एक्सप्लोरर

यति नरसिंहानंद गिरी ने सीएम योगी को खून से लिखा पत्र, हिन्दुओं को शस्त्र लाइसेंस की मांग की

Yeti Narasimhanand Giri: जूना अखाड़ा महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने सीएम योगी को अपने खून से पत्र लिखा है और हिन्दुओं को शस्त्र लाइसेंस देने की प्रक्रिया को आसान करने की मांग की है.

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्थित शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर और जूना अखाड़ा महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ को अपने ख़ून से पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने हिन्दुओं को शस्त्र लाइसेंस देने की प्रक्रिया को आसान करने की मांग की है. चिट्ठी लिखते हुए उनका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें भाजपा नेता डॉ उदिता त्यागी उनके खून से चिट्ठी लिखते हुए दिखाई दे रही हैं और वो सामने की ओर बैठे हुए हैं. 

यति नरसिंहानंद गिरी ने सीएम योगी को लिखी चिट्ठी में जिहादी ताकतों को जिक्र करते हुए हिन्दुओं को शस्त्र के लिए लाइसेंस की प्रक्रिया आसान करने की मांग की है ताकि वो आत्मरक्षा में इसका इस्तेमाल कर सकें और उन्हें अपनी रक्षा के लिए किसी की ओर न देखना पड़े. वहीं उनका एक और वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो पहले अपना ख़ून निकलवाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. 

सीएम योगी को खून से लिखा पत्र
इस पत्र में यति नरसिंहानंद ने सीएम योगी आदित्यनाथ को सनातन धर्म का साक्षात सूर्य बताया और कहा कि आज इस्लाम के जिहादियों से भयभीत हिन्दू समाज आपको अपने तारणहार के रूप में देख रहा है. ये वो हिन्दू लोग है जिन्हें लंबे समय से अलग-अलग तरह के बहरूपियों ने छला है. इस हिन्दू समाज ने बहुत से लोगों को अपने भगवान का दर्जा दिया और सोचा कि वो लोग उन्हें इस्लाम के जिहादियों से मुक्ति दिलाएंगे. लेकिन वो अपने स्वार्थ के चलते रास्ते से भटक गए. कुछ मुट्ठीभर लोगों ने कष्टों को सहकर अपने धर्म की रक्षा कर हर संभव बलिदान दिए हैं. 

उन्होंने सीएम योगी से कहा कि आप सनातन धर्म की एकमात्र आशा है. आज सारा हिन्दू समाज आपको साक्षात परमात्मा का अवतार मानकर अपनी रक्षा की आस लगाए बैठा है. ये आपके कई जन्मों के पुण्यों का प्रभाव है कि आपने ऐसे युग में जन्म लिया जब सनातन या इस्लाम में से किसी एक का समूल नाश होना तय हैं. आपको सनातन धर्म बचाने के लिए हिन्दू समाज को बचाना होगा. 

यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि वो इस पत्र पर एक लाख हिन्दुओं के हस्ताक्षर कराएंगे, जिसके ज़रिए वो हिन्दुओं को एकजुट करने की कोशिश करेंगे और इसे सीएम योगी आदित्यनाथ को देंगे. अगर उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा.

महाशिवरात्रि और होली से पहले सीएम योगी का सख्त निर्देश, कहा- 'अराजकता नहीं होगी बर्दाश्त'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget