एक्सप्लोरर

यति नरसिंहानंद के भड़काऊ बयान मामले में हाईकोर्ट में आज सुनवाई, पैगंबर मोहम्मद पर की थी टिप्पणी

Yati Narsinghanand Controversy: जनहित याचिका में यह भी कहा गया है कि महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद यूपी में समाज के सभी वर्गों में लोकप्रिय योगी सरकार को बदनाम करने के लिए भड़काऊ बयानबाजी करते हैं.

Yati Narsinghanand Saraswati News: महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद के भड़काऊ बयान का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट की दहलीज तक पहुंच गया है. इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी. सुनवाई चीफ जस्टिस कोर्ट में दोपहर के वक्त होगी. यति नरसिंहानंद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने, उनके आपत्तिजनक बयानों को सोशल मीडिया से हटवाए जाने और भविष्य में भड़काऊ बयानबाजी नहीं करने के लिए पाबंद किए जाने की मांग को लेकर जनहित याचिका दाखिल की गई है. 

यह जनहित याचिका हजरत ख्वाजा गरीब नवाज वेलफेयर एसोसिएशन महाराष्ट्र नाम की संस्था के सचिव मोहम्मद यूसुफ की तरफ से दाखिल की गई है. महामंडलेश्वर और गाजियाबाद के डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद ने दशहरे के त्यौहार से पहले इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इस टिप्पणी के बाद पुलिस ने यति नरसिंहानंद को हिरासत में भी लिया था. यूपी समेत देश में तमाम जगहों पर प्रदर्शन भी हुए थे.

योगी सरकार को बदनाम करने के लिए करते हैं बयानबाजी 

जनहित याचिका में यह भी कहा गया है कि महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद यूपी में समाज के सभी वर्गों में लोकप्रिय योगी सरकार को बदनाम करने के लिए जान बूझकर लगातार भड़काऊ बयानबाजी करते हैं. वह योगी सरकार को पूरे समाज के बजाय सिर्फ एक धर्म विशेष तक सीमित रखना चाहते हैं. उनके द्वारा लगातार की जाने वाली आपत्तिजनक बयानबाजियों से सरकार की बदनामी होती है. ऐसा करने के पीछे उनका कोई निजी एजेंडा हो सकता है या फिर वह कुछ दूसरे लोगों के साथ सरकार विरोधी साजिश में शामिल हो सकते हैं. 

वकील मोहम्मद आरिफ और सहर नकवी कोर्ट में दलीलें पेश करेंगी
  
जनहित याचिका में यति नरसिंहानंद के बयानों की सीरीज की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की भी मांग की गई है. याचिकाकर्ता की तरफ से उनके वकील मोहम्मद आरिफ और सहर नकवी कोर्ट में दलीलें पेश करेंगी. हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले याचिकाकर्ता मोहम्मद यूसुफ और उनके दोनों वकील मंगलवार को मीडिया से भी मुखातिब हुए. उन्होंने सरकार से भी इस मामले में कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है. हाईकोर्ट में आज मामले की सुनवाई
चीफ जस्टिस अरुण भंसाली और जस्टिस विकास बुधवार की डिवीजन बेंच में होगी. 

यूपी की इस सीट पर ओवैसी ने चला बड़ा दांव, उपचुनाव में अखिलेश यादव की बढ़ने वाली है टेंशन?

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM हेमंत सोरेन?
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM हेमंत सोरेन?
UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली के पीपलकोटी पहुंचे CM धामी, टनल हादसे में 7 मजदूरों की हुई है मौत
Live: चमोली के पीपलकोटी पहुंचे CM धामी, टनल हादसे में 7 मजदूरों की हुई है मौत
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; जानें अब तक क्या-क्या हुआ?
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget