एक्सप्लोरर

अयोध्या: कारसेवक पुरम में हलचल, तेज होगा पत्थर तराशने का काम, बढ़ेंगी कारीगरों की संख्या

अयोध्या के कारसेवकपुरम में हलचल तेज है। सुप्रीम कोर्ट में रोजाना सुनवाई के बाद मंदिर निर्माण को लेकर विहिप ने कहा कि अब फैसले की उम्मीद बढी है। यही नहीं उसका कहना है कि पत्थर तराशने के काम में तेजी लानी है। जिलके लिये कारीगरों की संख्या बढ़ानी होगी

अयोध्या, एबीपी गंगा। अयोध्या मसले पर सुप्रीम कोर्ट में 5 दिवसीय सुनवाई के फैसले के बाद अयोध्या में विहिप ने हलचल तेज कर दी है। राम मंदिर के लिए पत्थर तराशने के कार्यशाला में विहिप कारीगरों की संख्या अब बढ़ाने जा रही है। तराशे गए पत्थरों पर लगी काई को भी छुड़ाने का कार्य किया जा रहा है। राजस्थान के भरतपुर से पत्थर भी मंगाए जा रहे हैं। इस बाबत श्री राम जन्मभूमि न्यास एक बैठक जल्दी ही करने जा रही है। बैठक में राम मंदिर निर्माण के लिए तैयारी पर चर्चा किया जायेगा। गुजरात , राजस्थान व उत्तर प्रदेश के बेहतरीन कारीगरों को कार्यशाला में पत्थर तराशने के लिए बुलाया जायेगा।

अयोध्या में विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी व संत समन्वय समिति के प्रमुख शरद शर्मा का दावा है कि राम मंदिर निर्माण के लिए तैयारी की समीक्षा को लेकर एक बैठक जल्दी ही होने जा रही है। यह बैठक श्री राम जन्मभूमि न्यास आयोजित करेगी। जिसमे न्यास अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में न्यास के सभी सदस्य शामिल होंगे। विहिप के लोग भी शामिल होंगे। इस बैठक में कार्यशाला को लेकर चर्चा की जायेगी, जिसमे पत्थर तराशने के कार्य की लिए कारीगरों की संख्या को बढ़ाने पर निर्णय लिया जायेगा। तराशे गए पत्थरों पर लगी काई को समाप्त करने के लिए अलग से कारीगरों को लाया जायेगा राजस्थान के भरतपुर से और पत्थर मंगाये जायेंगे। इन सभी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के साथ निर्णय लिया जायेगा। इस समय पत्थर तराशने के स्थान कार्यशाला में कारीगरों की संख्या बहुत कम है गुजरात , राजस्थान और उत्तर प्रदेश से बेहतरीन कारीगरों को बुलाया जायेगा।

विहिप मानती है कि सुप्रीम कोर्ट अब अयोध्या मसले पर निर्णय दे देगी। 5 दिवसीय सुनवाई का विहिप स्वागत करती है, जिस तरह सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा है उसको देखते हुए अयोध्या की कार्यशाला में भी हलचल तेज करनी होगी जिससे निर्णय आने पर मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो सके।

विहिप व श्री राम जन्मभूमि न्यास का प्रस्तावित राम मंदिर मॉडल के अनुसार ही मंदिर निर्माण होना है ऐसे में मंदिर निर्माण के लिए एक लाख 75 हजार घन फुट पत्थरों की जरुरत है जिसमे एक लाख घन फुट पत्थर तराशे जा चुके हैं। विहिप इस पर भी विचार कर रही है कि जो पत्थर राजस्थान के भरतपुर से आयेंगे उनको तराशा तो कार्यशाला में जायेगा लेकिन नक्काशी जन्मस्थान पर की जाएगी फिलहाल जिस तरह दिल्ली के सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मसले को लेकर हलचल है उसी तरह अयोध्या के कारसेवकपुरम व कार्यशाला में भी हलचल तेज हो गई है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्रि पर सपा दफ्तर के बाहर लगा खास पोस्टर, महिला वोटरों पर दिखा फोकस
नवरात्रि पर सपा दफ्तर के बाहर लगा खास पोस्टर, महिला वोटरों पर दिखा फोकस
20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार
20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार
राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल
राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget