एक्सप्लोरर

महाकुंभ की यादों को सजोएगी यूपी सरकार, यूपी के सभी 75 जिलों में लगाए जाएंगे त्रिवेणी वन

UP News: योगी सरकार ने इस साल 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है. इसके लिए वन विभाग ने अपनी नर्सरियों में 52.33 करोड़ पौधे तैयार किए हैं. इनमें 5.75 करोड़ औषधीय पौधे हैं.

UP Triveni Van Abhiyan: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पर्यावरण को बचाने और महाकुम्भ की यादों को हमेशा ताजा रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 जून को अयोध्या से ‘त्रिवेणी वन’ की शुरुआत कर दी. इस योजना के तहत सभी 75 जिलों में त्रिवेणी वन लगाए जाएंगे. ये जंगल नदियों के किनारे बसाए जाएंगे और इनमें नीम, पीपल और बरगद के पौधे रोपे जाएंगे. यह अभियान ‘पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ महाभियान-2025’ के तहत चलाया जा रहा है.

सरकार ने इस साल 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है. इसके लिए वन विभाग ने अपनी नर्सरियों में 52.33 करोड़ पौधे तैयार किए हैं. इनमें 5.75 करोड़ औषधीय पौधे हैं. नीम, पीपल और बरगद के पौधों की संख्या भी लाखों में है. नीम के करीब 52 लाख, बरगद के 29 लाख और पीपल के 29 लाख पौधे तैयार किए गए हैं. इन पौधों को लगाने के बाद सरकार का पूरा ध्यान इनके संरक्षण पर भी रहेगा, ताकि ये लंबे समय तक हरे-भरे रहें.

अध्यात्मिक महत्व से जोड़ा जा रहा अभियान

त्रिवेणी वन का आध्यात्मिक महत्व भी बहुत बड़ा है. जैसे नदियों में गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम त्रिवेणी कहलाता है, वैसे ही ये तीन पौधे मिलकर एक पवित्र संगम बनाते हैं. नीम, पीपल और बरगद के पेड़ न केवल हवा को साफ करते हैं बल्कि जमीन की उर्वरता को भी बढ़ाते हैं. पुराने समय से इन पेड़ों को शुभ और सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि त्रिवेणी वन न सिर्फ पेड़ों का संगम होगा, बल्कि यह लोगों को प्रकृति से जोड़ने का भी जरिया बनेगा. महाकुम्भ की यादों को सहेजने और पर्यावरण को बचाने का यह अनूठा तरीका है. अयोध्या में हुई शुरुआत के बाद जुलाई में होने वाले पौधरोपण महाभियान में हर जिले में त्रिवेणी वन लगाए जाएंगे. अफसरों को इसके संरक्षण और देखभाल पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं.

रोजगार भी मिलेगा

वन विभाग के प्रमुख सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि हर साल एक खास वन बसाने की परंपरा है. इस बार त्रिवेणी वन की बारी आई है. ये पेड़ न सिर्फ हरियाली देंगे, बल्कि पर्यावरण को भी सुरक्षित रखेंगे. पेड़ लगाने का यह काम लोगों को रोजगार भी देगा. खास बात यह है कि ये पौधे गर्मी में छाया देते हैं और बारिश में जमीन को कटने से भी बचाते हैं. इसके अलावा ये पक्षियों और कीड़ों के लिए भी घर बनेंगे, जिससे जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा.

पिछले कुछ सालों में उत्तर प्रदेश ने पर्यावरण बचाने के काम में तेजी लाई है. हाल के सालों में करोड़ों पौधे लगाए गए हैं. इससे जंगल बढ़े हैं और प्रदूषण भी कम हुआ है. त्रिवेणी वन योजना इसी कड़ी में नया कदम है. जब हर जिले में ये पेड़ बड़े होंगे, तो ये याद दिलाएंगे कि प्रकृति को बचाना सबकी जिम्मेदारी है. इस योजना से यूपी का हर जिला हरा-भरा होगा और महाकुम्भ की यादें भी लोगों के दिल में हमेशा जिंदा रहेंगी.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अबान अहमद के जनाजे में शामिल होंगे जेल में बंद दोनों भाई? मांगी पैरोल
अबान अहमद के जनाजे में शामिल होंगे जेल में बंद दोनों भाई? मांगी पैरोल
बस्ती में पलायन को मजबूर हिंदू परिवार, प्रधान अशफाक पर मारपीट का आरोप
बस्ती में पलायन को मजबूर हिंदू परिवार, प्रधान अशफाक पर मारपीट का आरोप
प्रयागराज: राहुल गांधी के कार्यक्रम को इन शर्तों के साथ मिली इजाजत, पहले हुआ था कैंसिल
प्रयागराज: राहुल गांधी के कार्यक्रम को इन शर्तों के साथ मिली इजाजत, पहले हुआ था कैंसिल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget