एक्सप्लोरर

Ayodhya News: राम मंदिर के लोकार्पण से पहले बेहद भव्य तरीके से सजाई जाएगी अयोध्या, सीएम योगी ने दिए निर्देश

Ram Mandir News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर के लोकार्पण से पहले 'अवधपुरी' को सजाने के निर्देश दिये हैं. वहीं राम मंदिर की सुरक्षा को भी बढ़ाने का आदेश दिया.

 Cm Yogi Adityanath News: यूपी के अयोध्या (Ayodhya) में भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) के लोकार्पण की तैयारियां तेज हो गई हैं. जनवरी महीने में मंदिर में भगवान रामलला की प्राणप्रतिष्ठा की जाएगी, जिसके बाद श्रद्धालु अपने अराध्य के दर्शन के लिए आ सकेंगे. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की भी इस पर पूरी नजर है. सीएम योगी ने इसकी तैयारियों को लेकर रविवार को अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक की. उन्होने निर्देश दिए की मंदिर के लोकार्पण से पहले पूरी अयोध्या को सजाया जाएगा. 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर के लोकार्पण से पहले 'अवधपुरी' को सजाने के निर्देश दिये हैं. राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने रविवार को अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में अयोध्या में चल रही अवस्थापना विकास सम्बन्धी परियोजनाओं की समीक्षा की और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के सुरक्षा प्रबन्धन की कार्ययोजना के सम्बन्ध में विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

मंदिर के लोकार्पण से पहले सजाई जाएगी अयोध्या

प्रवक्ता के अनुसार, योगी ने कहा, ‘‘पूरी दुनिया की नजरें अयोध्या पर हैं. हर आस्थावान अयोध्या आने को आतुर है. राम जन्मभूमि मंदिर के लोकार्पण से पूर्व 'अवधपुरी' को सजाया जाएगा. मठ-मंदिरों की रंगाई-पुताई कराई जाएगी. पूरे शहर में एक समान थीम पर फसाड लाइटिंग कराई जाएगी. नगर की गलियों-भीतरी सड़कों की मरम्मत की जाएगी. नगर में कहीं भी जलभराव न हो और नालियां ढकी हुई हों यह सुनिश्चित किया जाएगा.’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में वहां के मूल निवासियों के लगभग 100 गुना अधिक संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंच रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे में नगर विकास विभाग स्वच्छता के लिए विशेष प्रबंध करे और अतिरिक्त स्वच्छता कर्मियों की तैनाती की जाए. उन्होंने कहा कि जन्मभूमि पथ, भक्ति पथ और राम पथ के निर्माण कार्यां के साथ-साथ बहुउद्देशीय पार्किंग स्थल एवं दुकानों के निर्माण कार्य जल्द पूरे किये जाएं. 

सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए कहा, ‘‘मंदिर और श्रद्धालुओं/पर्यटकों की सुरक्षा प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जाए. अगले एक महीने में उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल की उपस्थिति अयोध्या में सुनिश्चित की जाए.’’ अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का लोकार्पण अगले साल जनवरी में होना है. 

UP News: यूपी में गाड़ियों पर इन शब्दों को लिखने पर होगा चालान, सीएम योगी ने दिया निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी पर एसटी हसन की सलाह के बाद भड़के आजम खान के करीबी, कहा- माफी मांगें और...
जौहर यूनिवर्सिटी पर एसटी हसन की सलाह के बाद भड़के आजम खान के करीबी, कहा- माफी मांगें और...
गाजियाबाद में मरना मना है! हिंडन किनारे कॉलोनियां डूबीं, श्मशान घाट तक पहुंचा पानी
गाजियाबाद में मरना मना है! हिंडन किनारे कॉलोनियां डूबीं, श्मशान घाट तक पहुंचा पानी
गृह क्लेश से टूटकर युवती ने पुल से लगाई छलांग, स्थानीय लोगों ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान
गृह क्लेश से टूटकर युवती ने पुल से लगाई छलांग, स्थानीय लोगों ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान
सपा सांसद ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में SIT जांच पर उठाए सवाल, 'वो खुद सरकार के रहमो-करम पर...'
सपा सांसद ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में SIT जांच पर उठाए सवाल, 'वो खुद सरकार के रहमो-करम पर...'

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget