एक्सप्लोरर

PM Modi Varanasi Visit: 'पीएम मोदी की आत्मा में काशी बसती है', सीएम योगी बोले- 'यहां आने का मोह छोड़ नहीं पाते प्रधानमंत्री'

PM Modi UP Visit: सीएम योगी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत को नयी पहचान और सम्मान मिल रहा है. विकास और विरासत की परंपरा की शुरुआत इसी काशी से पीएम ने 2014 से शुरू की थी.

PM Narendra Modi Varanasi Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी (Narendra Modi) विकास और विरासत की नयी श्रृंखला जोड़ने काशी आये हैं. योगी ने कहा कि काशी और काशीवासी प्रधानमंत्री मोदी की आत्मा में बसते हैं. काशी के वाजिदपुर में प्रधानमंत्री द्वारा 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास के मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी की आत्मा में काशी और काशीवासी बसते हैं. यही कारण है कि वैश्विक एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यस्तता के बावजूद प्रधानमंत्री अपनी काशी में आने का मोह नहीं छोड़ पाते.''

सीएम योगी ने कहा, ‘‘यहां की विरासत और संस्कृति के लिए उनके मन में चिंता और चिंतन भाव होता है. पवित्र सावन माह में बाबा विश्वनाथ की पावन धरा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मैं स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं.'' उन्होंने कहा, ‘‘संस्कृति और समृद्धि का नया रूप काशी ही नहीं देश और प्रदेश का भी देखने को मिल रहा है. आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत को नयी पहचान और सम्मान मिल रहा है. विकास और विरासत की परंपरा की शुरुआत इसी काशी से प्रधानमंत्री ने 2014 से शुरू की थी. उसमें आज एक नयी कड़ी जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री एक बार फिर अपनी काशी में आए हैं.''

काशी दुनिया को आकर्षित कर रहा है

उन्होंने कहा, ‘‘आपने काशी विश्वनाथ धाम देखा होगा, ये आज पूरी दुनिया को आकर्षित कर रहा है. काशी के मंदिर और घाट सज रहे हैं. जी-20 के लिए भी काशी का कायाकल्प हम सबने देखा. शंघाई सहयोग संगठन की ओर से भी 2022-23 में काशी को दुनिया की सांस्कृतिक राजधानी के तौर पर मान्यता मिली है.''

योगी बोले- पीएम मोदी ने दी नई पहचान

योगी ने कहा कि काशी आज पुरातन काया के साथ नये कलेवर में आगे बढ़ने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि आज 12 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं को लेकर प्रधानमंत्री का आगमन काशी में हुआ है. उन्होंने कहा कि बीते नौ साल में प्रधानमंत्री ने देश को नयी पहचान दिलाने का कार्य किया है और नौ वर्ष की सफलता को लेकर आज प्रधानमंत्री अपनी काशी में आए हैं. 

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर मोर्चे पर भारत ने नयी सफलता की नयी कहानी गढ़ी है और भारत के बारे में दुनिया का दृष्टिकोण बदला है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश को लेकर सबकी धारणा बदली है. उन्होंने कहा कि जिस आस्था के लिए भारत कभी तरसता था, आज उसका मूल स्वरूप काशी में देखने को मिलता है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: मायावती के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे ओम प्रकाश राजभर? SBSP अध्यक्ष ने खुद कर दिया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget