ़ाया Gen-Z पर फोकस, अखिलेश से भी जल्द फाइनल होगी डील
राहुल गांधी ने बढ़ाया Gen-Z पर फोकस, अखिलेश से भी जल्द फाइनल होगी डील
डेटिंग ऐप पर दोस्ती फिर ब्लैकमेलिंग! शातिर महिला का खौफनाक खेल
डेटिंग ऐप पर दोस्ती फिर ब्लैकमेलिंग! शातिर महिला का खौफनाक खेल

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget