एक्सप्लोरर

महंगे पेट्रोल-डीजल की मार झेल रहे लोगों को योगी सरकार की सौगात जल्द, जानें- कितनी सस्ती होंगी कीमतें

UP Election 2022: सरकार कोशिश कर रही है कि पेट्रोल-डीजल 5 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता हो जाए. दाम कम करने से करीब 5000 करोड़ रुपए राजस्व घट जाएगा.

Yogi Govt on Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत से नाराज जनता को राहत देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार वैट की दर कम करने का निर्णय ले सकती है. चूंकि, विधानसभा चुनाव अगले कुछ महीनों में होने हैं इसलिए सरकार इस पर जल्द फैसला ले सकती है. इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान भी योगी सरकार ने वैट की दर घटा दी थी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाणिज्य कर और वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर इस पर चर्चा की है.

पेट्रोल-डीजल से वर्तमान में सरकार को हर महीने 2000 करोड़ रुपए का राजस्व मिल रहा है. बीते कुछ महीनों में पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से महंगाई चरम पर पहुंच गई है. माल भाड़ा बढ़ने से सब्जी, राशन, दूध के साथ ही जरूरत की हर वस्तु के दाम बढ़ गए हैं. प्रदेश की जनता लगातार बढ़ती महंगाई से परेशान है और सरकार से नाराज भी है. विपक्ष भी महंगाई को लेकर लगातार सरकार पर हमला कर रहा है. आने वाले विधानसभा चुनाव में महंगाई एक बड़ा मुद्दा रहेगी. 

जनता की इस नाराजगी का असर विधानसभा चुनाव में देखने को मिल सकता है. ऐसे में सरकार महंगे पेट्रोल-डीजल से प्रदेशवासियों को राहत देने की तैयारी कर रही है. शासन के सूत्रों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल को लेकर टीम 9 की बैठक में मुख्यमंत्री ने चर्चा की और संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ वैट की दर कम करने को लेकर विचार-विमर्श किया. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पूछा कि पेट्रोल-डीजल पर मौजूदा वैट कितना है और उससे कितना राजस्व मिल रहा है.

करीब 5000 करोड़ रुपए राजस्व घट जाएगा

शासन के सूत्रों का कहना है कि अगर पेट्रोल-डीजल 3 से 4 रुपये सस्ता किया जाता है तो मार्च तक के राजस्व पर क्या असर आएगा. शासन के अधिकारियों ने बताया कि 3 से 4 रुपये दाम कम करने से करीब 5000 करोड़ रुपए राजस्व घट जाएगा. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कोविड-19 के चलते मेडिकल के खर्चे बढ़ गए हैं. अन्य मदों में भी राजस्व कम हुआ है. कुल मिलाकर सरकार की पहले जैसी कमाई नहीं हो रही है इसलिए फिलहाल पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने पर कोई निर्णय नहीं हो सका. 

हालांकि, सरकार कोशिश कर रही है कि पेट्रोल-डीजल 5 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता हो जाए. योगी सरकार ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले 5 अक्टूबर 2018 को वैट की दर घटाकर पेट्रोल-डीजल को ढाई-ढाई रुपए प्रति लीटर सस्ता कर दिया था. पेट्रोल पर जहां वैट 26.80 से 3.02 फ़ीसदी हटाकर 23.78 फ़ीसदी किया था वहीं डीजल पर वैट 17.48 से 3.43 फ़ीसदी कम करके 14.05 फीसदी किया गया था. इससे लगभग 4000 करोड़ रुपए का राजस्व घटा था. लोकसभा चुनाव के बाद 20 अगस्त 2019 को एक बार फिर वैट बढ़ा दिया गया था.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: अखिलेश यादव का दावा- सभी विधायकों के टिकट काट लेगी तो भी जीत नहीं पाएगी BJP

UP Election 2022: अमित शाह ने लखनऊ में बीजेपी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की, बोले- यूपी में एक बार फिर 300 पार का संकल्प

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget