एक्सप्लोरर

Happy Birthday Yogi Adityanath: एक क्लिक में पढ़े अजय सिंह बिष्ट से योगी आदित्यनाथ बनने का सफर

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज जन्मदिन है. उत्तराखंड के पौड़ी जिले में स्थित यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव में योगी का जन्म हुआ था. गोरखपुर में महंत अवैद्यनाथ से दीक्षा लेने के बाद उनका नाम योगी आदित्यनाथ पड़ा.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गिनती आज देश के सबसे प्रभावशाली नेताओं में होती है. गोरखपुर से लगातार पांच बार लोकसभा सांसद रह चुके योगी फायर ब्रांड हिंदूवादी नेता हैं. हालांकि, अपने स्कूल के दिनों में वो बेहद शर्मीले स्वभाव के हुआ करते थे. योगी आदित्यनाथ के यूपी का मुख्यमंत्री बनने की कहानी बेहद दिलचस्प है. योगी के जन्मदिन पर हम आपको बताएंगे कि उन्होंने अजय सिंह बिष्ट से योगी आदित्यनाथ बनने का सफर कैसे पूरा किया.

अजय सिंह बिष्ट 5 जून 1972 को उत्तराखंड में पौड़ी जिले के पंचूर गांव में जन्मे थे. अजय के पिता का नाम आनन्द सिंह बिष्ट था वो एक फॉरेस्ट रेंजर थे और उनकी माता का नाम सावित्री देवी है. बीते साल उनके पिता का निधन हो चुका है. सात भाई-बहनों में अजय पांचवें थे. उनसे तीन बड़ी बहन व एक बड़े भाई हैं. उनके बाद दो छोटे भाई हैं.

अजय ने आठवीं तक की शिक्षा उन्होंने गांव के स्कूल से ही ली. उनके पिता बताते थे कि योगी बचपन से ही पढ़ाई में होशियार रहे. योगी ने मैट्रिक की परीक्षा गजा के एक स्कूल से पास की, हाईस्कूल में वो फर्स्ट रहे थे.  ऋषिकेश के श्री भरत मंदिर इण्टर कॉलेज से इन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की. कोटद्वार के एक कॉलेज से उन्होंने बीएससी की. फिर ऋषिकेश से उन्होंने एमएससी की डिग्री हासिल की.

योगी के पिता बताते थे कि उनके अंदर बचपन से ही समाज सेवा करने का जज्बा था. साल 1993 में वो महंत अवैद्यनाथ के संपर्क में आए. योगी महंत अवैद्यनाथ से प्रभावित होकर उनकी शरण में गोरखपुर चले गए. महंत अवैद्यनाथ से उन्होंने दीक्षा प्राप्त की और वो संन्यासी बन गए. इस तरह उनका नाम अजय सिंह बिष्ट से बदलकर योगी आदित्यनाथ हो गया. महंत अवैद्यनाथ के निधन के बाद योगी को महंत बना दिया गया. गुरु अवैद्यनाथ ने सन 1998 में राजनीति से संन्यास लिया और योगी आदित्यनाथ को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया.

गोरखपुर से लगातार पांच बार सांसद रहे
यही से योगी की राजनीति में एंट्री हुई. 1998 में बीजेपी की टिकट पर 26 साल के योगी गोरखपुर से चुनाव लड़े और जीत गए. उस समय वो लोकसभा में सबसे कम उम्र के सांसद थे. इसके बाद वो 1999 में फिर सांसद चुने गए. 2004 वो फिर चुनाव लड़े और जीते. इसके बाद 2009 और 2014 में वो फिर लोकसभा पहुंचे. 

2017 में बने मुख्यमंत्री
योगी का पूर्वांचल में अच्छी पकड़ मानी जाती है. यही वजह है कि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में योगी स्टार प्रचारक बनाया गया. विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बंपर जीत भी हासिल की. बीजेपी नेतृत्व ने बड़ा फैसला लेते हुए योगी को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget