एक्सप्लोरर

World Cup Final 2023: टीम इंडिया की हार का गुस्सा उतरा टीवी पर, अलीगढ़ और लखीमपुर में फैंस ने सड़कों पर फेंका

IND Vs AUS World Cup Final 2023: विश्व कप के फाइनल में मिली हार से क्रिकेट प्रेमी काफी मायूस नजर आए. अलीगढ़ में क्रिकेट प्रेमियों ने गुस्से में टीवी ही तोड़ दिए.

World Cup Final 2023: क्रिकेट विश्व कप के मुकाबले में जिस तरह ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय क्रिकेट टीम को हराया, उसकी उम्मीद किसी को नहीं थी. ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार के बाद भारतीय प्रशंसकों में मायूसी छा गई और पूरे भारत का वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया. टीम इंडिया की इस हार से प्रशंसकों में काफी नाराजगी दिखी. यूपी के अलीगढ़ और लखीमपुर खीरी में गुस्साए क्रिकेट प्रेमियों ने टीवी ही तोड़ डाला, तो वहीं कई प्रशंसकों की आंखों में आंसू आ गए. 

क्रिकेट विश्वकप 2023 के मुकाबलों में भारत ने जिस तरह से सभी दस मैचों को जीतकर बढ़त बनाई थी, उसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि इस बार विश्वकप भारत के ही पास आएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. जिससे क्रिकेट प्रेमियों को काफी धक्का लगा. अलीगढ़ में रहने वाले एक प्रशंसक ने तो टीम इंडिया की हार पर अपना टीवी ही तोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद थी आज भारत फाइनल जीतेगा. भारत की हार से हमारी आत्मा रो रही है. 

फाइनल में हार से निशाना होकर तोड़ा टीवी 
अलगीढ़ में टीवी तोड़ने वाले प्रदीप वार्ष्णेय ने कहा कि, "हम पूरे दिन से मैच देख रहे हैं. हमारी तमन्ना थी कि भारत वर्ल्ड कप जीते, लेकिन 140 करोड़ लोगों का सपना टूट गया. हमें इतना धक्का लगा है. इतना दुख हुआ है, जितना जीवन में कभी नहीं हुआ. हमारी आत्मा रो रही है, हम सब बहुत दुखी हैं. हम कब से सोच रहे थे कि भारत वर्ल्ड कप जीते, लेकिन जीत नहीं पाया. जो होना था वो हो गया, लेकिन गुस्सा कहीं न कहीं तो उतारना ही पड़ता है, इसलिए टीवी तोड़ दिया. हमारी टीम महीनों से मेहनत कर रही थी. "

सचिन नाम के क्रिकेट प्रेमी ने कहा, "आज बहुत अच्छा मैच था, रोमांचक मैच था, लेकिन टीम इंडिया का दुर्भाग्य था कि हम जीत नहीं पाए. हमें उम्मीद थी कि इंडिया दस मैच जीती है ग्यारहवां भी जीतेगी और वर्ल्ड कप लाएगी और देश का नाम रौशन करेगी. बस इसलिए हमने ये टीवी फोड़ा है." वहीं लखीपुरखीरी में भी फैंस काफी निराश नजर आए और उन्होंने भी टीम इंडिया की हार से दुखी होकर अपना टीवी तोड़ दिया. 

ऑस्ट्रेलिया छठी बार बनी विश्व चैंपियन
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने शुरू से ही दबाव बनाना शुरू कर दिया था. पूरे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली टीम इंडिया फाइनल मुकाबले में न बैंटिंग अच्छी कर पाई, न बॉलिंग और न ही फिल्डिंग उतनी मजबूत रही. वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शुरुआत से ही भारतीय टीम पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 241 रनों का लक्ष्य दिया और ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट से भारत को हराकर वर्ल्ड कप छठी बार अपने नाम कर लिया. 

ICC World Cup 2023 Final: वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की जीत पर सीएम योगी ने दी बधाई, टीम इंडिया के लिए बोले- 'हमें आप पर गर्व है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर मुसलमान होते तो चोरी नहीं होती', औवेसी के बयान पर स्पीकर बोले- उनके हिसाब से सारे हिंदु चोर हैं
'अगर मुसलमान होते तो चोरी नहीं होती', औवेसी के बयान पर स्पीकर बोले- उनके हिसाब से सारे हिंदु चोर हैं
Reels ही नहीं, कथक में भी अव्वल Gen Z-Gen Alpha; नोएडा महोत्सव में दिखा जलवा
Reels ही नहीं, कथक में भी अव्वल Gen Z-Gen Alpha; नोएडा महोत्सव में दिखा जलवा
धराली आपदा को एक साल: मलबे से उठ खड़ा हुआ गांव, जख्म अब भी ताजा
धराली आपदा को एक साल: मलबे से उठ खड़ा हुआ गांव, जख्म अब भी ताजा
'सपा ने अपना चेहरा दिखाया', विपक्ष के रवैये पर CM योगी ने साधा निशाना
'सपा ने अपना चेहरा दिखाया', विपक्ष के रवैये पर CM योगी ने साधा निशाना

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स, चेक करें लिस्ट
WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स, चेक करें लिस्ट
Embed widget