एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव से पहले गरीबों के लिए नई योजना बना रही योगी सरकार, जानें क्या है तैयारी

Lucknow News: योगी सरकार प्रदेश में अतिशय गरीबी में जीवन यापन करने वाले परिवारों को गरीबी से उबारने के लिए एक मुश्त राहत पैकेज देने जा रही है. सीएम योगी इसी महीने इस योजना को शुरू कर सकते हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश की दस विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, इससे पहले प्रदेश की योगी सरकार ने सौगातों का पिटारा खोला है. प्रदेश सरकार अतिशय गरीबी में जीवन यापन कर रहे परिवारों को एकमुश्त राहत पैकेज देकर गरीबी से उबारने की एक महत्वाकांक्षी योजना शुरू करने जा रही है. यह योजना 'जीरो पावर्टी स्कीम' के नाम से शुरू होने वाली है. योजना के तहत हर गांव से पात्रता सूची तैयार करके उन्हें सरकार की सभी योजनाओं से संतृप्त किया जाएगा. सीएम योगी आदित्यनाथ इसी महीने योजना की शुरूआत कर सकते हैं. 

प्रदेश के पंचायतीराज विभाग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बताया कि पंचायतराज विभाग को इस योजना का नोडल विभाग बनाया गया है. समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग स्वच्छ भारत मिशन, ग्राम विकास विभाग, खाद्य एवं रसद समेत गांवों के विकास एवं जन कल्याण से जुड़े सभी विभागों को इस योजना में भागीदार बनाया जाएगा. ये सभी विभाग चयनित परिवारों को अपनी-अपनी योजनाओं से लाभान्वित करेंगे. प्रदेश में कुल 57691 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें लगभग 85 हजार गांव हैं.

इन परिवारों को मिलेगा योजना का लाभ
योजना के तहत सभी गांवों से 10 से लेकर 25 तक की संख्या में ऐसे परिवारों का चयन किया जाएगा, जो अति गरीबी में जी रहे हैं और उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है. प्रारंभिक स्तर पर ऐसे परिवारों की सूची समाज कल्याण विभाग बनाएगा. मुख्यालय स्तर की टीम के स्तर से सत्यापन के बाद अंतिम सूची में शामिल परिवारों को सभी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा.

सरकार का मानना है कि सभी योजनाओं से लाभान्वित परिवार स्वतः ही गरीबी रेखा से ऊपर आ जाएगा. कहा यह भी जा रहा है कि प्रदेश में विधानसभा की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को देखते हुए यह योजना बनाई गई है. योजना से ज्यादातर एससी-एसटी व ओबीसी वर्ग के परिवारों को ही लाभ होगा.

ये भी पढ़ें: लखनऊ: नगर निगम पर बिजली बिल का भारी बोझ, 68 लाख रुपये, विभाग लेगा एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?
'कांग्रेस और सपा का षड्यंत्र...' प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर सीएम योगी का पहला बयान
'कांग्रेस और सपा का षड्यंत्र...' प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर सीएम योगी का पहला बयान
राहुल गांधी के खिलाफ संजय सिंह के बयान पर सपा ने दिया जवाब, कहा- अखिलेश यादव हमेशा से...
राहुल गांधी के खिलाफ संजय सिंह के बयान पर सपा ने दिया जवाब, कहा- अखिलेश यादव हमेशा से...

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
Embed widget