एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: पहलवानों के धरने का सवाल सुनकर भागे बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह, जानें- क्या कहा?

Wrestlers Protest: एबीपी गंगा ने जब बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह से कुश्ती के खिलाड़ियों के धरने पर सवाल किया तो वो भागने लगे और वो बिना कोई जवाब दिए वहां से निकल लिए.

Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती महासंघ (Wrestling Federation of India) में खिलाड़ियों को लेकर पैदा हुआ विवाद एक बार फिर से चर्चा में आ गया है. कुश्ती के खिलाड़ियों ने रविवार से दिल्ली के जंतर मंतर (Jantar Mantar) पर एक बार फिर से धरना देना शुरू कर दिया है. खिलाड़ियों का सीधा आरोप है कि ढाई महीने बीत जाने के बाद भी भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई. वहीं दूसरी तरफ उनका पूरा करियर दांव पर लगा हुआ है. 

कुश्ती के खिलाड़ियों का कहना है कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिसकी वजह से खिलाड़ियों का पूरा करियर, उनका परिवार और फ्यूचर अब सब कुछ दांव पर लगा हुआ है, बावजूद इसके पुलिस ने उनके खिलाफ अभी तक शिकायत नहीं दर्ज की है और ना ही खेल मंत्रालय उनके खिलाफ कोई कार्रवाई कर रहा है. 

एबीपी गंगा के सवाल पर भागे बीजेपी सांसद

पूरे विवाद को लेकर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह से सवाल पूछा तो वह सवाल सुनते ही भागने लगे. एबीपी गंगा के रिपोर्टर बीजेपी सांसद को गाड़ी में बैठने से पहले रोका और कहा कि सांसद जी दिल्ली में जंतर मंतर पर कुश्ती के खिलाड़ी एक बार फिर से धरने पर बैठ गए हैं जिसको लेकर आपका क्या कहना है तो उन्होंने पहले तो पूछा कि विषय क्या है और जब उनसे हमारे रिपोर्टर ने विषय बताया तो वे सवाल सुनते ही भाग खड़े हुए और गाड़ी में बैठकर वहां से निकल गए. 

बीजेपी सांसद रविवार को बस्ती के मकोड़ा मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे इस दौरान जिस तरीके से कुश्ती खिलाड़ियों के सवाल को सुनकर मीडिया से बात नहीं करना चाह रहे थे उसके बाद कई तरह से सवाल खड़े हो रहे हैं. आपको बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष हैं और कुश्ती की महिला खिलाड़ियों ने उन पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाए हैं. 

ये भी पढ़ें- Watch: अतीक के भाई अशरफ से बरेली जेल में मिले थे असद, गुलाम, उस्मान और शूटर गुड्डू मुस्लिम, CCTV फुटेज से खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी का अखिलेश यादव पर हमला, मुलायम का किया जिक्र
CM योगी का अखिलेश यादव पर हमला, मुलायम का किया जिक्र
हापुड़ के अस्पताल में लगी आग, AC में शॉर्ट सर्किट से ब्लास्ट
हापुड़ के अस्पताल में लगी आग, AC में शॉर्ट सर्किट से ब्लास्ट
अखिलेश यादव से नाराज आजम परिवार! कहा- 'CM नहीं PM बनना चाहते हैं'
अखिलेश यादव से नाराज आजम परिवार! कहा- 'CM नहीं PM बनना चाहते हैं'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
Embed widget