एक्सप्लोरर

'नबी की शान में गुस्ताखी करने वाले को मिले मौत की सजा', नरसिंहानंद के खिलाफ उलेमाओं का प्रदर्शन

UP News: महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद के खिलाफ यूपी के अलग-अलग शहरों में विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. मेरठ में उलेमाओं ने सजाए मौत और फांसी देने की मांग की है.

Yati Narsinghanand Saraswati Controversy: महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद के भड़काउ बयान के देशभर में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. मुस्लिम समाज के लोगों में यति नरसिंहानंद के खिलाफ भारी आक्रोश है. मेरठ में भी उलेमाओं ने यति नरसिंहानंद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है. इसके साथ ही सजा-ए-मौत और फांसी देने की मांग की है. उन्होंने पुलिस एनकाउंटर की भी मांग उठाई है. 

उलेमाओं ने कहा है कि, उनका बयान मुल्क के अंदर नफरत फैलाने वाला है, ये शैतानी काम किया गया. ये शैतानी काम किया गया, मांग है कि, नबी की शान में गुस्ताखी करने वाले को मौत की सजा दी जाए. एनएस और यूएपीए के तहत कार्रवाई हो. इतना ही नहीं उन्होंने यति नरसिंहानंद से सुरक्षा वापस लिए जाने की मांग भी की है. शहर काजी जैनस साजिद्दीन के साथ उलेमा डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे थे. सरकार से की सख्त एक्शन की मांग की है. 

सपा ने की यति नरसिंहानंद को फांसी देने की मांग
यति नरसिंहानंद की गिरफ्तारी को लेकर समाजवादी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया और यति नरसिंहानंद को फांसी की मांग उठाई है. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है कि यदि महामंडलेश्वर की गिरफ्तारी नहीं हुई तो फिर भूख हड़ताल और अनशन होगी. सपा नेता और कार्यकर्ता मेरठ कलेक्ट्रेट प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे थे. डीएम ऑफिस के सामने धरना दिया.  सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने कहा कि, मौहब्बत साहब पर टिप्पणी करने वाले नरसिंहानंद की गिरफ्तारी कर फांसी दी जाए और भाईचारा खराब करने वालों पर एक्शन हो. 

इधर राजधानी में लखनऊ में भी इस घटना को लेकर विरोध देखने को मिला है. वरिष्ठ शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास साहब ने उन्हें पाखंडी करार दिया. उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार से मांग की है कि इस पाखंडी बाबा यति नरसिंहानंद पर कड़ी कार्रवाई करके इसको जेल भेजे. उन्होंने कहा कि, पैगंबर मोहम्मद (स.अ.व) की शान में गुस्ताख़ी बर्दाश्त नहीं होगी.

ये भी पढे़ं: 12 साल से ब्लैकमेल कर रहा था प्रेमी, महिला ने रेस्टोरेंट में बुलाकर युवक पर फेंका तेजाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget