एक्सप्लोरर

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ बोले- बाढ़ के स्थायी समाधान की ओर आगे बढ़ रही है सरकार

योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि वर्तमान में एक बड़ी आबादी बाढ़ की चपेट में आयी है. आपदा के समय केन्द्र और प्रदेश सरकार लोगों के साथ खड़ी हैं.

UP CM Yogi Adityanath on Flood: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) ने रविवार को अपने गृह जिले गोरखपुर (Gorakhpur) में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उनको राहत सामग्री वितरित करने के साथ ही यह भरोसा दिया कि सरकार बाढ़ के स्थायी समाधान की ओर बढ़ रही है. आदित्यनाथ ने कहा कि बाढ़ (Flood) की इस त्रासदी में सभी बाढ़ पीड़ितों के प्रति सरकार की पूरी सहानुभूति और संवेदना है. पिछले 15 दिनों से पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के कारण लगभग 15 जिले बाढ़ की चपेट में हैं. उन्‍होंने बताया कि गोरखपुर जिले के 304 गांव की लगभग सवा दो लाख आबादी बाढ़ की चपेट में है. उन्होंने कहा कि राप्ती नदी खतरे के निशान से लगभग ढाई मीटर ऊपर बह रही है.

मुख्यमंत्री ने कहा, ''वर्तमान में एक बड़ी आबादी बाढ़ की चपेट में आयी है. आपदा के समय केन्द्र और प्रदेश सरकार आप लोगों के साथ खड़ी हैं. मुख्यमंत्री ने कहा, ''गोरखपुर के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र में बाढ़ बचाव के लिये पुख्ता व्यवस्था की जा रही है. महानगर में अलग-अलग पम्पिंग सेट स्थापित किये गये हैं, सफाई और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की कार्यवाही की जा रही है.'' उन्होंने कहा, ''समय से किये गये उपायों के कारण जनधन की हानि को रोका जा सका है. जिन किसानों की फसल बाढ़ के कारण नष्ट हुई है, उनका सर्वेक्षण कर उन्हें मुआवजा देने के लिये प्रशासन को निर्देशित किया गया है.''

योगी बाढ़ प्रभावित जिलों के दौरे पर हैं

मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित जिलों के दौरे पर हैं जिसके तीसरे दिन उन्होंने गोरखपुर के मोहरीपुर के पश्चिम संझाई रामपुर चक, नूरुद्दीन चक व खोराबार ब्लॉक में बेलवार गांव और गोला तहसील के वीएसएवी इण्टर कॉलेज समेत अन्य स्थानों पर बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री का वितरण किया, जिसमें 10 किलोग्राम चावल, 10 किलोग्राम आटा, 10 किलोग्राम आलू, दो किलोग्राम दाल, एक लीटर रिफाइण्ड, 500 ग्राम नमक, मसाले, दिया-सलाई, बरसाती, लाई-भूजा इत्यादि शामिल हैं.

इस बीच लखनऊ में जारी एक सरकारी बयान में उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने वर्षा की स्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि प्रदेश में एक जून, 2021 से अब तक 601.7 मिमी औसत वर्षा हुई है जो सामान्य बरसात 658.3 मिमी के सापेक्ष 91 प्रतिशत है. उन्होंने नदियों के जल स्‍तर के बारे में बताया कि शारदा-खीरी, घाघरा-अयोध्या, बलिया, राप्ती-सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, बूढ़ी राप्ती-सिद्धार्थनगर, कुनहरा-सिद्धार्थनगर, रोहिन- महाराजगंज तथा कुआनो नदी गोण्डा और बस्ती में खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही है. उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्षा से प्रभावित जिलों में राहत और बचाव के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की कुल 66 टीमें तैनात की गयी है. प्रसाद ने बताया कि 6,425 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी हैं और 1,027 मेडिकल टीमें लगायी गयी हैं.

उन्‍होंने दावा किया कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ द्वारा अब तक कुल 38,001 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया. राहत आयुक्‍त के अनुसार, राज्‍य में 1,134 बाढ़ शरणालय व 1321 बाढ़ चौकी स्थापित की गयी हैं. प्रदेश में अब तक कुल 1,387 पशु शिविर स्थापित किये गये हैं. उन्होंने बताया कि खोज और बचाव कार्य में 371 मोटर बोट व 166 वाहन लगाये गये हैं.

यह भी पढ़ें-

Farm Laws: राकेश टिकैत की दो टूक, बोले- कृषि कानूनों की वापसी तक जारी रहेगा आंदोलन

Muzaffarnagar Mahapanchayat: संजीव बालियान का गुलाम मोहम्मद जौला पर हमला, मुजफ्फरनगर दंगों में साजिश का लगाया आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ प्रदर्शन, जेल भेजने की मांग
महोबा में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ प्रदर्शन, जेल भेजने की मांग
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
गोंडा के 3 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा लाभ, खाते में आएगी सब्सिडी
गोंडा के 3 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा लाभ, खाते में आएगी सब्सिडी
सुभासपा विधायक ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल, CM योगी को लिखा पत्र
सुभासपा विधायक ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल, CM योगी को लिखा पत्र

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
Embed widget