एक्सप्लोरर

Year Ender 2023: सपा में वापसी के बाद मिली चाचा शिवपाल को जिम्मेदारी, बेटे आदित्य की भी तय हुई भागेदारी

Goodbye 2023: सपा में वापसी के बाद शिवपाल यादव का लगातार पार्टी में क़द बढ़ता जा रहा है. शिवपाल भी लगातार पार्टी को मज़बूत बनाने का काम कर रहे हैं.

Year Ender 2023: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) इन दिनों लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं. यूपी में सपा सबसे बड़ा विपक्षी दल हैं ऐसे में सपा यूपी में 'इंडिया' गठबंधन की कमान संभाल सकती है, वहीं लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के चाचा शिवपाल यादव को भी अहम जिम्मेदारियां मिल सकती है. सपा में वापसी के बाद शिवपाल लगातार पार्टी को मजबूत बनाने के काम कर रहे हैं. 

एक वक्त था जब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल यादव के बीच तल्खियां इतनी ज़्यादा बढ़ गईं थीं कि शिवपाल ने अपनी एक अलग पार्टी तक बना ली थी. पिछले साल सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद अखिलेश और शिवपाल के बीच जमी बर्फ पिघलने लगी और डिंपल यादव की कोशिशों के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई. 

पिछले साल के आखिर में मैनपुरी सीट पर उपचुनाव हुए, जिसपर जीत हासिल करने के लिए शिवपाल यादव ने दिन रात एक कर दिए, जिसका नतीजा ये हुआ कि डिंपल यादव ने यहां रिकॉर्डतोड़ अंतर से जीत हासिल की. इस जीत के बाद शिवपाल यादव की फिर से सपा में वापसी हो गई. सपा अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर शिवपाल के सपा में शामिल होने का एलान किया. 

सपा में वापसी के बाद मिली अहम ज़िम्मेदारी
शिवपाल यादव की न सिर्फ़ सपा में वापसी हुई बल्कि उन्होंने पार्टी में अहम जिम्मेदारी दी गई. इस साल जनवरी में जब सपा ने चुनाव को देखते हुए नई कार्यकारिणी का एलान किया तो सपा में शिवपाल यादव का क़द और बढ़ा, इसके बाद उन्होंने पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया, इसके साथ ही उन्हें यूपी का प्रभारी भी बनाया गया. शिवपाल यादव अब सपा में अखिलेश यादव के बाद दूसरे नंबर पर आते हैं. इसके साथ ही उनके बेटे आदित्य यादव को भी पार्टी में अहम ज़िम्मेदारियाँ दी गईं हैं. आदित्य लगातार पार्टी को मज़बूत बनाने का काम कर रहे हैं. 

शिवपाल यादव का कद बढ़ा

सपा में जैसे-जैसे शिवपाल यादव का क़द बढ़ा उन्होंने अपनी ज़िम्मेदारियों को भी बख़ूबी निभाया. घोसी उपचुनाव को जीतने के लिए भी उन्होंने पूरी जान लगा दी, चुनाव के दौरान शिवपाल ने वहीं डेरा डाल दिया और जमकर चुनाव प्रचार किया. यहां पर भी शिवपाल यादव की मेहनत रंग लाई और पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की. 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शिवपाल यादव पर पूरा भरोसा करते हैं. पार्टी में उम्मीदवारों को चयन हो या फिर पार्टी से जुड़े अन्य बड़े फ़ैसले शिवपाल की उसमें अहम भूमिका रहती है. यही नहीं वो लगातार पार्टी को मज़बूत बनाने में लगे हुए हैं और प्रदेश के तमाम हिस्सों में जाकर कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने में जुटे हैं. अब जबकि लोकसभा चुनाव नज़दीक आ रहे हैं तो ऐसे में उनकी भूमिका और अहम होने की उम्मीद है. 

UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने इस सीट से किया लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान, अखिलेश यादव पर लगाया ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget