एक्सप्लोरर

Ram Mandir Bhumi Pujan: अयोध्या पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव, बोले- रामराज्य का संकल्प जरूर पूरा होगा

बाबा रामदेव ने कहा, "मैं बजरंग बली से ये ही मांगने आया हू्ं कि राम मंदिर का काम बिना रुकावट के पूरा हो जाए. बजरंग बली की हम पर कृपा बनी रहें."

अयोध्या. राम मंदिर भूमि पूजन के लिए अब बस कुछ ही घंटों का वक्त रह गया है. अयोध्या में इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए देश की कई जानी-मानी हस्तियां यहां पहुंची हैं. योगगुरु बाबा रामदेव भी राम नगरी अयोध्या पहुंचे हैं. बाबा रामदेव ने बुधवार सुबह हनुमान गढ़ी में बजरंग बली के दर्शन किए. रामदेव ने दर्शन से पहले एबीपी न्यूज के साथ बातचीत भी की. रामदेव ने बताया कि वो बजरंग बली से आशीर्वाद मांगने आए हैं. उन्होंने कहा, "मैं बजरंग बली से ये ही मांगने आया हू्ं कि राम मंदिर का काम बिना रुकावट के पूरा हो जाए. बजरंग बली की हम पर कृपा बनी रहें."

"भगवान राम हमारी संस्कृति, जीवन की मर्यादा" रामदेव ने पूरा भरोसा जताया है कि राम मंदिर दुनिया का सबसे दिव्य और श्रेष्ठ मंदिर होगा. उन्होंने कहा "मुझे विश्वास है कि श्रेष्ठ मंदिर बनने के साथ ही राम और सीता जैसा चरित्र इस राष्ट्र का होगा. क्योंकि भगवान राम सिर्फ एक इंसान ही नहीं थे. बल्कि वे हमारी संस्कृति हैं. भगवान राम हमारे आध्यात्म है. हमारी परंपरा और हमारे जीवन की मर्यादा है. भगवान राम ही हमारी अस्मिता है." रामदेव ने बातचीत के अंत में ये भी कहा कि राम राज्य का संकल्प जरूर पूरा होगा.

भूमि पूजन से पहले 3.51 लाख दीयों से जगमग हुई अयोध्या मंगलवार को रोशनी में नहाया अयोध्या बुधवार रात तक जगमग रहेगा. अयोध्या धाम में 3,51,000 दिए जलाए गए हैं. जिला प्रशासन ने बताया कि राम की पैड़ी समेत अयोध्या धाम के 50 स्थानों पर दिए जलाए गए. अयोध्या धाम के सभी मंदिरों में दिये जलाए गए हैं. प्रशासन के अनुसार 1 लाख 25 हजार दीपक सरयू घाट (राम की पैड़ी) पर इसके अलावा 25 हजार भरतकूप, छोटी चौक में 11 हजार, बड़ी चौक में 12 हजार हनुमान गढ़ी में 11000, जन्मभूमि में 101, इसके अन्य कई जगह भी दीपक जलाए गए.

ये भी पढ़ें:

Bhumi Pujan: खराब मौसम में प्लान B के जरिए अयोध्या पहुंचेंगे पीएम मोदी, लखनऊ से डायवर्ट होगा ट्रैफिक

Ram Mandir: भूमि पूजन के मौके पर अखिलेश यादव ने किया ट्वीट, कहा- जय महादेव, जय सिया-राम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget