एक्सप्लोरर

Neeraj Chopra: सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी नीरज चोपड़ा को बधाई, जयंत चौधरी बोले- 'मेडल्स से भरा उनका कमरा'

Neeraj Chopra Wins Gold: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल करने वाले नीरज चोपड़ा को बधाई दी है. उन्होंने कहा पूरे देश को उनसे प्रेरणा मिली है.

World Athletics Championship 2023: बुडापेस्ट में चल रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. दूसरे राउंड में उन्होंने 88.17 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया और वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए. नीरज चोपड़ा की इस कामयाबी पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है. उन्होंने कहा कि आपकी कामयाबी पर पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है. 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर नीरज चोपड़ा को उनकी इस शानदार कामयाबी की बधाई दी और लिखा, "बधाई हो नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आपके अभूतपूर्व 88.17 मीटर थ्रो की वजह से आप डायमंड लीग ट्रॉफी, विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण और ओलंपिक स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय बन गए. आपकी उपलब्धियों ने पूरे देश की भावना को ऊपर उठाया हैं. आज हर भारतीय गर्व और प्रेरणा से सातवें आसमान पर है. जय हिन्द!"

केशव प्रसाद मौर्य ने भी दी बधाई

सीएम योगी के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी नीरज चोपड़ा को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल करने पर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि केशव मौर्य ने लिखा, "देश के लिए गौरव का क्षण!.. विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में श्री "नीरज चोपड़ा जी ने फिर से इतिहास रचते हुए पहला स्वर्ण पदक जीत लिया. आपकी इस उपलब्धि से समस्त देशवासी गौरवान्वित है. आपको इस शानदार जीत व उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं.. जय हिंद"

अखिलेश यादव क्या बोले

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी नीरज चोपड़ा को बधाई दी और कहा कि, "विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर नीरज चोपड़ा को हार्दिक बधाई व शुभकामनायें."

जयंत चौधरी ने कही ये बात

राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी ने भी नीरज चोपड़ा की इस एतिहासिक जीत पर खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि नीरज चोपड़ा ने हमारे दिलों में भी अपने लिए जगह बना ली है. जयंत चौधरी ने एक्स साइट पर कहा कि, "नीरज चोपड़ा के घर में शायद पदकों से भरा एक कमरा है और उन्होंने हमारे दिलों में भी अपने लिए जगह बना ली है!"

आपको बता दें कि वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड हासिल कर इतिहास रच दिया है. ऐसा करने वाले वो पहले भारतीय है, जबकि ये तीसरा मेडल है. इससे पहले उन्होंने सिल्वर जीता था, वहीं लॉन्ग जंपर अंजू बॉबी जॉर्ज ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था. इस इवेंट का सिल्वर मेडल पाकिस्तान के नदीम और ब्रॉन्ज मेडल चेक रिपब्लिक के याकूब के नाम रहा. 

UP Politics: 'यूपी की BJP सरकार कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं बचेगी', जानें- अखिलेश यादव ने क्यों कही ये बात?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget